राशिफल

राशिफल: 19 मार्च 2018, सोमवार

मेष (Aries): आप का दिन अस्वस्थता और व्यग्रता में गुजर सकता है। सर्दी, कफ, बुखार की आशंका है। किसी का भला करने के चक्कर में खुद परेशान हो सकते हैं। किसी से पैसों की लेन-देन न करें।
वृष (Taurus): धन-वृद्घि तथा प्रमोशन होने के योग हैं। व्यापार में किए गए सौदे में सफलता मिल सकती है। परिजनों तथा मित्रों के साथ सुखद क्षणों का आनंद प्राप्त कर सकेंगे। छोटा प्रवास हो सकता है तथा नए संपर्क भी हो सकते हैं।
मिथुन (Gemini): आज का दिन शुभ तथा अनुकूलता से भरा होगा। उच्चाधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रमोशन के योग हैं। स्नेहीजनों से भेंट उपहार मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कर्क (Cancer): आज आप धार्मिक कार्य, पूजा- पाठ आदि में व्यस्त रहेंगे। धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अचनाक धनलाभ हो सकता है। भाग्य में अच्छा परिवर्तन योग है।
सिंह (Leo): स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। स्वास्थ्य बिगड़ने से अचानक खर्च का प्रसंग आ सकता है। परिजनों के साथ संयमपूर्वक व्यवहार करें। अनैतिक कार्य से दूर रहें। ईश्वर-स्मरण तथा आध्यात्मिकता आपको शांति प्रदान करेगी।
कन्या (Virgo): सामाजिक तथा अन्य क्षेत्रों में ख्याति या सम्मान प्राप्त होगा। सुंदर वस्त्राभुषण की खरीदी भी हो सकती है। वाहनसुख प्राप्त होगा। साझेदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में तालमेब बढ़ेगा।

तुला (Libra): आज घर में सुख-शांति का वातावरण बने रहने से आपकी प्रसन्नता में वृद्घि होगी। कार्य में यश की प्राप्ति होगी। बीमारी से पीड़ित लोगों की स्थिति सुधरेगी।
वृश्चिक (Scorpio): विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता मिल सकती है। नए कार्यों का प्रारंभ आज ना करें। आर्थिक आयोजन के लिए अनुकूल दिन होने से आपका परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा।
धनु (Sagittarius): दांपत्य जीवन में कहासुनी और व्यापार के क्षेत्र में साझेदारों के बीच मनमुटाव हो सकता है। आपका स्वभिमान भंग न हो, इसका ध्यान रखें। जमीन तथा वाहन के कागजात को सावधानीपूर्वक बनवाएं।
मकर (Capricorn): आज का दिन नए कार्यो की शुरुआत करने के लिए शुभ है। भाई-बंधुओं से लाभ मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। विद्यार्थी अपना अभ्यास सरलतापूर्वक कर सकेंगे।
कुंभ (Aquarius): माली हालात को लें तो आज का दिन काफी मजबूत है। दिन भर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी।
मीन (Pisces): आप का दिन शुभ फलदायी है। नए कार्य के प्रारंभ के लिए दिन अच्छा है। परिवार के सदस्यों तथा मित्रों के साथ भोजन का अवसर प्राप्त होगा। धनलाभ होगा फिर भी अधिक खर्च न हो जाए इसका ध्यान रखें। कार्य में सफलता मिलेगी।

आपकी अपनी टीम..अपना बिजनेस..मात्र 60 रुपए से आरंभ करे जीवन आधार बिजनेस..और 33 लाख 62 हजार रुपए से अधिक कमाए..साथ में पाए TATA NEXON CAR और TATA SAFARI STORME CAR सहित कई उपहार..अधिक जानकारी के लिए यहां क्ल्कि करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

18 सितम्बर 2021 : जानें शनिवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

राशिफल: 16 दिसंबर, शनिवार

Jeewan Aadhar Editor Desk

25 February 2024 Ka Rashifal: आज 5 राशि के जातकों के लिए दिन रहेगा बेहतरीन, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk