धर्म

परमहंस संत शिरोमणि स्वामी सदानंद जी महाराज के प्रवचनों से—951

एक छोटे से गांव में एक दंपत्ति (कपल) था, उनका वैवाहिक जीवन बहुत सुखी था। पति अपनी पत्नी से बेहद प्रेम करता था और पत्नी भी घर-परिवार को संभालते हुए पति का पूरा ध्यान रखती थी, लेकिन समय के साथ उनके जीवन की छोटी-छोटी परेशानियां आने लगीं। कभी आर्थिक चिंता, कभी काम का तनाव, तो कभी पुराने विवाद, धीरे-धीरे उनके बीच झगड़े होने लगे। हालांकि उनके दिल में एक-दूसरे के लिए प्रेम था, लेकिन क्रोध, अहंकार और पुरानी बातों को बार-बार दोहराने की आदत ने उनके बीच तनाव बढ़ा दिया था।

एक दिन गांव में एक ज्ञानी संत आए। पति-पत्नी उनके प्रवचन सुनने पहुंचे। संत की बातें उन्हें बहुत अच्छी लगीं और उन्होंने संत को भोजन के लिए अपने घर आमंत्रित किया। अगले दिन संत उनके घर आए। भोजन के दौरान संत ने दोनों के चेहरे पर तनाव और दूरी को महसूस किया। भोजन के बाद संत ने एक साधारण सा पानी से भरा लोटा उठाया और उसे हवा में पकड़कर पूछा- “अगर मैं इस लोटे को लगातार ऐसे ही पकड़े रहूं, तो क्या होगा?”

पति ने कहा, “थोड़ी देर तक तो आसान है, लेकिन ज्यादा देर तक हाथ दर्द करने लगेगा और लोटा भारी लगने लगेगा।”

संत मुस्कुराए और बोले, “यही जीवन का नियम है। जैसे यह लोटा जितनी देर पकड़ोगे उतना भारी लगेगा, वैसे ही पुरानी बातें, गुस्से और शिकायतें जितनी देर मन में रहेंगी, जीवन उतना ही भारी होता जाएगा।”

संत ने आगे समझाया कि रिश्तों में समस्याएं आती हैं, लेकिन उन्हें समय रहते हल करना जरूरी है। अगर हम समस्याओं को पकड़कर बैठे रहेंगे, उन्हें बार-बार सोचते रहेंगे और छोड़ेंगे नहीं, तो प्रेम धीरे-धीरे खत्म हो जाता है और तनाव बढ़ता जाता है।

पति-पत्नी को संत की बात समझ में आ गई। उन्होंने तय किया कि अब वे छोटी बातों को दिल से नहीं लगाएंगे, गलतफहमियों को तुरंत सुलझाएंगे और एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे।

उस दिन के बाद उनके जीवन में फिर से प्रेम, शांति और संतुलन लौट आया।

धर्मप्रेमी सुंदरसाथ जी, वैवाहिक जीवन सुखी भाग्य से नहीं, बल्कि समझदारी, धैर्य और लगातार प्रयास करने से बनता है। पति-पत्नी का रिश्ता तभी मजबूत होता है जब दोनों एक-दूसरे को समझने और स्वीकार करने की कोशिश करते हैं। पति-पत्नी के बीच आपसी संवाद बहुत जरूरी है। मन में बात दबाने की बजाय उसे शांत तरीके से साझा करें। गलतफहमी अक्सर बिना बात किए ही बढ़ती है। जब बातचीत नियमित और ईमानदार होती है, तो रिश्ते में पारदर्शिता बनी रहती है।

Shine wih us aloevera gel

Related posts

परमहंस संत शिरोमणि स्वामी सदानंद जी महाराज के प्रवचनों से—620

परमहंस संत शिरोमणि स्वामी सदानंद जी महाराज के प्रवचनों से—327

सत्यार्थप्रकाश के अंश—23

Jeewan Aadhar Editor Desk