राशिफल

राशिफल: 04 मार्च 2018, रविवार

मेष (Aries): आज आप बहुत भावनाशील रहेंगे, किसी के बोलने से आपकी भावनाओं को ठेस लग सकती है। माताजी के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। स्थायी संपत्ति के मामले में कोई निर्णय लेना ठीक नहीं है। मानसिक व्यग्रता और शारीरिक अस्वस्थता रहेगी।
वृष (Taurus): चिंता में कमी आएगी स्फूर्ति और उत्साह का अनुभव करेंगे। परिजनों की तरफ विशेष ध्यान देंगे। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन होगा। आर्थिक आयोजन पूरे होंगे। मनपसंद भोजन मिलेगा। भाग्यवृद्धि के अवसर प्राप्त होंगे।
मिथुन (Gemini): क्रोध से हानि हो सकती है। बीमार व्यक्ति नई चिकित्सा या आपरेशन से हो सके तो बचें। बदनामी न हो इसका ध्यान रखें। कम बोलकर वाद-विवाद या मनमुटाव दूर कर सकेंगे। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। आर्थिक आयोजन सफल कर सकेंगे।
कर्क (Cancer): विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आज अधिक आकर्षण रहेगा। मौज-शौक की वस्तुएं नए वस्त्राभूषण की खरीदारी कर सकते हैं। उत्तम दांपत्यजीवन मिलेगा। साझेदारी लाभदायक साबित होगी। प्रेमीजनों को प्रणय में सफलता मिलेगी।
सिंह (Leo): नए कार्य का आयोजन करने के लिए आज का दिन शुभ है ऐसा गणेशजी कहते हैं। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होने की संभावना में वृद्धि होगी।
कन्या (Virgo): आज कई स्रोतों से लाभ मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। व्यापार में विकास के साथ-साथ आय भी बढ़ेगी। नौकरी पेशावालों को लाभ का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख-संतोष की अनुभूति होगी। मित्रों के साथ रमणीय पर्यटन होगा।
तुला (Libra): गणेशजी के आशीर्वाद से आज आपके कार्य सरलतापूर्वक पूरे होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यालय में अधिकारियों की तरफ से प्रोत्साहन मिलने पर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापारियों की आय में वृद्धि होगी। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण रहेगा।
वृश्चिक (Scorpio): आज विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है ऐसा गणेशजी कहते हैं। स्वभाव में हठीलापन छोड़कर आगे बढेंगे तो अनेक समस्याओं का निराकरण होता दिखेगा। नए वस्त्राभूषण तथा प्रसाधन के पीछे धन खर्च अधिक होने की संभावना है।
धनु (Sagittarius): परिजनों के साथ गलतफहमी से बचें। व्यर्थ धन खर्च होगा। मन उचाट रहेगा और दुविधा के कारण महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेंगे। कार्यों में निर्धारित सफलता मिलने में दिक्कत आएगी। मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेंगे।
मकर (Capricorn): परिश्रम की अपेक्षा कम फल मिलेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। फिर भी कार्य के प्रति आपकी निष्ठा में कमी नहीं आ पाएगी। अन्य जनों के साथ सम्बंध सुरुचिपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। बाहर के खान-पान से दूर रहना लाभप्रद रहेगा।
कुंभ (Aquarius): आज किए गए कार्य में आपको यश, कीर्ति और सफलता मिलेगी, ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवार में मेल-जोल बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थ्य ठीक रहेगा। आपके विचार और व्यवहार में भावुकता अधिक रहेगी।
मीन (Pisces): साहित्य लेखन तथा पठन के कार्य में गहरी रुचि रहेगी। हृदय की कोमलता प्रियजनों से निकट लाएगी। स्वभाव में भावुकता और कामुकता की प्रबलता अधिक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मध्यम रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

24 November 2023 Ka Rashifal : आज 3 राशियों के जातकों को रहने होगा सावधान, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

28 July 2025 Ka Rashifal :आज बुधादित्य योग में चमकेगी 6 राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों का राशिफल

25 अप्रैल 2020 : जानें शनिवार का राशिफल