राशिफल

राशिफल: 10 फरवरी 2018

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

मेष (Aries): आज के दिन आपको वाणी और व्यवहार में संयम रखने की सलाह है। अपने छुपे हुए शत्रुओं से संभलकर रहें। संभवतः आज प्रवास टालिएगा। आज किसी भी नए कार्य का प्रारंभ न करें।
वृष (Taurus): आज का दिन शुभफलदायी है। आज आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। परिवारजन तथा निकट के लोगों के साथ अधिक समय बीतेगा। आकस्मिक धन लाभ होगा।
मिथुन (Gemini): आज आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। सुखमय प्रसंग बनेंगे। खर्च होगा, लेकिन वह निरर्थक नहीं होगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कर्क (Cancer): आज का दिन आपके लिए थोड़ी सावधानी रखने का है। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी भी नए कार्य के प्रारंभ के लिए यह दिन उचित नहीं है। पेट का दर्द, विशेषकर मंदाग्नि, अजीर्ण जैसी व्याधियों से आप परेशान हो सकते हैं।
सिंह (Leo): गणेशजी आज आपको परिवार में विशेष सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। परिजनों के साथ ऐसी घटना हो सकती है जिससे आपके दिल को तकलीफ हो।
कन्या (Virgo): आज आपको किसी भी कार्य में बिना सोचे-समझे हिस्सा लेने से गणेशजी मना करते हैं। साथियों के साथ अच्छी तरह से समय बीतेगा। भावनात्मक सम्बंधों से आप नरम हो जाएंगे।
तुला (Libra): आज आपका मन दुविधाओं में उलझा रहेगा। निर्णय न ले पाने के परिणामस्वरूप नए कार्यों का प्रारंभ करना आपके लिए हितकर नहीं है।
वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन साधारण ही बीतेगा। तन और मन की प्रसन्नता रहेगी तथा सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी। परिजनों के साथ आनंद-उल्लास में समय व्यतीत होगा। उत्तम वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी।
धनु (Sagittarius): आज का दिन कुछ कष्टदायक होने से थोड़ा संभलकर चलने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाणी एवं बर्ताव में संयम रखें। धन का कुछ अधिक व्यय हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के प्रश्नों में सावधानी से कदम उठाएं।
मकर (Capricorn): सामाजिक कार्यों से आपको लाभ होगा क्योंकि विविध क्षेत्रों से लाभ होने के आज के योग हैं। मित्रों और सम्बंधियों के साथ हुई भेंट आपके लिए लाभदायी सिद्ध होगी। विवाहोत्सुकों के विवाह के प्रश्नों पर आज कम प्रयास से सफलता मिल सकती है।
कुंभ (Aquarius): आज आपकी शारीरिक और मानसिक स्थति अच्छी रहेगी। व्यवसायिक क्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। कार्यालय में सहकर्मचारी भी आपको सहयोग देंगे।
मीन (Pisces): आज उच्च अधिकारी के साथ सम्बंधों में दरार न पडे़ इसका ध्यान रखने के लिए गणेशजी सलाह देते हैं। शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद को संभवतः टालें।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

12 November 2024 Ka Rashifal : आज देवउठनी एकादशी पर बना है सर्वार्थ सिद्धि योग, 5 राशियों पर होगी धन की बारिश, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

24 सितम्बर 2021 : जानें शुक्रवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

24 फरवरी 2022: जानें गुरुवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk