राशिफल

राशिफल: 15 फरवरी 2018

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

मेष- आज व्यापार में प्रगति से काफी खुशी होगी। शाम के बाद परिवार के साथ आस-पास की यात्रा का योग है। घूमने-फिरने के दौरान भी कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।
वृष- किसी बहुप्रतिक्षित शुभ परिणाम के मिलने की भी खुशी होगी। शाम के बाद का समय दोस्तों के साथ मौजमस्ती करते बीतेगा, जिससे आप काफी रिलैक्स फील करेंगे।
मिथुन- आज जो भी काम आप करेंगे जल्दी बन जाएगा। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न करें। खर्च में कटौती करना बहुत आवश्यक है। जायदाद या किसी अन्य मूल्यवान वस्तु की सौदेबाजी करने से पहले उसके सारे जरूरी दस्तावेजों पर अच्छी तरह गौर कर लें।
कर्क- आज हर क्षेत्र में सफलता मिलने की खुशी प्राप्त होगी। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। मदद करने से सकून मिलेगा।
सिंह- राशि का स्वामी सूर्य सप्तम केन्द्र भाव में तथा दशम भाव में चन्द्रमा होने से भाग्य विकास का सुयोग तो चल ही रहा है, नई खोजों में भी रुचि बढ़ेगी। पुराने मित्रों के मिलने से नई आशाओं का संचार होगा।
कन्या- आज काम का भार भी आज कुछ ज्यादा अनुभव करेंगे। अपने जूनियर्स से काम निकालने के लिए प्यार से काम निकालना होगा। घर का भी वातावरण हल्का-फुल्का बना रहेगा।

तुला- आज का दिन मिलाजुला प्रभाव रखेगा। किसी भी मामले में फैसला जल्दबाजी में ना करें। व्यक्तिगत मतभेदों को व्यवसायिक मामलों के बीच में लाने से हानि हो सकती है। किसी से कहासुनी हुई है तो मामला सुलझाया जा सकता है।
वृश्चिक- आज आपकी अपने साथियों के बीच लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी बड़े अधिकारी से संपर्क होने से लाभ होगा। शाम से रात का समय किसी लंबित पड़े कार्य़ को पूरा करने में बीत सकता है।
धनु- आज आपके विरोधी परास्त होंगे। राजनीतिक सहयोग भी मिलेगा किन्तु वाणी पर संयम रखें। पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। शाम से लेकर रात तक जनसंपर्क बढ़ाने का अवसर मिलेगा। यात्रा में सावधान रहें।
मकर- आज आपको कोई उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। कोई पुरानी महिला मित्र से अकस्मात् धन लाभ की खुशी होगी। रोजगार की दिशा में भी सफलता मिलेगी। शाम से लेकर रात तक अनाचाही यात्रा का योग है।
कुंभ- लक्ष्मी की बड़ी मात्रा में प्राप्ति से कोष वृद्धि होगी। अपनी उत्तम कार्यशैली व मृदु व्यवहार का आज भी आपको लाभ मिलेगा। दूसरों से सहयोग लेने में आप सफल होंगे। पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा।
मीन- आज सुबह से ही भागदौड़ रहेगी। किसी मंगलमय या धार्मिक आयोजन की व्यवस्थाओं में व्यस्त रहेंगे। पिता व उच्चाधिकारियों से शाबासी मिलेगी। आज पहले से सोचे सारे काम बन जाएंगे। ऐसे थकान से परेशानी हो सकती है।

जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

6 मई 2020 : जानें बुधवार का राशिफल

14 December 2024 Ka Rashifal : आज 6 राशियों को होगा धनलाभ, मिलेगा मान—सम्मान, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

25 नवंबर 2018 : जानें रविवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk