राजस्थान

मौसम ने मारी पलटी, शेखावाटी से लेकर मेवात तक गिरे ओले

जयपुर,
रविवार को मौसम ने पलटी मारी और राजस्थान के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। सीकर, जयपुर, बीकानेर व अलवर, झुंझुनू व चूरू सहित कई जगहों पर दोपहर बाद बारिश हुई। जयपुर में काली घटाएं घिर आई और कई इलाकों में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। वहीं शाहपुरा में बिजली गिरने से चार लोग झुलस गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्रीमाधोपुर में ओलों की चादर बिछ गई जिससे नजारा बिल्कुल कश्मीर जैसा दिखा। बरसात व ओलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

टीम वर्क के बल पर महज 10 रुपए में शुरु करे बिजनेस..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, बीकानेर और अलवर के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बरसात हुई। झुंझुनूं, सीकर व अलवर के बहरोड़ सहित कई स्थानों पर बेर के आकार के ओले भी गिरे। इससे तापमान में गिरावट आई।

बहरोड़ में तेज वर्षा के साथ गिरे ओले।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में बढ़ती गर्मी और पाकिस्तान में पनपे पश्चिमी विक्षोभ के कारण बरसात हुई है। फरवरी बीतते ही पारे ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। फरवरी के अंत तक जहां रात का तापमान 18 डिग्री के आसपास बना हुआ था, वह मार्च के शुरू में ही 20 से ऊपर पहुंच गया। हालांकि बीती रात तापमान गिरा, जिससे 19 डिग्री पर रह गया। उधर, दिन का तापमान फरवरी में जहां अधिकतम 32 डिग्री रहा, मार्च शुरू होते ही यह तापमान 33 डिग्री तक जा पहुंचा था। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं रविवार को सुबह से ही धूप से तेजी रही।
मौसम विभाग के अनुसार जयपुर में अगले 24 घंटों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 33 तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं राज्य में मौसम शुष्क रहेगा।
इस बारिश से खेतों में तैयार फसल को नुकसान हो सकता है। बहरोड़ (अलवर) उपखंड क्षेत्र में दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। तेज गर्जना के साथ रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ। वही बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ओलावृष्टि होने से फसलों को खासा नुकसान हुआ है। रुक रुककर कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। खराब मौसम को देखते हुए किसानों की चिंता बढ़ी गई। बहरोड़ में रबी फसल की कटाई का दौर शुरू हो चुका है। ऐसे में बारिश होने से कटी हुई फसलों एवं खेतों में तैयार लहरा रही फसल को नुकसान होगा।
वहीं शाहपुरा के अलवर तिराहे पर बिजली गिरने से चार लोग झुल गए। ये लोग एक मकान की दीवार बना रहे थे तभी इन पर बिजली गिर गई। सभी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

राजस्थान में गुर्जरों का 15 मई को फिर आंदोलन, इस बार ये है मांग

राजस्थान: नेता के दल बदलने से नाराज कार्यकर्ता ने की खुदकुशी की कोशिश

Jeewan Aadhar Editor Desk

8 माह..6 शादी..प्रत्येक शादी के दुल्हन को मिलते थे 10 हजार रुपए