राशिफल

राशिफल: 27 फरवरी 2018, मंगलवार

मेष (Aries): आज आपमें भावुकता की मात्रा काफी रहेगी जिसके कारण किसी की बातों से या व्यवहार से आपकी भावनाओं को ठेस लग सकती है। मां के स्वास्थ्य के कारण आप काफी परेशान रहेगें।
वृष (Taurus): परिश्रम के अनुपात में अल्प परिणाम मिलने पर भी आप निष्ठापूर्वक कार्य को आगे बढ़ाएंगे। आपके क्षेत्र की विशालता और वाणी की मधुरता अन्य लोगों को प्रभावित करेगी और उसके द्वारा लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
मिथुन (Gemini): अत्यधिक भावनाशीलता आपके मन को संवेदनशील बनाएगी। जलाशय और स्त्रीवर्ग से सचेत रहना पड़ेगा। मन की परिस्थिति डवांडोल रहने के कारण निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा।
कर्क (Cancer): आपके दोस्तों, परिजनों तथा परिवार के साथ आपका दिन काफी बेहतर बीतेगा। उनकी ओर से मिले उपहार से आप आनंदित रहेंगे। बाहर घूमने का कार्यक्रम बनेगा तथा स्वादिष्ट भोजन करने का अवसर मिलेगा।
सिंह (Leo): गणेशजी आज आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहने की सलाह देते हैं। मन में बेचैनी रहेगी तथा विभिन्न चिंताएं सताएंगी। स्वास्थ्य नरम रह सकता है।
कन्या (Virgo): गणेशजी का आशीर्वाद आपको विविध क्षेत्रों में यश, कीर्ति और लाभ दिलाएगा। लक्ष्मीजी की कृपा आप पर रहेगी। बुजुर्गों तथा मित्रों के साथ आपका दिन आनंद में बीतेगा। प्रवास पर जा सकते हैं। जीवनसाथी और बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
तुला (Libra): आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रहने से सावधानी बरतने की गणेशजी सलाह देते हैं। आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मानसिकरूप से भी आप अस्वस्थ अनुभव करेंगे। आपकी वाणी और वर्तनी से किसी को भ्रांति न हो इसकी ध्यान रखिएगा।
वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी कहते हैं कि आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से काफी थकान और आलस्य का अनुभव करेगें जिससे उत्साह मे कमी रहेगी। इसका प्रभाव व्यावसायिक क्षेत्र में देखने को मिलेगा तथा उससे परेशानी हो सकती है।
धनु (Sagittarius): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज आप आर्थिक मामलों में उचित योजना बना सकेंगे। अन्य लोगों की सहायता करने का प्रयत्न करेंगे। हर एक कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा। व्यापार-विषयक योजना बनेगी।
मकर (Capricorn): स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा तथा दोस्तों के साथ घूमने जाएंगे। विपरीत लिंगीय मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। प्रबल धन लाभ का योग है। आपके व्यापार में वृद्धि होगी। साझेदारी से लाभ होगा।
कुंभ (Aquarius): कार्य में सफलता पाने के लिए आज का दिन उत्तम है ऐसा गणेशजी कहते हैं। आपके द्वारा किए गए कार्य से आपको यश और कीर्ति मिलेगा। परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा। तन-मन से आप ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे।
मीन (Pisces): आज का दिन साहित्य सृजन के लिए उत्तम है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। विद्यार्थी विद्याध्यन में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। आपके स्वभाव में भावुकता और कामुकता अधिक रहेगी। पेट दर्द की आशंका है। मन में भय रह सकता है। मानसिक संतुलन बनाए रखें।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

30 August 2023 Ka Rashifal : आज इन 4 राशियों पर रहेंगे सितारें मेहरबान, जानें 12 राशियों का कैसा रहेगा राशिफल

7 February 2026 (Saturday) Rashifal : शनिवार को शनि ग्रह के प्रभाव और चंद्रमा की चाल से किसे मिलेगा कर्मों का फल, किसे धन व करियर में स्थिरता और किसे स्वास्थ्य व कोर्ट–कचहरी में रखनी होगी विशेष सावधानी—जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का सटीक भविष्यफल

4 August 2024 Ka Rashifal : आज कुंभ सहित 4 राशियों के जातकों पर किस्मत होगी मेहरबान, जानें 12 राशियों का राशिफल