राशिफल

9 फरवरी 2021 : जानें मंगलवार का राशिफल

मेष
आज पुराने मित्रों से मुलाकात होने के बाद आप काफी प्रसन्नचित्त रहेंगे। अपनी सभी जिम्मेदारी आसानी से पूरी कर सकते हैं। धन लाभ की स्थिति बन सकती है। आपकी रूकी हुई रकम वापस मिलने की संभावना है। आपको खुशखबरी मिलेगी। दंपत्ति अपने बच्चों के साथ पास की जगह जा सकते हैं। व्यवसाय की स्थिति अच्छी रहेगी। बुजुर्गों का ख्याल रखना होगा। छात्रों को कामयाबी मिल सकती है। विरोधियों से सावधान रहना होगा। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा।

वृष
आज आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। दूसरे शहर जा सकते हैं। खर्च ज्यादा होगा। शासकीय कार्य पूरे होने की संभावना है। दफ्तर में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी सहयोगी से विवाद होने की आशंका है। अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें। अनर्गल शब्दों के इस्तेमाल से बचें। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। विवाहितों को रिश्तेदारों के यहां जाना पड़ सकता है। आज आपको जोखिम से जुड़े कार्यों से दूर रहना चाहिए। कामकाज अच्छा चलेगा। विद्यार्थियों को ज्यादा परिश्रम करना होगा।

मिथुन
आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए अच्छा साबित होगा। नौकरी में तरक्की मिलेगी। वित्तीय मामले आगे बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। नया काम शुरू कर सकते हैं। किसी आकर्षक व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। आय के नए साधन की जानकारी होगी। कामकाज अच्छा चलेगा। बाहर जा सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धन लाभ की स्थिति बन सकती है। खर्च पर नियंत्रण कर पाएंगे। युवाओं को सफलता मिलेगी। सेहत की स्थिति अच्छी रहेगी।

कर्क
आज किसी मुसीबत का सामना कर सकते हैं। किसी से विवाद होने की आशंका है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। दिनभर तनाव महसूस करेंगे। सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। अनजान शख्स आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। गोपनीय चर्चा करते समय सावधान रहें। किसी जमीन-जायदाद से जुड़े मामले में उलझ सकते हैं। दफ्तर में ज्यादा काम रहेगा। ईश्वर की आराधना करें। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। बुजुर्गों की सलाह से लाभ होगा।

सिंह
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। नया काम शुरू करने का प्लान बना सकते हैं। अपरिचित लोगों के चलते आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपके व्यवहार में कुछ तल्खी रहेगी। आमदनी की स्थिति सामान्य रहेगी। दर्द से जुड़ी समस्या उभर सकती है। अपने काम को टालने से बचें। आलस्य न करें। कानूनी मामले लंबित रहेंगे। अपने जीवनसाथी के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। परिवार का माहौल सामान्य रहेगा। धार्मिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं।

कन्या
कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है। छात्रों को लाभ होगा। परिवार के साथ पिकनिक मनाने का प्लान बना सकते हैं। सार्वजनिक कार्यों में अपनी भूमिका निभाएंगे। कामकाज अच्छा चलेगा। व्यापार में उन्नति होगी। किसी मित्र से बहस हो सकती है। कोई आप पर आज आरोप लगा सकता है। सावधान रहना होगा। अपने कीमती सामानों की सुरक्षा का पर्याप्त बंदोबस्त करें। अचानक कुछ हानि संभव है। सेहत को सुधारने के लिए दिनचर्या में बदलाव लाने के प्रयास करें। आपको कार्यस्थल पर खुशखबरी मिल सकती है।

तुला
आज का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक और पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशी मिलेगी। घर के लोगों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी की सलाह मानें। आपको धन लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। सगे संबंधियों से मुलाकात होने की संभावना है। किसी कार्य में ज्यादा खर्च होगा। नौकरीपेशा लोगों का तबादला हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। दोस्तों से मदद मिलेगी।

वृश्चिक
परिवार में किसी सदस्य से मतभेद व विवाद की स्थिति बन सकती है। आज का दिन कुछ तनाव भरा रहेगा। किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं।वाणी पर नियंत्रण रखें। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी से विवाद ना करें महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। दफ्तर में सहयोगियों से मदद मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी। अनजान लोगों से सतर्क रहें। छात्रों की समस्या दूर होगी। कैरियर आगे बढ़ेगा। बुजुर्गों का ख्याल रखें। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।

धनु
आज का दिन बेहद ही अच्छा है। आज किस्मत का साथ मिलेगा। खुशखबरी मिलेगी। पूर्व में किए गए निवेश से अच्छा खासा लाभ हो सकता है। दिनचर्या सामान्य रहेगी। संतान को कामयाबी मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। किसी जरूरी काम के लिए परिवार की सलाह लें। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके कौशल की सराहना होगी। यात्रा होने के योग बन रहे हैं। संपत्ति संबंधी कार्य में कामयाबी मिलेगी। आज अधिक खर्च हो सकता है।

मकर
दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेम प्रसंग में कामयाबी मिलेगी। काफी समय से रुकी हुई रकम वापस मिलेगी। सामाजिक स्थिति ठीक रहेगी। आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार के बुजुर्गों से आशीष लें। निवेश करने के पहले ठीक से विचार कर लें। आज आपके सभी कार्य पूरे हो सकते हैं। मित्रों से मुलाकात से लाभ होगा। धन लाभ होने की संभावना है। कामकाज में उन्नति होगी। सुख-समृद्धि बनी रहेगी। धर्म-कर्म में मन लगेगा। बच्चों के साथ समय बिता सकते हैं।

कुंभ
आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। किसी से मतभेद हो सकता है। यात्रा करने का जोखिम न लें। किसी पारिवारिक समस्या का हल निकालने में आप कामयाब रहेंगे। आय के साधन में बढ़ोतरी होगी। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। जोड़ों के दर्द संबंधी दिक्कत हो सकती है। नए लोगों से मुलाकात होगी। बुरे व्यसनों से दूर रहें। कुसंगति से हानि होगी। आलस्य न करें। आपका काम आगे बढ़ेगा। प्रभु की आराधना में मन लगेगा।

मीन
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। नकारात्मकता बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ विवाद हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्तेदारों से मिलने दूसरे शहर जा सकते हैं। आर्थिक समस्याओं को सुलने में फिलहाल वक्त लगेगा। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। दोस्तों की मदद से कुछ कार्य पूरे होंगे। दफ्तर का माहौल ठीक रहेगा। कुछ अप्रिय खबर मिल सकती है।

Related posts

30 August 2023 Ka Rashifal : आज इन 4 राशियों पर रहेंगे सितारें मेहरबान, जानें 12 राशियों का कैसा रहेगा राशिफल

28 अक्टूबर 2020 : जानें बुधवार का राशिफल

राशिफल 20 जून: जानें, क्या कहती है आपकी राशि?