हिसार

आदमपुर खंड शिक्षा अधिकारी ने निजी स्कूलों के प्रतिनिधियों से चाइल्ड सेंटर्ड एजुकेशन को बढ़ावा देने की अपील की

आदमपुर,
आदमपुर ब्लॉक के निजी विद्यालयों की एक बैठक खण्ड शिक्षा कार्यालय में वीरवार को आयोजित की गई। बैठक से पूर्व नव नियुक्त खण्ड शिक्षा अधिकारी उमेद सिंह मील का निजी विद्यालयों के प्रतिनिधियों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया।

बैठक के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी उमेद सिंह मील ने उपस्थित विद्यालय संचालकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग से संबंधित किसी भी प्रकार की डाक व आवश्यक दस्तावेज समय पर संबंधित कार्यालय में पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी विद्यालयों से अपील की कि स्कूलों का शैक्षणिक वातावरण सकारात्मक और अनुशासित बनाए रखने में सहयोग दें तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए चाइल्ड सेंटर्ड एजुकेशन को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि विभाग और विद्यालयों के आपसी सहयोग से ही शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकता है।

बैठक में बीईओ कार्यालय की ओर से हंस राज खिचड़ अजीत सिंह, सुशील कुमार, मनोज सहारण, वीरेंद्र, सुनील सहित सभी एबीआरसी उपस्थित रहे। वहीं निजी विद्यालयों की ओर से प्रधान जेपी पहवा, उपप्रधान विकास सिंवर, सेक्रेटरी धर्मवीर जांगड़ा, सुनील शर्मा तथा अन्य शिक्षाविदों ने मिलकर बीईओ का स्वागत किया।

बैठक का उद्देश्य शिक्षा विभाग और निजी विद्यालयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाना रहा।

Shine wih us aloevera gel

Related posts

न्यू ट्रांसपोर्ट बिल पर भडक़े रोडवेज कर्मचारी, सरकार को दी कड़ी चेतावनी

रामपाल की पेशी के बिना भी उमड़ने लगी समर्थकों की भीड़

Jeewan Aadhar Editor Desk

हिसार में उग्र हुआ दलित प्रदर्शन, बस सेवाएं हुई ठप्प