राशिफल

राशिफल: 18 मार्च 2018, रविवार

मेष (Aries): व्यर्थ खर्च की मात्रा बढ़ सकती है। पूंजी-निवेश करने से पहले इन बातों का ध्यान रखिएगा। परोपकार करने में गंवाने की नौबत आएगी। संभलकर लेन-देन कीजिएगा। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि अधिक रहेगी। लालच में न फंसे।
वृष (Taurus): आज का दिन आनंद से गुजरेगा। कारोबार में लाभ वृद्धि होगी। परिजनों और मित्रों के साथ आमोद-प्रमोद का वातावरण आनंदमय रहेगा। छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं जो सुखद और लाभदायक रहेगी।
मिथुन (Gemini): शारीरिक और मानसिकरूप से आज दिनभर प्रसन्नता छाई रहेगी। व्यवसायिक क्षेत्र में कार्य की प्रशंसा होने से कार्य के प्रति उत्साह बढ़ेगा। सहकर्मियों का साथ प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्र में भी मान-सम्मान प्राप्त होगा।
कर्क (Cancer): आज भाग्य वृद्धि का दिन है। विदेश या दूर देश से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। मित्रों और परिजनों के साथ दिन आनंद के साथ बीतेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। आकस्मिक धनप्राप्ति के योग प्रबल हैं। धार्मिक कार्यो में सफलता प्राप्त होगी।
सिंह (Leo): स्वास्थ्य के प्रति आज अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के पीछे धन खर्च हो सकता है। आज बाहर के खाने से परहेज करें। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि, ध्यान तथा जप आपको उचित मार्ग पर ले जाएंगे इससे मानसिक परेशानी कम होगी।
कन्या (Virgo): आज का दिन आपके लिए शुभ है। यश कीर्ति प्राप्त होने में सरलता रहेगी। व्यापार के क्षेत्र में साझेदारों के साथ सम्बंधो में सकारात्मकता बढ़ेगी। वस्त्राभूषणों की खरीदारी से मन आनंदित होगा। मित्रों के साथ प्रवास का आनंद ले सकेंगे।
तुला (Libra): व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। सहकर्मियों का साथ प्राप्त होगा। परिजनों के साथ आप आनंदपू्र्वक समय बिता सकेंगे। वाणी पर संयम बरतिएगा। खर्च की मात्रा आज बढ़ न जाए इसका भी ध्यान रखिएगा। कार्य में सफलता प्राप्त होगी और यश मिलेगा।

वृश्चिक (Scorpio): सफलता प्राप्त होने से उत्साह में वृद्धि होगी। शेयर-सट्टे में पूंजी-निवेश न करने की गणेशजी की सलाह है। संभव हो तो यात्रा और प्रवास आज टाल दीजिएगा। भविष्य के लिए आर्थिक योजनाएं बनाने के लिए समय अनुकूल है।
धनु (Sagittarius): मानसिकरूप से आज आपमें उत्साह का अभाव रह सकता है, मन में अशांति बनी रहेगी। पारिवारिक वातावरण क्लेशपूर्ण रह सकता है। स्थायी संपत्ति के दस्तावेजों के मामले में विशेष ध्यान रखिएगा। धनहानि का योग है।
मकर (Capricorn): मित्रों और परिजनों के साथ आज का दिन आनंदपूर्वक गुजरेगा। किसी पर्यटन स्थल पर प्रवास हो सकता है। स्थायी संपत्ति के कार्य आज आप कर पाएंगे। प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। आज आर्थिक लाभ के संकेत हैं।
कुंभ (Aquarius): मानसिक रूप से दुविधा का अनुभव होने से किसी निश्चित निर्णय को लेने में कष्ट होगा। निरर्थक खर्च से बचिएगा। वाणी पर संयम न रखने से परिजनों के साथ अनबन होने की संभावना है। कार्य में सफलता प्राप्त होने में विलंब हो सकता है।
मीन (Pisces): शारीरिक और मानसिक रूप से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। मित्रों और परिजनों के साथ प्रवास पर जाना हो सकता है। धनप्राप्ति के योग हैं। धार्मिक यात्रा अथवा धार्मिक कार्य के आज योग हैं।

आपकी अपनी टीम..अपना बिजनेस..मात्र 60 रुपए से आरंभ करे जीवन आधार बिजनेस..और 33 लाख 62 हजार रुपए से अधिक कमाए..साथ में पाए TATA NEXON CAR और TATA SAFARI STORME CAR सहित कई उपहार..अधिक जानकारी के लिए यहां क्ल्कि करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

12 अगस्त 2021: जानें गुरुवार का राशिफल

30 November 2023 Ka Rashifal : आज 3 राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

6 july 2023: इन राशियों के बनेंगे हर काम, दिन रहेगा प्रगतिदायक, जानिए अपना भाग्य और आज का राशिफल