राशिफल

20 December 2023 Ka Rashifal : आज भगवान गणेश की 4 राशियों पर रहेगी कृपादृष्टि, जानें 12 राशियों का राशिफल

मेष
आज मेष वालों का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा, खर्चों की अधिकता से मन चिंतित रहेगा। किसी बात को लेकर मन परेशान रह सकता है। तनाव से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी और कारोबार में भी वातावरण अनुकूल रहेगा।

वृष
वाणी में मधुरता आएगी। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। अपने भावनाओं पर काबू रखें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जीवनसाथी से थोड़े अनबन के संकेत हैं। दोस्तों और परिजनों के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा और घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा।

मिथुन
पुराने मित्र से मुलाकात होगी। जीवन में थोड़े उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। करियर में बड़े बदलावों की संभावना है। एकाग्रता में कमी महसूस होगी। कार्यों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य बनाएं रखें और सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें।

कर्क
आज से धन से जुड़े फैसलों में कोई रिस्क ना लें। आत्मसंयत रहें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। क्रोध पर काबू रखें। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। बिजनेस में धन लाभ होगा। कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। सेहत पर ज्यादा ध्यान दें।

सिंह
मन शांत रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, लेकिन भावनाओं में उतार-चढ़ाव संभव है। दोस्तों के सहयोग से कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। नौकरी और कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि के नए स्त्रोत बनेंगे।

कन्या
शैक्षिक कार्यों में चुनौतियां आ सकती हैं। बच्चों के सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। व्यापार में धन लाभ होगा। घर में मेहमानों के आगमन से खुशनुमा माहौल होगा। मन प्रसन्न रहेगा। विवाद से बचें और क्रोध पर नियंत्रण रखें।

तुला
आत्मविश्वास में कमी आएगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मैरिड लाइफ में खुशनुमा माहौल रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। आय के नए साधनों से धन -दौलत में वृद्धि होगी। माता के सहयोग से धन लाभ होगा।

वृश्चिक
शैक्षिक कार्यों में रुचि बढ़ेंगी। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होगा। नौकरी और व्यापार में उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। मानसिक अशांति महसूस हो सकती है। क्रोध के अतिरेक से बचें। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे चेहर पर मुस्कान आएगी।

धनु
मन प्रसन्न रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि जगेगी। कॉन्फिडेंट नजर आएंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा पर जाना हो सकता है। व्यापार में विस्तार के नए मौके मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बने रहेगी।

मकर
साथी से अनबन के संकेत हैं। वाद-विवाद से बचें। आत्मसंयत रहें। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। धन का आवक बढ़ेगा, लेकिन खर्चों की अधिकता से मन परेशान रहेगा। घरेलू सुख बाधित रहेगा। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

कुंभ
कला या संगीत में रुचियां बढ़ेंगी। भावनाओं में उतार-चढ़ाव आएंगी। कभी बहुत खुश रहेंगे, तो कभी किसी बात को लेकर मन चिंतित रहेगा। व्यापार में धन लाभ होगा। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को जॉब में प्रमोशन मिल सकता है।

मीन
आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव के हैं संकेत। खर्चों पर नियंत्रण रखें। मन परेशान रहेगा। साथी से अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आएंगी। जीवन में नए परिवर्तनों के लिए तैयार रहें। फैंड्रस और फैमिली के सहयोग से लाइफ की सभी प्रॉब्लम्स दूर होंगी।

Related posts

24 फरवरी 2022: जानें गुरुवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

10 सितंबर 2018 : जानें सोमवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

29 मई 2022 : जानें सोमवार का राशिफल