फरीदाबाद हरियाणा

अनियंत्रित कार घर में घुसी, एक महिला की मौत—4 लोग गंभीर रुप से घायल

फरीदाबाद,
तेज रफ्तार चल रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने घर में घुस गई। कार घर में सो रहे लोगों पर जा चढ़ी। हादसे में 1 महिला की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जानकारी के मुताबिक, एक तेज रफ्तार में आ रही कार अनियंत्रित होकर बाईपास के किनारे घर में घुस गई। कार घर में सो रहे लोगों पर चढ़ गई। जिससे एक महिला की मौत अौर 4 लोग घायल हो गए। घायलों में दो गाड़ी सवार बताए जा रहे हैं। वहीं घायल हुए एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को शहर के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक महिला के शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कार फरीदाबाद से बल्लभगढ़ की तरफ जा रही थी।

जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

दुष्यंत चौटाला खौफ : मोनिटरिंग कमेटी की बैठक में आने से कतराने लगे भाजपाई

फायरिंग करके ऑडी गाड़ी छीनी, पुलिस जुटी मामले की जांच में

Jeewan Aadhar Editor Desk

बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में चली गोली, युवक की हालत गंभीर

Jeewan Aadhar Editor Desk