राशिफल

21 October 2024 Ka Rashifal : आज महादेव की 5 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, मिलेगा मान—सम्मान, जानें 12 राशियों का राशिफल

मेष
आज किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित हो सकते हैं। परिवार के लोगों की जरूरतों को समझना तथा उनके साथ समय व्यतीत करना भी घर के वातावरण को खुशनुमा बनाएगा। जीवनसाथी और आपके बीच में एक दूसरे के प्रति समझदारी बढ़ेगी जिससे आपका दांपत्य जीवन मजबूत होगा। प्रेम की स्थिति में भी सुधार हो सकता है। आपको कुछ धन प्राप्त होने वाला है जिसकी आप उम्मीद नहीं कर रहे थे। भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश की योजनाएं भी बना सकते हैं। प्रॉप्रर्टी से जुड़े मामलों में किसी पर आंख बंद कर विश्वास ना करें। आप अपने शानदार कम्यूनिकेशन स्किल से बॉस को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। सरकारी नौकरी में ऊपरी अधिकारियों की ओर से समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहना होगा। अगर आपको कमर में दर्द है तो दूर करने के लिए फिजियोथैरेपी की सहायता लें। कहीं घूमने जाने का प्लान आज आपको किसी की व्यस्तता के कारण टालना पड़ जाएगा।

वृष
आज का दिन मन मुताबिक रुचि पूर्ण गतिविधियों में व्यतीत होगा। आपके मुंह से निकले हुए शब्द प्रभावशाली होंगे। जीवन साथी आपके लिए कोई फायदे की बात करेगा। प्यार में शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। आर्थिक रूप से आप बेहतर और बेहतर कर रहे हैं। कंप्यूटर से जुड़े बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बन रही है। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए भाग्य उदय दायक योग बन रहा हैं। आज आप जो करते हैं उसमें सावधानी बरतें, चोट लगने का खतरा रहेगा। आप मित्रों के साथ अचानक यात्रा पर जाने का निर्णय ले सकते हैं।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए अद्भुत रहने वाला है। दूसरों की भलाई के चक्कर में खुद का नुकसान हो सकता है। अपने घर से जुडी किसी अच्छी खबर के लिए तैयार रहें। पति-पत्नी दोनों मिलकर घर परिवार की देख रेख संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श करेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे और उनके रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। जिन जातको को टेंशन रहती है तो वह गायत्री मंत्र का जाप करें, आपकी टेंशन ख़त्म होगी। आज लाभ और हानि दोनों के योग बने हुए है। महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में चर्चा सोच समझ कर करें। प्रॉपर्टी खरीदने जा रहे हैं तो किसी ब्रोकर की बात पर भरोसा करने के बदले अपना रिसर्च करें। कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। आज किसी अन्य व्यक्ति के हाथ में अपना वाहन देने से बचें।

कर्क
आज के दिन सभी के साथ अच्छा व्यवहार रखना होगा। परिवार के किसी मामले पर अपनी पकड़ बनाकर रखने की जरुरत होगी। आपके पर्सनल काम काफी हद तक पूरे होंगे। आज आप पूरे दिन रोमांटिक मूड में रह सकते हैं। प्रेमी के साथ आपको डिनर पर जाने का मौका मिल सकता है। आज आप सट्टे व लॉटरी से दूर रहें नुकसान हो सकता है। पार्टनरशिप में प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं। व्यवसाय के लिए दिन एकदम बढ़िया है। किसी खास इंसान की मदद से आपके रुके काम आगे बढ़ सकते हैं। रिसर्च व विज्ञान से जुड़े छात्रों को अप्रत्याशित परिणाम मिल सकते हैं। दूषित पानी व खानपान की वजह से पेट संबंधी दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं, सावधान रहे। पब्लिक ट्रांसपोर्टे से यात्रा करते समय अपने सामान को लेकर सतर्क रहें।

सिंह
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। समाजिक क्षेत्र में किए गए वादे को निभा पाना आसान नहीं होगा, फिर भी प्रयास करेंगे। कुछ लोगों से अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है, सतर्क रहें। रिलेशनशिप में उलझे रहकर खुद का नुकसान न होने दें। जीवनसाथी के संग प्यार के पल बिताएंगे। आज के दिन कर्ज आदि से दूर रहें। व्यावसायिक प्रगति के लिए आज का दिन अनुकूल है। अपने काम के प्रति एकाग्र चित्त रहें। नौकरीपेशा लोग ट्रांसफर लेने की कोशिश न करें तो अच्छा रहेगा। इस राशि के इंजीनीयर्स आज अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे, तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। कुछ चीजों से परहेज और सतर्कता आपको मौसमी बीमारियों से दूर रख पाएगा। यात्रा आपके लिए आनन्ददायक और बहुत फ़ायदेमंद होगी।

कन्या
आज आप जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश करेंगे। इस राशि वाली महिलाओं अपने मायके की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। यदि आप अविवाहित हैं तो आज किसी की तरफ आपका ध्यान आकर्षित होगा। विवाहित लोग अपनी शादी से थोड़ा ऊब महसूस कर सकते हैं। आज धन के मामले में सावधान रहें। कंप्यूटर से जुड़े बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बन रही है। व्यापार मे कुछ नया काम करने के बारे में सोच सकते है। नौकरी के सन्दर्भ में आप में से जो लोग बदलाव की तलाश कर रहे हैं, उन्हें नए अवसर प्राप्त होने की पूर्ण संभावना है। थायरॉइड व रक्तचाप से प्रभावित व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। सरकारी नौकरी करने वाल लोग किसी अधिकारिक यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला
आज आपका दिन सुनहरे पल लेकर आया है। परिवार में सभी सदस्यों का अपने कार्यों के प्रति समर्पण आपकी जिम्मेदारियों को कम करेगा। अपने जीवनसाथी की सामाजिक छवि को सुधारने की कोशिश करेंगे। किसी से प्रेम करते हैं तो साथी धोखा दे सकता है। आज आपको समय की कीमत आपको पहचाननी होगी। अगर आप कोई बिजनेस करते हैं, तो आपको उसे बढ़ाने के लिए थोडी और मेहनत करने की जरूरत है। नौकरी में महिलाओं पर अत्यधिक कार्यभार हो सकता है। ऑफिस का काम अपनी जिम्मेदारी पर ले रखा है तो गलती न छोड़ें। सेहत में थोड़े बदलाव दिखेंगे, लेकिन तकलीफ कुछ देर ही रह सकती है। आज आप तनाव को कम करने के लिए किसी शांत जगह पर जा सकते हैं।

वृश्चिक
आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा करने से बचे। अपने साथी के साथ कुछ खालीपन महसूस कर सकते हैं। आप कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहें है तो राहुकाल देखकर ही खरीदें। प्रेम जीवन में आप अपने दिन को अच्छा बनाएंगे और उनसे खूब बातें करेंगे। आज का दिन धन के मामलें मे मिलाजुला रहेगा। फाइनेंस से जुड़ा काम कर रहे लोगों को मनमुताबिक डील मिलेगी। आपको बिजनेस में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। आपके सामने कई जिम्मेदारी वाले काम भी आ सकते हैं। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहना होगा। अगर आपको कमर में दर्द है तो दूर करने के लिए फिजियोथैरेपी की सहायता लें। बिना किसी मकसद के अनावश्यक इधर उधर घुमते रहने का विचार सही नहीं होगा।

धनु
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। परिवार के साथ किसी गेम को खेलना आनंददायक साबित होगा। अविवाहित जातकों को विवाह के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते है। प्रेम जीवन जीने वालों को आज का दिन कोई खुशखबरी दे सकता है। आपके रिश्तों में ख़ुशियाँ बढ़ने के आसार हैं। आज आपको बड़ा धन लाभ होने का योग बन रहा है। आज आप अपने व्यवसाय की किसी नई डील को शर्तों के साथ फाइनल कर सकते है। कामकाज में तरक्की के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क साधने का प्रयास करेंगे तो फायदे रहेंगे। नौकरी चेंज करना चाहते है तो सोच-समझ कर ही करें। पोषक तत्वों से भरपूर स्वादिष्ट भोजन तैयार करने के लिए समय निकालें। तुम्हारा शरीर तुम्हारा शुक्रिया अदा करेगा। यदि आप कार से यात्रा कर रहे हैं, तो आपको सड़क पर कुछ परेशानी हो सकती है।

मकर
आज के दिन आपके साहस में बढ़ोत्तरी होगी। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा करने से बचे। किसी से बात करते समय अपनी भाषा पर ध्यान दें। परिवार के किसी नौजवान की शादी तय होने की संभावना है। इस राशि के विवाहित जातक अपनी भाषा पर कंट्रोल रखें। प्रेम जीवन में तनाव से दूर रहें और पार्टनर की बातों को अहमियत दें। आज अचानक लाभ और हानि की स्थिति बन सकती है, इसलिए जो भी कार्य करें, उसमें सावधानी बरतें। व्यापार में अच्छा उछाल आएगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नए कदम उठाएंगे। इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। थकान से बचे रहने के लिए आपको काम के बीच पानी पीते रहना जरुरी होगा। यात्रा करते समय कई कठिनाइयां आने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

कुंभ
आज के दिन समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप ऐसे अनुभव, यादें और चीजें चाहते हैं जो समय के साथ टूटती या फीकी नहीं पड़तीं। आज अचानक आपकी किसी खास से रोमांटिक मुलाकात हो सकती है। आज आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा में दान करे जिसका आपको लाभ अवश्य मिलेगा। व्यवसायिक गतिविधियों संबंधी कोई कोर्ट केस चल रहा है, तो आज उसे सुलझाने का उचित समय है। लोग लोहे के व्यापार से जुड़े हैं, उनका काम आज अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्ति दफ्तर में जिम्मेदारी होने के बावजूद परिवार के लिए समय निकाल पाएंगे। स्वास्थ्य में मानसिक तनाव के चलते सिर में दर्द रहेगा तो वहीं डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। बिजनेस के किसी काम से आज आपको बाहर जाना पड़ सकता है|

मीन
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। आज आपका साथी थोड़ा चुप रह सकता है, बातचीत के जरिए किसी भी समस्या का हल निकालें। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज दिल की बात कहने में सफलता मिल सकती है। आज का दिन आर्थिक रूप से बहुत अच्छा रहेगा। व्यवसायिक स्थल पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। टेन्ट हाउस वालों को आज अच्छा लाभ होगा। कार्य क्षेत्र में हर मामले को अपने स्तर से निपटाने की कोशिश करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कैरियर पर ध्यान दें। अपनी डेली रूटीन में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। यदि आपके पास माइग्रेन होने का इतिहास है, तो दिन के अंत में, आपको सिरदर्द या माइग्रेन का अनुभव हो सकता है। परिवार के साथ किसी खूबसूरत जगह की यात्रा पर जाने का विचार किया जाएगा।

Related posts

6 दिसंबर 2021: जानें सोमवार का राशिफल

16 January 2024 Ka Rashifal : आज रेवती नक्षत्र और शिव योग में कर्क और सिंह राशि वालों की बढ़ेगी आमदनी, जानें अपना राशिफल

16 अगस्त 2018 : जानें वीरवार का राशिफल