राशिफल

राशिफल: 25 जनवरी 2018, गुरुवार

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार जनवरी माह की प्रतियोगिता में भाग ले…विद्यार्थी और स्कूल दोनों जीत सकते है हर माह नकद उपहार के साथ—साथ अन्य कई आकर्षक उपहार..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

पार्ट टाइम नौकरी की तलाश है..तो जीवन आधार बिजनेस प्रबंधक बने और 70 हजार 900 रुपए तक की मासिक की नौकरी पाए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

पत्रकारिकता के क्षेत्र में है तो जीवन आधार न्यूज पोर्टल के साथ जुड़े और 72 हजार रुपए से लेकर 3 लाख रुपए वार्षिक पैकेज के साथ अन्य बेहतरीन स्कीम का लाभ उठाए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

मेष (Aries): गणेशजी के आशीर्वाद से आपके हरेक कार्य में उत्साह और उमंग छलकता हुआ प्रतीत होगा। तन-मन में स्फूर्ति और ताजगी का अनुभव करेंगे। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा।

वृष (Taurus): क्रोध और हताशा हावी हो सकते हैं। स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है। बढ़ते खर्चों की चिंता सता सकती है। वाणी पर सयंम रखें। परिश्रम बेकार नहीं जाएगा, भरोसा रखें। गलतफहमी से बचने की गणेशजी की सलाह है।

मिथुन (Gemini): परिवार में खुशी और आनंद का माहौल रहेगा। नौकरी-धंधे में आपको लाभ का समाचार मिलेगा। उच्च पदाधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। वैवाहिक योग बन रहे है। महिला मित्रों से लाभ के योग हैं।

कर्क (Cancer): घर की सजावट पर विशेष ध्यान देंगे। नए घरेलू सामान खरीदने की संभावना है। व्यापारी और नौकरीपेशा लोग पदोन्नति की आशा रख सकते हैं। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। सरकारी लाभ मिलेगा।

सिंह (Leo): गणेशजी कहते हैं कि स्वभाव में उग्रता और क्रोध रहने के कारण आपका काम करने में मन नहीं लगेगा। वाद-विवाद में अपने अहम के कारण किसी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या (Virgo): बेहतर रहेगा कि आज नए कार्य हाथ में न लें। बाहर की चीजें खाने से तबीयत खराब होने की संभावना है। आज क्रोध पर काबू रखना जरूरी है। धन खर्च अधिक हो सकता है। हितशत्रु आपका अहित न करें इसका ध्यान रखें। आग और पानी से बचें।

तुला (Libra): प्रणय, रोमांस, मनोरंजन और मौज-मस्ती से भरपूर है आज का दिन। सार्वजनिक जीवन में आप महत्व प्राप्त करेंगे। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। भागीदारों के साथ लाभ की बात होगी। सुंदर वस्त्र या वस्त्राभूषणों की खरीदारी करेंगे। दांपत्यसुख और वाहनसुख उत्तम मिलेगा।

वृश्चिक (Scorpio): आज पारिवारिक शांति का माहौल आपके तन-मन को स्वस्थ रखेगा। निर्धारित काम में सफलता मिलेगी। नौकरी में साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों और शत्रुओं की चाल निष्फल जाएगी। ननिहाल पक्ष की ओर से लाभ होगा।

धनु (Sagittarius): आज यात्रा न करें तो उचित रहेगा। कार्य की निष्फलता हताशा पैदा कर सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधी बीमारियों से परेशानी हो सकती है। वाद-विवाद या चर्चा में पड़ने से समस्या पैदा हो सकती है।

मकर (Capricorn): आज कई प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक क्लेश आपके मन को व्यथित कर सकता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। सार्वजनिक जीवन में अपयश आपकी मान-प्रतिष्ठा को हानि पहुचा सकते हैं। मन शांत रखें।

कुंभ (Aquarius): गणेशजी कहते हैं कि आज आपका मन बहुत राहत महसूस करेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पड़ोसियों और भाई -बहनों के साथ अधिक मेल-मिलाप रहेगा। घर में मित्रों और स्नेहियों का आगमन आनंददायी बनेगा।

मीन (Pisces): आज क्रोध पर नियंत्रण रखें। बाहर खाने-पीने में सावधानी बरतें। किसी के साथ तकरार होने की संभावना है। आर्थिक मामले या लेन-देन में सतर्क रहें। पारिवारिक सदस्यों के साथ झगड़े होंगे।

जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

6 सितंबर 2019 : जानें शुक्रवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

20 दिसंबर 2019 : जानें शुक्रवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

25 मार्च 2019 : जानें सोमवार का (कृष्ण पक्ष की चतुर्थी) राशिफल