फतेहाबाद

सुभाष बराला पर जमकर बरसे सांसद दुष्यंत चौटाला

टोहाना (नवल सिंह)
हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला ने आज भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को सवालों के कटघरे में खड़े करते हुए उन पर जमकर कटाक्ष किए। सांसद चौटाला सुभाष बराला के उस बयान से खफा नजर आए, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रदेश में भ्रष्टाचार करने वाले जेलों में बंद है। इसके अलावा उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर निशाना साधा।
विकास को लेकर सुभाष बराला पर साधा निशाना
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को कुछ बोलने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। आज उनका बेटा जेल में क्यों है और क्या कर रहा है—इसका जवाब उन्हें देना चाहिए। बराला का भतीजा दुष्कर्म का आरोपी है, उसे बचाने में भाजपा सरकार क्यों लगी है—इसका जवाब भी उन्हें देना चाहिए। अगर उनकी सरकार ने विकास बराला को बचाने की कोशिश नहीं की तो चंडीगढ़ पुलिस को टोहाना तक क्यों आना पड़ा। सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा जनता सब जानती है, और इसका जवाब सुभाष बराला को आने वाले विधानसभा चुनावों में वोट के माध्यम से जनता देगी।
सैनी का नकारा
पत्रकारों ने जब उनसे कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वे नहीं समझते कि राजकुमार सैनी ​टिप्पणी करने के लायक इंसान भी है। इतना कहकर सांसद ने विषय बदलने को कहा। नौकरी की तलाश है..तो यहां क्लिक करे।

हुड्डा पर निशाना
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज भी स्वयं को सीएम मानते है। जबकि उनकी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष उन्हें कुछ भी नहीं समझते। जब पार्टी का मुखिया ही उन्हें नकार रहा है तो प्रदेश की जनता उन पर कैसे विश्वास करे। सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जिन लोगों ने सत्ता में रहते हुए दलितों के लिए कुछ नहीं किया—वे आज दलित सम्मेलन कर रहे है, लेकिन ऐसे नेताओं को समझ लेना चाहिए कि अब उनकी काठ की हांडी नहीं चढ़ने वाली। दलित वर्ग आज समझदार हो गया है और ऐसे नेताओं को समझने और पहचाने लगे है।
गेस्ट टीचर्स से धोखा
दुष्यंत चौटाला ने गेस्ट टीचर्स के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि भाजपा को अपना वायदा निभाना चाहिए। चुनाव से पहले वर्तमान शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने धरना स्थल पर जाकर गेस्ट टीचर्स को सरकार बनने पर पहली कलम से नियमित करने का वादा किया था। लेकिन अब सरकार बनने पर उनसे वादा खिलाफी कर उनकी रोजी—रोटी भी छिनने का काम उन्होंने किया है। सर्दी के इस मौसम में दिन—रात गेस्ट टीचर्स घर से दूर धरने पर बैठने को मजबूर है। जीवन आधार प्रतियोगिता में भाग ले और जीते नकद उपहार

धनखड़ पर निशाना
सांसद चौटाला ने अरोप लगाया कि सरकारी विभागों का नीजीकरण कर प्राईवेट कंपनियों को लाभ पहुंचाने का काम सरकार कर रही है। वहीं कृषिमंत्री ओमप्रकाश धनखड़ पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि किसानों के लिए नग्र हो कर प्रर्दशन करने वाले लोग सत्ता में आने के बाद अपने वादे को भूल गए हैं। इन लोगों को याद रखना चाहिए कि जनता सत्ता सौंप सकती है तो सत्ता छीन भी सकती है।
अगली सरकार इनेलो की
सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा से प्रदेश के लोग त्रस्त हो चुके है। आने वाले समय में इनेलो की लहर प्रदेश में चलेगी और जनता इनेलो के पक्ष में वोट करके सूबे में इनेलो की सरकार बनायेगी। वे आज हाल ही में इनेलो में शामिल हुए जिला परिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधी कृष्ण नागंली के भतीजे की शादी समारोह में शिरक्त करने उनके निवास स्थान पर आए थे।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

संतान सुख प्राप्त न होने पर महिला ने की आत्महत्या

अनिल विज के आदेश हुए हवाई, फाइलों में घुम रही है नेत्र जांच कैंप योजना

काला बुधवार : सड़क हादसे में 4 की मौत, 4 गंभीर रुप से घायल