राशिफल

राशिफल: 01 फरवरी 2018, बृहस्‍पतिवार

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

मुरलीधर शर्मा’तालिब’ द्वारा लिखित किताब ‘हासिल—ए—सहरा नवर्दी’ खरीदने के लिए यहां क्लिक करे।

मेष (Aries): आज संभलकर कदम उठाने की गणेशजी सलाह देते हैं। स्वजनों के साथ उग्र चर्चा न हो इसका ध्यान रखें। शारीरिक और मानसिक रूप से आप व्यग्रता का अनुभव करेंगे। अनिद्रा के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बौद्धिक चर्चा से आनंद प्राप्त होगा।
वृष (Taurus): भावनाओं के बंधन में बंध जाने का अनुभव आज आपको होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आपके कार्य दिन में संपन्न हो जाने से आनंद की मात्रा में वृद्धि होगी। भाई-बहनों से लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रफुल्लता का अनुभव करेंगे।
मिथुन (Gemini): असंतोष की भावनाओं से मन ग्रस्त हो सकता है। परिवार में मेलजोल की कमी हो सकती है। शारीरिक रूप से भी कुछ अस्वस्थता हो सकती है। पढ़ने-लिखने में विद्यार्थियों का मन नहीं लगेगा। परंतु मध्याह्न के बाद आपका मन प्रफुल्लित रहेगा।
कर्क (Cancer): छोटे प्रवास या पर्यटन की संभावना है। आज के दिन आपका आरोग्य भी अच्छा रहेगा और मन भी प्रफुल्लित रहेगा। परंतु मध्याहन के बाद आपके मन में हताशा की भावना आ जाने से मन अस्वस्थ हो सकता है। धन का खर्च अधिक हो सकता है।
सिंह (Leo): आज किसी भी निर्णय लेने की स्थिति में आप नहीं रहेंगे इसलिए आवश्यक निर्णय आज न लेने की गणेशजी सलाह देते हैं। पारिवारिक कार्यों के पीछे धन का खर्च होगा। वाणी पर संयम रखिएगा। गलतफहमियों को दूर करें। संबंधियों के साथ मनमुटाव के प्रसंग बनेंगे।
कन्या (Virgo): आज परिस्थिति अनुकूल रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से सुख शांति रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भी वातावरण अनुकूल रहेगा। परंतु मध्याह्न के बाद आप के मन की स्थिति दुविधापूर्ण रहेगी। इससे आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में बाधा होगी।
तुला (Libra): आज पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ प्रेमपूर्ण वातावरण रहेगा। घर की साज-सज्जा में भी परिवर्तन करेंगे, इससे मानसिक स्वस्थता में भी वृद्धि होगी। व्यवसाय में उच्च अधिकारियों की ओर से आर्थिक लाभ होगा।
वृश्चिक (Scorpio): आप के लिए भाग्यवृद्धि का दिन है ऐसा गणेशजी कहते हैं। विदेश स्थित स्नेहीजन से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धार्मिक प्रवास होने की संभावना है। धन लाभ की भी संभावना है। व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं।
धनु (Sagittarius): आज प्रातःकाल के समय आपका शारीरिक स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। निषेधात्मक विचार आपके मन पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं, इसलिए वैचारिक स्तर पर संयम रखना आवश्यक है। आर्थिक रूप से तंगी भी हो सकती है।
मकर (Capricorn): आज के दिन परिजनों के साथ आनंदपूर्वक प्रवास या पर्यटन का आनंद लेंगे, परंतु मध्याह्न के बाद आपका मन व्यग्रता का अनुभव करेगा। अधिक खर्च होने से धन की तंगी रहेगी। सरकारी कार्यों में विघ्न आ सकते हैं। अनैतिक कार्यों से सम्बंधित वृत्तियों पर अंकुश रखना पडे़गा।
कुंभ (Aquarius): गणेशजी के आशीर्वाद से आपका आज का दिन सुख-शांति से बीतेगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता प्राप्त होगी। आनंद-प्रमोद के साथ वाहनसुख भी मिलेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आप को कीर्ति प्राप्त होगी। नए वस्त्र और आभूषणों के पीछे धन का व्यय होगा।
मीन (Pisces): आज के दिन विपरीत लिंग के प्रति आकर्षित होने से दूर रहने की गणेशजी सलाह देते हैं। किसी भी व्यक्ति के साथ बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद न करें। नए कार्य का प्रारंभ न करें। परंतु मध्याहन के बाद स्थिति में आकस्मिक सुधार दिखेगा।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

24 December 2025 Ka Rashifal : आज हर्षण व वज्र योग में मेष, तुला, कुंभ सहित 5 राशियों को होगा धन लाभ, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

23 मई 2022 : जानें सोमवार का राशिफल

7 May 2023: सिंह, वृश्चिक, मकर राशि वालों की नौकरी पर मंडरा सकता है खतरा, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk