उत्तर प्रदेश

पति-पत्नी की संदिग्ध मौत, बाथरूम में बिना कपड़ों के मिली लाश

गाजियाबाद,
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक दंपति की घर के बाथरूम में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। होली के अगले ही दिन घर में मातम का माहौल पसर गया। जानकारी के मुताबिक, दोनों पति-पत्नी की लाश घर के बाथरूम में संदिग्ध अवस्था में पाई गई। दोनों के ही शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। पुलिस दम घुटने के चलते मौत की बात कह रही है, हालांकि दोनों की मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी।

मृत पाया गया यह खूबसूरत जोड़ा आत्मनिर्भर था। दोनों ही निजी कंपनियों में हाई-प्रोफाइल जॉब में थे। होली के जश्न के बाद घटी इस दर्दनाक घटना से घर में मातम पसर गया।

जानकारी के मुताबिक, 38 साल के नीरज सिंघानिया और उनकी पत्नी रुचि सिंघानिया बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। नीरज सिंघानिया के पिता प्रेम प्रकाश सिंघानिया ने बताया कि होली वाले दिन शुक्रवार को शाम 5:30 बजे के करीब सभी लोग होली खेल कर लौटे।
उनका बेटा और बहू अपने बेडरूम में चले गए। घर में मौजूद बाकी लोग अपने-अपने कमरों में थे। शाम 7:30 बजे के करीब उन्होंने बड़े बेटे के रूम को नॉक किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने सोचा कि कुछ देर बाद पति-पत्नी जाग जाएंगे।

रात 9:30 बजे के करीब वापस उन्होंने बेडरूम को नॉक किया, लेकिन इस बार भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने अपने छोटे बेटे वरुण को बताया तो छोटे बेटे ने स्टूल लगाकर बेडरूम के अंदर झांका। वरुण को बाथरूम के अंदर अपनी भाभी का पैर नजर आया।

इस पर परिवार को कुछ संदेह हुआ। बेडरूम का दरवाजा तोड़कर वे अंदर घुसे तो देखा कि नीरज सिंघानिया और उनकी बहू रुचि सिंघानिया बाथरूम के अंदर बेहोश पड़े थे। मैक्स हॉस्पिटल से डॉक्टर बुलाया गया, जिसने नीरज और रुचि को मृत घोषित कर दिया।

प्रेमप्रकाश सिंघानिया ने बताया कि बाथरूम के अंदर गैस गीजर लगा हुआ है, लेकिन वह इस्तेमाल नहीं किया गया है। बाल्टी के अंदर भी पानी मौजूद नहीं था। ऐसे में दोनों की मौत को लेकर पूरा परिवार स्तब्ध है कि आखिर उनके बेटे-बहू की मौत कैसे हुई।

पुलिस ने बताया कि मृत पति-पत्नी दोनों के जिस्म पर कोई कपड़ा नहीं था। वरुण मोबाइल कंपनी मैट्रिक्स में DGM पद पर थे और उनकी बहू किसी अमेरिकी आईटी कंपनी में जॉब करती थी। 2010 में दोनों की शादी हुई थी। उनकी 4 साल की एक बच्ची भी है।

वहीं पुलिस का कहना है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों की स्थिति मालूम हो सकेगी। फिलहाल लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर दोनों की मौत कैसे हुई?

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

2,000 दलितों ने दी इस्लाम अपनाने की धमकी

दलित बीजेपी सांसद का पीएम मोदी पर हमला, कहा- आपकी सरकार ने दलितों के लिए कुछ नहीं किया

खुदाई में मिले 4000 साल पुराने रथ-मुकुट, जानिए क्या है महाभारत से ताल्लुक