राशिफल

राशिफल: 02 मार्च 2018, शुक्रवार

मेष (Aries): आज आप मानसिकरूप से थकान का अनुभव करेंगे। परिश्रम की तुलना में फल की प्राप्ति कम होगी। संतानों के विषय में आपको चिंता रह सकती है। कार्य की अधिक व्यस्तता के कारण परिवार के लिए कम घ्यान दे पाएंगे। पेट के दर्द से परेशानी हो सकती है।
वृष (Taurus): किसी भी कार्य को दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ करेंगे तथा उसमें सफलता भी प्राप्त करेंगे। पितृपक्ष की ओर से आपको लाभ हो सकता है। सरकारी कार्यो में आर्थिक रुप से सफलता मिल सकती है।
मिथुन (Gemini): नई योजना का प्रारंभ करने के लिए आज अनुकूल दिन है। सरकारी लाभ तथा उच्चाधिकारियों से कार्य का उचित फल मिल सकता है। भाई-बंधु तथा पड़ोसियों से मनमुटाव दूर हो सकता है। वैचारिक रूप से परिवर्तन की संभावना अधिक हैं।
कर्क (Cancer): शारीरिक और मानसिकरूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे। निराशा और असंतोष की भावना मन में आज बनी रहेगी। सगे-संबंधियों के साथ भ्रांति न हो इसका विशेष ध्यान रखिएगा। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहिएगा।
सिंह (Leo): आपमें आज आत्मविश्वास कूटकूटकर भरा रहेगा। पिता तथा बड़ों की ओर से लाभ होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। वाणी और वर्तनी में उग्रता दूर करने की सलाह है। क्रोध की मात्रा अधिक रह सकती है।
कन्या (Virgo): शारीरिक थकान और मानसिक तनाव अधिक रहेगा। स्वभाव में आवेश और क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। आकस्मिक धन का खर्च हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहिगा।
तुला (Libra): आज का दिन शुभफलदायी है। विभिन्न क्षेत्रों से लाभ मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। गृहस्थ जीवन में संतान एवं जीवनसाथी से सुख की प्राप्ति होगी। धनप्राप्ति के योग हैं। आय में वृद्घि हो सकती है।
वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन शुभफलदायी है। गृहस्थजीवन में आनंद और उल्लास बना रहेगा। आपके सभी कार्य बिना अवरोध के संपन्न होंगे। मान-सम्मान मिल सकता है। नौकरी, व्यवसाय में पदोन्नति होगी। मित्रों और सम्बंधियों से लाभ होगा।
धनु (Sagittarius): आज कोई भी खतरनाक कदम आपको कठिनाई में डाल सकता है। कोई भी कार्य करने में उमंग-उत्साह का अभाव रह सकता है। शारीरिक तथा मानसिक रूप से व्यग्रता और चिंताजनक समय व्यतीत होगा।
मकर (Capricorn): आपकी ऑफिस एवं व्यवसाय क्षेत्र में आज परिस्थिति अनुकूल रहेगी। ऑफिस के कार्य आप निपुणता से कर पाएंगे। व्यावहारिक तथा सामाजिक कार्य के लिए बाहर जाने के अवसर मिल सकते हैं। आकस्मिक खर्च के योग हैं।
कुंभ (Aquarius): प्रणय प्रसंग आपके दिन को आनंदित बनाएंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ पहचान होगी और मित्रता बढ़ेगी। छोटे प्रवास या आनंददायी पर्यटन होंगे। रुचिकर भोजन और नए वस्त्रों से मन अति प्रसन्न होगा।
मीन (Pisces): आज आप का दिन शुभफलदायी है। आपमें दृढ़ मनोबल एवं आत्मविश्वास का संचार होगा। सेहत अच्छी रहेगी। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। दैनिक कार्य अच्छी तरह से कर पाएंगे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

31 March 2024 Ka Rashifal :आज सूर्य देव की कृपा से 5 राशियों के जातकों को होगा जोरदार लाभ, जानें 12 राशियों का राशिफल

14 दिसंबर 2019 : जानें शनिवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

राशिफल: 25 फरवरी 2018, रविवार

Jeewan Aadhar Editor Desk