राशिफल

राशिफल: 19 फरवरी 2018, सोमवार

मेष (Aries): शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। सर्दी, कफ, बुखार की पीड़ा सता सकती है। धर्म का काम करने में धन खर्च होने की स्थिति होगी। खर्च बढ़ेगा।

वृष (Taurus): व्यापार में नए लाभदायक संपर्क होंगे। कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ हंसी-खुशी के पल बिताने का अवसर मिलेगा। प्रवास–पर्यटन का योग है। आज विशेषरूप से महिला वर्ग से लाभ होगा।
मिथुन (Gemini): मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उच्च पदाधिकारियों के सहयोगपूर्ण व्यवहार के कारण आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। गृहस्थ जीवन में आनंद छाएगा और उत्तम सांसारिक सुख प्राप्त कर सकेंगे।
कर्क (Cancer): शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ भाग्यवृद्धि के अवसर आपकी प्रसन्नता में वृद्धि करेंगे। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। धार्मिक कार्य, देवदर्शन और तीर्थ के संयोग बनेंगे।
सिंह (Leo): क्रोध और वाणी पर संयम रखना पड़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। बाहर खाने-पीने से तबीयत खराब हो सकती है। आपके मन पर नकारात्मक विचार हावी होंगे। अनैतिक कार्यों में शामिल न हों, इसका ध्यान रखें।
कन्या (Virgo): सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में लाभ के साथ ख्याति प्राप्त होगी। स्त्री वर्ग से विशेष लाभ होगा। दांपत्यजीवन में परम सुख के पलों का अनुभव होगा। नए वस्त्रालंकारों की खरीदारी करेंगे तथा पहनने का अवसर भी आएगा।
तुला (Libra): अत्यंत लाभदायक दिन है। नौकरीवालों को उनके काम में यश और सफलता मिलेगी। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजयी होंगे। ऑफिस में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक (Scorpio): आज आपमें शारीरिक व मानसिक स्फूर्ति और ताजगी का अभाव रहेगा। परिवार में क्लेश कलह का वातावरण रहने से आपका मन उदास रह सकता है। अनिद्रा सताएगी। माताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
धनु (Sagittarius): आज का पूरा दिन सुखमय बीतेगा। मन में प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। साझेदारी में लाभ होगा। भाई-बहनों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत करेंगे। कोई नया कार्य आज शुरू कर सकते हैं।
मकर (Capricorn): सेहत में उतार-चढ़ाव बन रहेगा। वाणी पर संयम रखें नहीं तो वादविवाद में उलझ सकते हैं। कार्य में कम सफलता मिलेगी। अनावश्यक खर्च और धनहानि का योग है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में अवरोध आएगा।
कुंभ (Aquarius): नए कार्य की शुरुआत लाभदायक साबित होगी। मित्रों, स्वजनों के साथ भोजन का आनंद उठाने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा का योग है। लक्ष्मीदेवी की कृपा रहेगी। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। निर्धारित कार्य सफल होंगे।
मीन (Pisces): नए कार्य हाथ में लेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी। धार्मिक मांगलिक प्रसंगों में जाएंगे। परिवार के साथ मिष्टान्न भोजन का आनंद लेंगे। प्रवास होगा। दांपत्यजीवन आनंदमय रहेगा।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

19 अगस्त 2018 : जानें रविवार का राशिफल

18 मई 2021 : जानें मंगलवार का राशिफल

27 June 2025 Ka Rashifal : आज सर्वार्थ सिद्धि योग के शुभ संयोग में धनु—कुंभ सहित 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, जानें 12 राशियों का राशिफल