राशिफल

राशिफल: 21 मार्च 2018, बुधवार

मेष (Aries): आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे जिससे कार्य में उत्साह एवं उर्जा अनुभव करेंगे। आज आप पर लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि रहेगी। परिजनों के साथ आनंद एवं उल्लास से समय बीतेगा। माता से लाभ मिलेगा।
वृष (Taurus): आज होने वाली घटनाओं से आप चिंतित रह सकते हैं। स्वास्थ्य नरम रहेगा। आंखो में तकलीफ हो सकती है। स्वजनों एवं परिजनों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आज शुरू किए गए कार्य अपूर्ण रहेंगे। खर्च अपेक्षा से अधिक होगा।
मिथुन (Gemini): आज अनेक रूप से लाभ होने के कारण आपके हर्षोल्लास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी एवं संतान की तरफ से लाभदायी समाचार मिलेंगे। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद मिलेगा। उत्तम भोजन मिलेगा।
कर्क (Cancer): आज का दिन आपके व्यवसाय के लिए लाभदायी है। आप पर उच्च अधिकारीगणों की कृपादृष्टि होगी और आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी। धन संपत्ति–मान सम्मान के अधिकारी बनेंगे। कार्यभार से कुछ थकान का अनुभव होगा। गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण बीतेगा।
सिंह (Leo): आज का दिन धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यतीत करेगें। आपका व्यवहार आज न्यायानुकूल रहेगा। क्रोध पर संयम रखिएगा। व्यवसाय में बाधा उपस्थित होने की संभावना है व उच्चपदाधिकारियों की अप्रसन्नता के कारण दुखी होने की संभावना भी है।
कन्या (Virgo): गणेशजी आज वाणी पर संयम रखने की सलाह दे रहे हैं। किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें, क्रोध एवं आवेश में वृद्धि न हो इसका ध्यान रखें। परिवार एवं स्नेहियों के साथ उग्र विवाद के कारण तकलीफ हो सकती है। शत्रुओं से सावधान रहें।

तुला (Libra): दिन में आपका मन मित्रों व स्नेहीजनों के साथ खान-पान, सैर-सपाटे एवं प्रेम सम्बंधों की वजह से मन प्रफुल्लित रहेगा। यात्रा पर्यटन का योग है। आज मनोरंजन के साधनों एवं वस्त्रालंकारों की खरीदारी का भी योग है। मान-सम्मान मिल सकता है।
वृश्चिक (Scorpio): घर में सुखशांति और आनंद का माहौल रहेगा। आपका शारीरिक एवं मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। धन जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च होगा। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। धन लाभ होगा और अधूरे कार्य संपन्न होंगे।
धनु (Sagittarius): कार्य में सफलता न मिलने पर निराश होने के योग गणेशजी देख रहे हैं। क्रोध पर संयम रखिएगा। चर्चा और विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। प्रणय संबंधों के लिए आज का दिन अच्छा है, प्रियपात्र के साथ रोमांचक पल का आनंद ले पाएंगे।
मकर (Capricorn): परिवार में क्लेशमय वातावरण से मन खिन्न हो सकता है। शरीर में स्फूर्ति एवं आनंद का अभाव रहेगा। अपनों से मनमुटाव का प्रसंग हो सकता है। छाती में पीड़ा या कोई विकार हो सकता है। निद्रा का अभाव रहेगा।
कुंभ (Aquarius): मित्रों एवं संबंधियों के साथ आनंदपूर्वक समय गुजरेगा। मित्रों और स्वजनों से मुलाकात होगी। घर के आसपास कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। भाग्य की वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में आनंद की अनुभूति होगी।
मीन (Pisces): वाणी पर संयम रखें। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। आज आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। परिवारजनों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। नकारात्मक विचारों को मन में उठने न दें और खान-पान का ध्यान रखें।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

5 November 2023 Ka Rashifal : आज 4 राशियों पर सितारों की रहेगी कृपा दृष्टि, जानें 12 राशियों का राशिफल

18 फरवरी 2022: जानें शुक्रवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

24 April 2025 Ka Rashifal : आज गजकेसरी योग से सिंह समेत 5 राशियों को उम्मीद से बढ़कर मिलेगा लाभ, दिन होगा भाग्यशाली, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk