राशिफल

राशिफल: 16 अप्रैल 2018, सोमवार

मेष (Aries): आज का दिन आपके लिए शुभ है। परिजन तथा मित्रों के साथ समारोह में उपस्थित रह सकते हैं। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए उत्साह रहेगा। सेहत का ध्यान रखें, धनप्राप्ति का योग है।
वृष (Taurus): शारीरिक तथा मानसिक रूप से आज आप व्यग्र रह सकते हैं। चिंताओं के कारण मानसिक भार रह सकता है। परिजनो के साथ मनमुटाव होने का प्रसंग बन सकते हैं। मेहनत के अनुरूप सफलता कम और आर्थिक चिंता भी रह सकती है।
मिथुन (Gemini): धनप्राप्ति के लिए दिन शुभ है। मित्रों से अचानक हुई मुलाकात आनंददायी रहेगी, लाभ होगा। अच्छा भोजन मिलेगा। स्त्री मित्रों से लाभ होगा एवं संतान पक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे। व्यापार या नौकरी में लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी।
कर्क (Cancer): आज का दिन आपके लिए सुकून भरा रहेगा। आप आज हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में आपके उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे। आपके प्रमोशन के योग हैं। उच्च अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा होगी।
सिंह (Leo): आज आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा। पूर्व निर्धारित काम की तरफ आपका प्रयास रहेगा। आपका व्यवहार न्यायपूर्ण रहेगा। आज आपके धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहने की संभावना है। आज क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी। वाणी पर संयम रखें।
कन्या (Virgo): आज आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा। पूर्व निर्धारित काम की तरफ आपका प्रयास रहेगा। आपका व्यवहार न्यायपूर्ण रहेगा। आज आपके धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहने की संभावना है। आज क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी। वाणी पर संयम रखें।
तुला (Libra): दिन आमोद-प्रमोद में बीतेगा। प्रणय के लिए आज का दिन अच्छा है। मित्र एवं प्रियजन आपके प्रवास को आनंद से भर देंगे। नए वस्त्रों की खरीदारी के योग हैं। मान-सम्मान मिलेगा। अच्छे भोजन एवं वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी।

वृश्चिक (Scorpio): सुख-शांति के साथ घर में समय व्यतीत करेंगे। शारीरिक तथा मानसिक प्रसन्नता के कारण काम करने में उत्साह बना रहेगा। ऑफिस में स्टाफ की मदद पाकर बहुत से कार्य पूरे कर सकेंगे।
धनु (Sagittarius): आज कार्य सिद्धि व सफलता न मिले तो हताश न हों, क्रोध पर संयम रखिएगा। संपत्ति से संबंधित विविध प्रश्नों के विषय में मन चिंताग्रस्त रह सकता है। आज कोई यात्रा प्रवास न करें, ज्यादा धन व्यय हो सकता है।
मकर (Capricorn): नए कार्य के प्रारंभ के लिए दिन अच्छा है। लंबे प्रवास या धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। व्यवसाय में लाभ का अवसर मिलेगा। विदेश में रहने वाले मित्रों या स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें।
कुंभ (Aquarius): मन में उत्साह का संचार होगा, जिस वजह से दिन आनंदपूर्वक गुजरेगा। भाई-बंधुओं से मेलजोल बढ़ेगा। आज कोई महत्त्वपूर्ण योजना भी बना सकते हैं। कोई छोटे प्रवास का आयोजन भी हो सकता है।
मीन (Pisces): अपनी वाणी पर संयम रखें, अन्यथा वाद-विवाद हो सकता है। खर्च पर भी संयम रखना आवश्यक है। धन संबंधित लेन-देन में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य नरम रह सकता है। परिजनों से मनमुटाव के प्रसंग बन सकते हैं।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

25 मई 2021 : जानें मंगलवार का राशिफल

8 मई 2021 : जानें शनिवार का राशिफल

7 मई 2021 : जानें शुक्रवार का राशिफल