राशिफल

राशिफल: 15 नवंबर 2017

मेष- आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल कारक है। षष्ठम भाव में आज चन्द्रमा है, इससे आपको सम्मान तथा रुके हुए कार्य पूरे होंगे। धार्मिक यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगति होगा। शुभ व्यय कीर्ति की वृद्धि होगी।

वृष- राशि का स्वामी शुक्र पंचम पराक्रम भाव में राज्य मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि कारक है। चन्द्रमा षष्ठम भाव में मंत्रणा शक्ति का विस्तार और सत्तारूढ़ महान व्यक्तियों की कृपा से धन लाभ कराएगा।

मिथुन- आपकी राशि का स्वामी बुध तुला राशि के सूर्य के साथ पंचम भाव में अस्त चल रहा है। व्यवसाय में सावधानी बरतें और जोखिम के कामों से दूर रहें।

कर्क- आज का दिन आपके लिए सुख-शान्ति वाला रहेगा। राशि पर तुला राशि का गुरू पत्नी को रोग मुक्त और पत्नी पक्ष से लाभकारक रहेगा।

सिंह- आपकी राशि का स्वामी सूर्य तृतीय भाव में तुला राशि का होकर संचार कर रहा है। चन्द्रमा तृतीय सुख में अकस्मात बड़ी मात्रा में लाभ कराकर कोष वृद्धि करेगा।

कन्या- आज का दिन आपके स्वास्थ्य और सुस्त पड़े कारोबार में सुधार का दिन है। इच्छित धन लाभ होने से मनोबल बढ़ेगा। पत्नी व संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार से हर्षित होंगे।

तुला- आपकी राशि के स्वामी शुक्र का तुला राशि में प्रवेश हो चुका है। सांसारिक सुख भोगों का विस्तार तथा परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक- आज का दिन विशेष व्यस्त और तनाव मुक्त रहेगा। आपकी राशि पर शनि योग बना हुआ है। अतः विेवेक से काम लें- निकटवर्ती लोगों से व्यर्थ के विवाद में न उलझें, हानि हो सकती है।

धनु- आज बौद्धिक कार्यों में जुड़ने का मौका मिल सकता है। माता एवं स्त्री सम्बंधित विषयों में अधिक भावुक रहेंगे। दशम भाव में तुला राशि का चन्द्रमा सांय काल कुछ अच्छे समाचार व मन को संतोष देगा।

मकर- आज का दिन प्रभाव प्रताप का बढ़ाने वाला है। दशम कर्म केन्द्र में चन्द्रमा भूमि, जमीन जायदाद के कार्यों से अकल्पित लाभ कारक है।

कुंभ- आपकी राशि का स्वामी शनि, धनु राशि का होकर एकादश भाव में विराजमान है। चन्द्रमा आज नवम घर में आय के नए स्रोत विकसित करेगा। समय का लाभ उठाएं।

मीन- राशि का स्वामी देवगुरू पिछले कईं दिनों से तुला राशि का होकर अष्टम भाव में चल रहा है। चन्द्रमा भी आज अष्टम घर में उत्तम संपत्ति प्रदान करेगा। खोया हुआ धन या रूका हुआ पैसा मिल जाएगा।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

18 October 2023 Ka Rashifal : बुधवार को 4 राशियों की जागेगी किस्मत, जानें 12 राशियों का राशिफल

10 September 2025 Ka Rashifal : आज वृद्धि योग में चमकेगी मेष—सिंह सहित 5 राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

5 August 2023 Ka Rashifal : आज मेष, कन्या व कुंभ राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें 12 राशियों का हाल

Jeewan Aadhar Editor Desk