राशिफल

राशिफल: 25 फरवरी 2018, रविवार


मेष (Aries): दुविधा के कारण निर्णय लेना कठिन होगा। आज का दिन आपके लिये नौकरी धंधे के क्षेत्र में स्पर्धायुक्त रहेगा और उसमें से बाहर आने की कोशिश करते रहेंगे। नए काम शुरु करने की प्रेरणा मिलेगी और कार्य आरंभ भी आप कर सकेंगे।
वृष (Taurus): हठी स्वभाव अपनाने से बचें। आशंका है कि आज बनाए हुए प्रवास की योजना पूरी नहीं होगी। आज लेखक, कारीगर और कलाकारो को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। आप अपनी सुमधुरवाणी से किसी को मना सकेंगे।
मिथुन (Gemini): अच्छे कपड़े पहनकर बाहर जाने का प्रसंग बनेगा। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। मन में किसी भी प्रकार की नकारात्मक भावना को प्रवेश न करने दें तथा उसे दूर कर देने की गणेशजी की सलाह है। हरेक स्थिति में मन को साथ में रखना होगा।
कर्क (Cancer): गणेशजी कहते हैं कि आज ज्यादा खर्च का दिन है। मन दुविधायुक्त रहेगा। बोलने पर संयम रखें किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़े में पड़ने से मामला खराब हो सकता है। सेहत के प्रति लापरवाही से बचें। मान प्रतिष्ठा का ध्यान रखें।
सिंह (Leo): विचारों में आपका मन अटका हुआ रहेगा। मित्र वर्ग और विशेष करके स्त्री मित्रों की तरफ से आपको लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। महत्वपूर्ण निर्णय आज लेने से बचें। संतान से मुलाकात होगी। अच्छा भोजन प्राप्त होगा।
कन्या (Virgo): वर्तमान समय में नए कार्यों से सम्बन्धित सफल आयोजन आप कर सकेंगे। व्यापारी वर्ग और नौकरी पेशा वर्ग दोनों के लिए आज का दिन लाभदायी रहेगा। उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि से पदोन्नति की संभावना है।
तुला (Libra): व्यवसाय में परेशानी हो सकती है। संतान के प्रति चिंता रहेगी। दूर के प्रवास का आयोजन हो सकत है। धार्मिक यात्रा का भी योग है। लेखन, साहित्य सृजन कर सकेंगे। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें।
वृश्चिक (Scorpio): क्रोध पर काबू रखें। अनैतिक कार्यों से दूर रहें, नए सम्बन्ध बनाने से पहले सोचें। धन खर्च ज्यादा होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव करेंगे। आपका काम समय से पूरा नहीं होगा। खाने-पीने में ध्यान रखें।
धनु (Sagittarius): समाज में सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ मुलाकात होगी। उनके साथ घूमने-फिरने या मनोरंजन स्थल पर जा सकते हैं। अच्छे भोजन और सुंदर परिधान से आपका मन खुश रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मकर (Capricorn): आज आपको व्यापार धंधे में खूब सफलता मिलेगी। व्यापार धंधे के लिये भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न कर सकेंगे। किसी के साथ पैसों की लेनदेन सफल रहेगी। देश-विदेश में व्यवसाय करनेवालों को फायदा होगा।
कुंभ (Aquarius): स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें। यात्रा प्रवास हो सके तो न करें। बच्चों के प्रश्न चिंतित कर सकते हैं। नए काम की शुरुआत आज न करें। आकस्मिक खर्च की तैयारी रखनी पड़ेगी।
मीन (Pisces): मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं इसके लिये वाद-विवाद टालें। धन प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। महिलाओं के साथ व्यवहार में सावधानी रखें।

जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

22 सितंबर 2018 : जानें शनिवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

16 सितम्बर 2019 : जानें सोमवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

14 February 2025 Ka Rashifal : आज सुकर्मा योग में चमकेगी 7 राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk