राशिफल

2 अक्टूबर 2020 : जानें शुक्रवार का राशिफल

मेष
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपका पैसा कहीं रुक सकता है। इस लिए पैसो के मामलो में थोडी सावधानी बरतने की जरूरत है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान पोसपॉन कर सकते हैं| ऑफिस में काम ज्यादा हो सकता है। आज काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत लगेगी। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिता सकते हैं। आज कोई फैसला करना कठिन हो सकता है। आज उन लोगों से सावधान रहें , जो आपको गलत राह पर ले जाने की सोचते हैं।

वृष
आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के कॉलेज के स्टूडेंट्स को नयी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी कामों का निपटारा हो सकता है। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। दोस्तों की सलाह आज काम आ सकती है। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। मेहनत से आपको काम में सफलता मिलेगी। आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।

मिथुन
आज का दिन शानदार रहेगा। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। आज कम मेहनत में ज्यादा फल मिलने वाला है। साथ काम करने वालो से आपको मदद मिलेगी। बड़े भाई की मदद से काम की प्लानिंग सफल होगी। आपको बॉस का पूरा-सहयोग भी प्राप्त होगा। आपकी मेहनत रंग लायेगी।

कर्क
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करें। इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिलेगा। आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं बढ़ सकती है। सभी आपकी बातों से प्रभावित होंगे। आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। साथ ही किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बन सकते हैं। आपका मनोबल ऊँचा रहेगा।

सिंह
आज का दिन फेवरेबल रहेगा। किसी रचनात्मक कार्य में आपको प्रसिद्धि मिलेगी। आपकी इच्छा पूरी होगी। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। बच्चे शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। सेहत के मामले में खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। आपकी सकारात्मक सोच आपको लाभ दिलायेगी। आर्थिक समस्याओं खत्म होंगी।

कन्या
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद होगा । मेहनत के बल पर आपको सफलता मिल सकती है। घर पर अचानक कोई रिश्तेदार आ सकता है, जिससे घर के माहौल में कुछ अच्छे बदलाव आयेंगे। आपको वाद-विवाद से बचने की जरुरत है। किसी से बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम रक्खें। बच्चों की सफलता से आपको गर्व की अनुभूति हो सकती है। आपका दिन खुशहाल बितेगा।

तुला
आज का दिन उत्तम रहेगा। जो लोग मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनके कामों की आज प्रशंसा होगी। किसी खास व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम से रिलेटिड शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। दोस्तों के साथ कुछ ख़ुशी के पल बिताएंगे। अचानक कहीं बाहर जाने का योग बन रहा है। आमदनी में बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक
आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। माता-पिता आपको कोई गिफ्ट देंगे। आपको सभी का पूरा साथ मिलेगा। सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आप किसी नई तकनीक को सीखने की भी कोशिश करेंगे। किस्मत का सहयोग मिलेगा।

धनु
आज दिन ठीक-ठाक रहेगा। पैसों की चिंता भी आपको परेशान कर सकती है। ऑफिस में आपको कुछ लोगों से मदद मिलेगी। इस राशि वाले छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश कर सकते हैं। कामों में अधिक समय लगने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आपकी सभी परेशानियों का अंत होगा।

मकर
आज का दिन सामान्य रहेगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर ही लेने चाहिए। किसी पुरानी बात को लेकर आप तनाव की स्थिति में आ सकते हैं। घरवालों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना आपके लिये अच्छा रहेगा। काम को करते समय अपना मन शांत रखना चाहिए। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए। छात्रों के लिये दिन ठीक है। आपको मेहनत का फल मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

कुंभ
आज का दिन घूमने-फिरने में बीतेगा। आर्थिक स्थिति में बड़े बदलाव होने की संभावना है। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बन सकता है। परिवारवालों के साथ मनोरंजन में समय बितायेंगे। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक धन लाभ हो सकता है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। समाज में आपका मान- सम्मान बढेगा। आपके सारे काम आसानी से पूरा होगे।

मीन
आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के लवमेट के लिए दिन बढ़िया है। थोड़ी मेहनत से धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज किसी बड़ी कंपनी में जॉब मिल सकती है। किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। महिलाएँ अगर कोई घरेलू उद्योग शुरु करना चाहती हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियरस का सहयोग मिलेगा।

Related posts

16 April 2023: मिथुन, कर्क, मकर राशि वालों को मिलेगी बिजनेस में खुशखबरी, सभी 12 राशियों का जानें राशिफल

23 दिसंबर 2018 : जानें रविवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

10 January 2025 Ka Rashifal : शुक्रवार को शुभ योग के साथ बना है शुक्‍ल योग, 5 राशियों की कारोबार में होगी तरक्‍की, जानें 12 राशियों का राशिफल