राशिफल

16 June 2024 Ka Rashifal : आज गंगा दशहरा पर बन रहा रवि योग, होगा 6 राशि के जातकों को बम्पर लाभ, जानें 12 राशियों का राशिफल

मेष
आज मेष राशि वालों के जीवन में कई अप्रत्याशित बदलाव आएंगे। व्यापार में विस्तार होगा। धन का आवक बढ़ेगा। प्रोफेशनल लाइफ में सबकुछ बढ़िया रहेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अपार सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आज लंबी यात्रा पर जाने से बचें। कुछ जातकों को लंबे समय से प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे विवादों से छुटकारा मिलेगा।आज साथी से अपनी फीलिंग्स शेयर करने में संकोच न करें। इससे रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा।

वृष
वृष राशि के लोगों में आज ऊर्जा और उत्साह की कमी नहीं होगी। व्यापार में खूब धन लाभ होगा। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। पुरानी प्रॉपर्टी को बेचकर भी धन अर्जित करेंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। काम के सिलसिले में लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। फैमिली या फ्रेंड्स के साथ मौज-मस्ती भरे पलों को एंजॉय करेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में कार्यों के कहीं ज्यादा अधिक बेहतर परिणाम मिलेंगे। आज पार्टनर आप पर खूब प्रेम लुटाएंगे। साथ मिलकर कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। इससे लव लाइफ में प्यार और रोमांस बरकरार रहेगा।

मिथुन
आज आपकी प्रोफेशनल लाइफ बढ़िया रहेगी। करियर में उन्नति के अनगिनत अवसर मिलेंगे। जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आएंगे। आज आपके पास घरेलू उपकरणों या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की खरीदारी के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध होगा। फैमिली या फ्रेंड्स के साथ ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। विद्यार्थियों को शैक्षिक कार्यों में अच्छे रिजल्ट मिलेंगे।छोटे भाई-बहन करियर में बड़ी कामयाबी हासिल करेंगे। जिससे घर में जश्न का माहौल रहेगा। रोमांटिक लाइफ में दिलचस्प मोड़ आएंगे।

कर्क
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। लेकिन खर्च पर भी कंट्रोल रखना होगा। व्यर्थ की चीजों पर धन खर्च करने से बचें। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। यात्रा के दौरान किसी खास से मुलाकात होगी। कुछ जातक नई प्रॉपर्टी की खरीदारी का प्लान बना सकते हैं। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। नए मनचाहे प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा। लव लाइफ में दिलचस्प मोड़ आएंगे।

सिंह
सिंह राशि वालों को आज आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा। आज का दिन नए व्यापार की शुरुआत करने के लिए शुभ रहेगा। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। नया फाइनेंसशियल गोल्स बनाएं। इससे आपको लॉन्ग टर्म में फायदा होगा। कुछ जातक शाम तक दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हेल्दी डाइट लें। रात्रि में वाहन सावधानी से चलाएं। कुछ जातकों को आज प्रॉपर्टी से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। सिंगल जातकों की जीवनसाथी की तलाश होने की संभावनाएं बढ़ेंगी।

कन्या
आज आपको प्रोफेशनल लाइफ में अपार सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। नई प्रॉपर्टी की खरीदारी संभव है। ऑफिस में नए कार्यों की जिम्मेदारी लेने में संकोच न करें। महत्वपूर्ण कार्यों को पहले कंपलीट करें। आज आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी। हर कार्य में भाग्य साथ देगा। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे कानूनी विवादों में आपकी जीत होगी। लव लाइफ में प्यार और रोमांस भरपूर रहेगा।

तुला
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। स्वास्थ्य बहुत बढ़िया रहेगा। फैमिली फंक्शन या ऑफिस इवेंट के दौरान परफेक्ट पार्टनर की तलाश पूरी होगी। कुछ जातकों पैतृक संपत्ति मिल सकती है। ऑफिस में अपने मल्टी-टास्ंकिंग स्किल और क्रिएटिविटी से सफलता की सीढ़िया चढ़ेंगे। विदेश में पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। लव लाइफ में सबकुछ बढ़िया रहेगा।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों को अपने डाइट और सेहत पर खास ध्यान देना चाहिए। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। नए वाहन या प्रॉपर्टी की खरीदारी के योग बनेंगे। क्रिएटिविटी और इनोवेटिव आइडियाज के साथ किए गए कार्यों के अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अपार सफलता मिलेगी। जीवन में ऊर्जा और उत्साह भरपूर रहेगा। लव लाइफ में दिलचस्प मोड़ आएंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

धनु
प्रोफेशनल लाइफ में सबकुछ बढ़िया रहेगा। करियर में उन्नति के अनगिनत अवसर मिलेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यात्रा के योग बनेंगे। अपने फिटनेस पर ध्यान दें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। परिजनों की सलाह का सम्मान करें। इससे करियर की बाधाओं को दूर करने में मदद मिलेगी। कुछ जातकों को बड़े भाई-बहनों की मदद से धन कमाने के कई मौके मिलेंगे। सिंगल जातकों को आज किसी खास व्यक्ति के प्रति प्यार का एहसास हो सकता है।

मकर
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद खास रहेगा। ऑफिस में कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलेंगी। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। निवेश के कई मौके भी मिलेंगे। कुछ जातक प्रॉपर्टी की खरीदारी का प्लान बना सकते हैं। घर-परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। यात्रा के योग बनेंगे। करियर में तरक्की के लिए किए गए प्रयास सार्थक साबित होंगे। हर कार्य के बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। रोमांटिक लाइफ में कॉन्फिडेंट नजर आएंगे। आपकी अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी से लोग इंप्रेस होंगे।

कुंभ
आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली का माहौल रहेगा। कड़ी मेहनत और लगन का फल मिलेगा। करियर में बड़ी कामयाबी हासिल करेंगे। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। व्यापार में बढ़ोत्तरी के योग बनेंगे। लेकिन करियर में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। नई चुनौतियों का कॉन्फिडेंस के साथ सामना करें।

मीन
आज आपको लंबे समय से चली आ रही बीमारी से छुटकारा मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ में बड़ी कामयाबी हासिल करेंगे। करियर में महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे। धन का आवक बढ़ेगा। लेकिन खर्चों की अधिकता से मन चिंतित भी रहेगा। अभी नई प्रॉपर्टी खरीदने के लिए थोड़ा इंतजार करें। आज घर में मेहमानों के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। पार्टनर के साथ डेट का प्लान बना सकते हैं या उन्हें सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं। इससे साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा।

Related posts

18 May 2025 Ka Rashifal : आज शुभ और शुक्ल योग में 6 राशियों को मिलेगा मान—सम्मान, जानें 12 राशियों का राशिफल

12 November 2023 Ka Rashifal : दिवाली पर 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

6 फरवरी 2020 : जानें गुरुवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk