राशिफल

राशिफल: 11 नवंबर 2017

मेष- आज आपकी राशि से पंचम चन्द्रमा मनोरथ सिद्धिकारक है। आपको अपने प्रियजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। अपराह्न से लेकर सांयकाल तक राज्य की तरफ से कुछ परेशानी हो सकती है, सावधान रहें।

वृष- फिजूल खर्ची और अनावश्यक विवाद हो सकते हैं इनसे दूर रहें। सायंकाल से लेकर देर रात तक परिजनो के साथ यात्रा का सुख प्राप्त होगा। शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

मिथुन- बड़ी मात्रा में धन हाथ में आने से गिरा हुआ मनोबल बढ़ेगा।

कर्क- शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। घरेलू एवं अच्छे गुण वाले लोगों से मेल मिलाप बढ़ेगा। व्यवसाय में भी कर्मचारियों एवं साझेदारों से सहयोग मिलेगा। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक अकस्मात् अतिथियों के आगमन से व्यय बढ़ सकता है।

सिंह- आज शुभ व्यय और कीर्ति में वृद्धि संभव है। भाग्य का उदय धन-धर्म की वृद्धि, शत्रु चिन्ताओं का दमन, प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी सायंकाल तक अंत में सफलता की प्राप्ति होगी।

कन्या- मानसिक तनाव अधिक रहेगा। इस सबके बावजूद आपको व्यवसाय में लाभ व जीवनसाथी का पूर्ण सुख व सहयोग मिलेगा।

तुला- अकस्मात् बड़ी मात्रा में आर्थिक लाभ होने का योग बना रहेगा। आपको प्रियजनों का वांछित सुख एवं सहयोग मिलेगा। खान-पान में विशेष सावधानी बरतें।

वृश्चिक- आज आपको संतान पक्ष की चिन्ता रहेगी। संतान को शारीरिक कष्ट होने से आप परेशान रहेंगे। आर्थिक लाभ तो होगा परन्तु लाभ से अधिक खर्चा होने के कारण खिन्नता बनी रहेगी।

धनु- आज एकादश स्थान में सूर्य गुरू आपको शारीरिक एवं आर्थिक बल प्रदान करेगा। अच्छे गुणवाले लोगों से मेल-मिलाप बढ़ने से अधिकारी वर्ग आपके पक्ष में रहेंगे। श्रेष्ठ मार्गों से पर्याप्त आमदनी होगी परन्तु व्यय आय के अनुपात में अधिक होगा।

मकर- भाई-बन्धुओं व व्यापार के सहयोगियों से मन मुटाव की स्थिति होने के कारण पूरा दिन असहज रहेगा। सायंकाल के समय सम्पत्ति से लाभ और जीवनसाथी से उत्तम सहयोग मिलने के कारण संतुष्टि रहेगी।

कुंभ- आज आपको व्यवसाय में निरन्तर लाभ होने की संभावना बनी रहेगी और व्यवसाय के साझेदारों से परेशानी होने की संभावना बनी रहेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक समीप की यात्रा का योग बना हुआ है।

मीन- आज आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। मानसिक तनाव से बचने के लिए धैर्य एवं नम्रता से काम करें। यदि आप नौकरी करते हैं तो आज आपके कार्य और अधिकारों में वृद्धि होगी।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

30 May 2025 Ka Rashifal : आज सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ रवि योग का शुभ संयोग, 5 राशियों को होगा धन लाभ, जानें 12 राशियों का राशिफल

17 फरवरी 2022: जानें गुरुवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

22 अप्रैल 2019 : जानें सोमवार का राशिफल