राशिफल

राशिफल: 11 मार्च 2018, रविवार

मेष (Aries): दिन मिश्रित फलदायी है। शरीर में थकान और आलस्य एवं मन में अशांति की अनुभूति होगी। आप आज थोड़े क्रोधित रहेंगे जिससे काम बिगड़ सकते हैं। व्यवहार में न्यायपूर्णता लाने का प्रयास करें। धार्मिक यात्रा का आयोजन होगा।
वृष (Taurus): आज दिन सावधानीपूर्वक बिताएं। किसी भी प्रकार के नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए दिन बहुत अनुकूल नही है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खान-पान में विशेष ध्यान रखना हितकर है। कार्यभार के कारण अधिक थकान का अनुभव होगा।
मिथुन (Gemini): दिन आमोद-प्रमोद तथा भोग-विलास में बीतेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों से मुलाकात होगी। मित्रों तथा प्रियपात्रों के साथ मनोरंजनपूर्ण प्रवास हो सकता है। वाहन सुख मिलेगा। नए वस्त्रों की खरीदारी और उसे पहनने के अवसर प्राप्त होंगे।
कर्क (Cancer): आपका दिन अच्छी तरह से बीतेगा। घर में शांति तथा आनंद का वातावरण रहेगा एवं सुखमय प्रसंग बनेगा। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें यश प्राप्त होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।
सिंह (Leo): आज का दिन आनंद से बीतेगा। आज आप अधिक कल्पनाशील बनेंगे। संतान की प्रगति के समाचार मिलेंगे। मित्रों के साथ मिलन होगा, स्त्री मित्रों से लाभ होगा। आज आपके द्वारा परोपकार का कार्य हो सकता है।
कन्या (Virgo): आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। कई परेशानियों के कारण मन व्याकुल हो सकता है। स्वजनों के साथ अनबन रहेगी। धन अकारण खर्च न हो ध्यान रखिएगा।
तुला (Libra): दिन शुभ फलदायी होगा। धार्मिक स्थल पर जाने का सफल आयोजन होगा। धन लाभ के योग हैं। विदेश से अच्छे समाचार आएंगे। नए कार्यो के आरंभ के लिए शुभ दिन है। पूंजी निवेशकों के लिए अच्छा दिन है। आज का दिन भाग्यवृद्धि का है।

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी के कहने के अनुसार आज साधारण लाभ का दिन है। व्यर्थ के खर्च पर रोक लगानी होगी। परिवार में झगड़े न हों इसका विशेष ध्यान रखिएगा। नकारात्मक मानसिकता न रखें। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें।
धनु (Sagittarius): आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। किसी रिश्तेदार के घर मांगलिक प्रसंग में उपस्थित होने का अवसर आ सकता है। दांपत्यजीवन का सुख और आनंद मिलेगा। रुचिकर भोजन मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में यशकीर्ति में वृद्घि होगी।
मकर (Capricorn): आज व्यावसायिक कार्यों में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा। खर्च सामान्य से अधिक रहेगा। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी तथा खर्च भी हो सकता है। आरोग्य संबंधी चिंता रहेगी। दुर्घटना से संभलकर चलें।
कुंभ (Aquarius): नए कार्यों के आयोजन का प्रारंभ करने के लिए आज का दिन शुभ है। नौकरी तथा व्यापार में लाभ होने की संभावना है। लक्ष्मी देवी की कृपादृष्टि आज आप पर है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी ख्याति बढ़ेगी। संतान के साथ मेल अच्छा रहेगा।
मीन (Pisces): आपका दिन अत्यंत शुभ फलदायी होगा। उच्चपदाधिकारियों की कृपादृष्टि के कारण प्रसन्नता भरा दिन रहेगा। व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि तथा सफलता मिलेगी। लक्ष्मीदेवी की कृपादृष्टि रहेगी। मान-सम्मान तथा पदोन्नति होगी।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

जानें 2 मार्च 2022 : जानें बुधवार का राशिफल

27 दिसंबर 2018 : जानें वीरवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

9 अप्रैल 2022: जानें शनिवार का राशिफल