राशिफल

राशिफल: 08 मार्च 2018, गुरुवार

मेष (Aries): आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से आपको अनूठी अनुभूति कराने वाला रहेगा। वाणी तथा नफरत की भावना पर संयम रखें। नए कार्य का प्रारंभ हो सके तो न करें। लंबी यात्रा हो सके तो टाल दें।
वृष (Taurus): गणेशजी के आशीर्वाद से आज आपको गृहस्थजीवन में सुख का अनुभव होगा। विदेश में स्थित सम्बंधियों के समाचार से मन प्रफुल्लित होगा। लक्ष्मीजी की आकस्मिक कृपा आप पर हो सकती है।
मिथुन (Gemini): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। आपके अधूरे कार्य संपन्न होंगे इससे आपको यश और कीर्ति मिलेगी। आर्थिक लाभ भी मिलेगा।
कर्क (Cancer): आज का दिन शांतिपूर्वक बिताने के लिए गणेशजी सलाह देते हैं। पेट में तकलीफ हो सकती है। मानसिक रूप से चिंता, उद्वेग बना रहेगा। आकस्मिक खर्च होगा। वाद-विवाद टालें।
सिंह (Leo): आज आप शारीरिक रूप से अस्वस्थ तथा मानसिक रूप से व्याकुल रह सकते हैं। घर में स्वजनों के साथ गलतफहमी से मन उदास हो सकता है। सरकारी तथा संपत्ति से संबंधित कागजातों के मामले में सावधानी रखें।
कन्या (Virgo): किसी भी कार्य में सोच समझकर आगे बढ़ें। भाई-बहनों के साथ प्यारभरा संबंध बना रहेगा। मित्रों, एवं स्वजनों के साथ मुलाकात होगी। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलने की संभावना है। आर्थिक लाभ की संभावना अधिक है।
तुला (Libra): आज आपका मनोबल कमजोर रह सकता है। परिवारजनों के साथ वाद-विवाद न हो इसलिए जबान पर संयम रखें। हठ को त्यागकर मेलमिलाप से काम करने का प्रयास करें।

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन आपके लिए शुभ है। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। स्वजनों से भेट या उपहार मिल सकता है। शुभ समाचार मिलेंगे तथा आनंददायी प्रवास संभव है।
धनु (Sagittarius): आज का दिन आपके लिए कठिनता भरा हो सकता है। परिजनों के साथ विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखना पड़ेगा। अचानक कुछ घटना हो सकती है सावधान रहें। धन खर्च होगा।
मकर (Capricorn): दिन आनंदपूर्ण बितेगा। सामाजिक क्षेत्र, व्यापार तथा अन्य क्षेत्र में आपके लिए आज का दिन लाभदायी रहेगा। प्रवास-पर्यटन का योग है। घर में किसी शुभ प्रसंग की संभावना गणेशजी देखते हैं।
कुंभ (Aquarius): दिन अनुकूल है। आपका हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा जिसकी वजह से आप प्रसन्न रहेंगे। ऑफिस एवं व्यवसायिक स्थल पर अनुकूल परिस्थितियों का वातावरण रहेगा एवं बडी सफलता मिल सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
मीन (Pisces): मन में व्याकुलता एवं अशांति के अहसास के साथ आपके दिन का प्रारंभ होगा। शारीरिक रूप से आपको थकान का अनुभव हो सकता है। उच्च अधिकारियों के साथ संभलकर व्यवहार करें। संतान के विषय में चिंता सताएगी। व्यर्थ खर्च होगा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

28 September 2025 Ka Rashifal : आज चंद्राधि योग में मेष और मिथुन के अटके हुए काम ​होंगे पूरे,वृष कर्क और मकर के मान सम्मान में होगी वृद्धि, सिंह और धनु को होगा धन लाभ— जानें अपनी राशि की जानकारी

Jeewan Aadhar Editor Desk

26 December 2025 Ka Rashifal : आज पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र में कुंभ सहित 6 राशियों को मिलेगा मान—सम्मान, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

9 August 2023 Ka Rashifal : बुध देव की कृपा से बनेंगे इन राशियों के काम, जानें 12 राशियों का आज का राशिफल