राशिफल

4 जनवरी 2023 : जानें बुधवार का राशिफल

मेष
आप आज उत्साहित रहेंगे। आपमें आज खुशी देखने को मिलेगी। बिजनेस और नौकरी में भाग्य से लाभ व सहायता मिलेगी। आज आपका दोस्तों के साथ अच्छा समय बितेगा। अपने दोस्तों के साथ भी मौज-मस्ती करेंगे। नौकरी में कोई आपका बुरा सोच रहा है सावधान रहे। खेल-कुद में नाम होगा। आज मनोरंजन में भी समय बिताएंगे।

वृष
आप किसी को भी अपने व्यवहार से अपना बना सकते हैं। सितारों का साथ मिलेगा। किसी बड़ी हस्ती से मिलने का मौका आज नहीं गवायेंगे। बिजनेस और काम में किसी अनजान शख्स की मदद डूबते को तिनके का सहारा जैसा होगा।आपको घर के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज मानसिक तनाव बढ़ेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आप पत्नी के साथ शॉपिंग करेंगे।

मिथुन
आज आपका कोई बुरा नहीं सोच सकता है। ईश्वर आपके साथ है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी। आपको नौकरी में लाभ मिलेगा। आज आपको पारिवारिक सुख मिलेगा। अगर बिजनेस के लिए यात्रा करेंगे तो लाभ मिलेगा। विद्यार्थियो को पढ़ाई में सफलता हाथ लगेगी। प्रेम जीवन में खुशी की अनुभूति होगी

कर्क
आज आप सेहत का ख्याल रखें। काम पर भी ध्यान दें। कल्पना लोक में घुमने के बजाय जमीन पर पैर रखे। आपको घर में या बाहर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आज आपका अचानक किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है, सतर्क रहें। ऑफिस में आपकी आलोचना होगी। संभल कर रहें। माता-पिता की सेवा करें।

सिंह
आज का दिन आप जैसा सोच रहे है वैसा ही होगा। नौकरी में या बाहर से लाभ होगा। आप अपने दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बितायेंगे। इससे आपके शरीर में उर्जा बनी रहेगी। नए बिजनेस की शुरुआत आज ना करें। यात्रा से बचें। पढ़ाई में सफलता हाथ नहीं लगेगी। परिवार व बच्चों के साथ अच्छा समय बितेगा।

कन्या
आज का दिन मिश्रित परिणाम देकर जा रहा है। आपका मन भीड़ में लगेगा। कोई आपसे चिट कर रहा है इससे मन दुखी भी होगा। लेकिन लोगों के साथ मेलजोल बढ़ने से मन प्रसन्न भी रहेगा। आप अपनी संगति पर ध्यान रखें। काम और बिजनेस सामान्य रहेगा। परिवार के साथ तनाव के बाद भी प्रेम बना रहेगा। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलेगा।

तुला
आपके लिए पढ़ाई वाला दिन है। विद्यार्थियों के लिए समय बढ़िया है। आप प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। आपके परिवार में कोई मांगलिक कार्य होगा। आज कामकाज अच्छा बना रहेगा। आज आपको सफलता मिलेगी। आप बिजनेस की शुरुआत करेंगे, इससे लाभ होगा। आपके फैशनसेंस और स्टाइल को लोग कैरी करेंगे।

वृश्चिक
आज का दिन बढ़िया है आपको पारिवारिक सुख मिलेगा। आपके शरीर में आलस्य बना रहेगा।आपका किसी से बेवजह का विवाद परेशानी का कारण बन सकता है। आज घर के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य से मनमुटाव हो सकता है। मानसिक तनाव बढ़ेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी दोस्त के साथ मंदिर जायेंगे तो मानसिक शांति मिलेगी।

धनु
आज का दिन शुभ फलदायक है। आपको किसी दूसरे पर भरोसा करने से बचना चाहिए। सेहत का ध्यान रखें। बढ़्ती सर्दी में बीमार पड़ सकते हैं। हा एक बात ठंडी चीजों के सेवन से बचेंगे तो अच्छा रहेगा। आज जल्दाबाजी मे निर्णय लेने से बचें। हां, नौकरी और बिजनेस से में बड़ी डील हो सकती है।

मकर
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको सामाजिक और सार्वजनिक कामों में नाम मिलेगा। आपका किसी से शादी के बाद रिश्ता कायम हो सकता है। इससे आपके पारिवारिक जीवन पर असर पड़ेगा। काम और व्यवसाय मे मुनाफा कमायेंगे। आज आप दोस्तों के साथ मौज-मस्ती और मनोरंजन करेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा मेल-जोल कायम रखें। सेहत सामान्य रहेगा।

कुंभ
आज का दिन सामान्य रहेगा। मातृ पक्ष से कोई अच्छी सहायता मिलेगी। आज आपको कामकाज में उनकी वजह से अच्छा धन लाभ होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और यात्राएं हो सकती है। आप संपत्ति को लेकर या बेवजह किसी से वाद-विवाद कर सकते है, संभलकर रहे। आज इलेक्ट्रॉनिक चीजों से दूर रहे। कोई दुर्घटना हो सकती है। आज सेहत का ख्याल रखें।

मीन
आज आपका मिलनसार स्वभाव आपको लाभ देगा। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। आपके परिवार को सम्मान मिलेगा। आज कहीं से अचानक किसी से वाद-विवाद हो सकता है, इससे आपका क्रोध बढ़ेगा। नौकरी से संबंधित यात्रा विफल रहेगी। ऑफिस में भी मायूसी हाथ लगेगी। बिजनेस सामान्य रहेगा।


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

Related posts

राशिफल: 05 अप्रैल 2018, गुरुवार

29 मार्च 2020 : जानें रविवार का राशिफल

4 अगस्त 2020 : जानें मंगलवार का राशिफल