राशिफल

राशिफल: 26 मार्च 2018, सोमवार

मेष (Aries): आज किसी के साथ वाद-विवाद में न उलझें। स्वजनों, स्नेहीजनों के व्यवहार से तकलीफ हो सकती है। आपका मानभंग होने का प्रसंग न बने इसका ध्यान रखिएगा। नए कार्य के प्रारंभ में बाधा आ सकती है। स्त्री मित्रों से हानि हो सकती है।
वृष (Taurus): आर्थिक आयोजन प्रारंभ में कुछ अड़चन के साथ पूर्ण होते हुए लगेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सावधानीपूर्वक पूंजी निवेश करें। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे।
मिथुन (Gemini): परिजनों और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखिएगा। आर्थिक लाभ होगा तो अवश्य परंतु मध्याह्न के बाद। पूंजी निवेश का कार्य संभलकर करें। सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा।
कर्क (Cancer): आज आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। आंखो के दर्द से व्यग्रता महसूस करेंगे। मानसिक चिंता रह सकती है। वाणी और वर्तनी का ध्यान रखिएगा। आर्थिक दृष्टि से लाभ होगा। परिवार का वातावरण आनंदप्रद रहेगा।
सिंह (Leo): मन में व्यग्रता रहेगी। परिजनों के साथ उग्रतापूर्ण व्यवहार हो सकता है, मध्याह्न के बाद आपका मन स्वस्थ रहेगा। परिवारजनों के साथ खान-पान का प्रसंग होगा। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा होता हुआ दिखेगा। खर्च पर अंकुश रखिएगा।
कन्या (Virgo): प्रातःकाल आनंदप्रद और लाभप्रद रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। वसूली के पैसे आएंगे। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा, मध्याह्न के बाद परिस्थिति में आपको प्रतिकूलता दिखेगी।
तुला (Libra): आज आपको शारीरिक और मानसिक सुख प्राप्त होगा। पदोन्नति होगी। सरकारी कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। सामाजिक दृष्टिकोण से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। धन के निवेश के लिए समय अनुकूल है। जीवनसाथी की ओर से लाभ होगा।
वृश्चिक (Scorpio): वाद-विवाद में ना उलझें। व्यवसाय या व्यापार में परिस्थिति अनुकूल नहीं होगी। संतानों के साथ मतभेद होने की संभावना है। संतानों के लिए चिंता उपस्थित होगी। गृहस्थजीवन में आनंद बना रहेगा। सरकारी कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं।
धनु (Sagittarius): क्रोध करने से हानि होने की संभावना है। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता से आप व्यग्र रहेंगे। संतानों के विषय में चिंता सताएगी। प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों से सावधान रहें। महत्वपूर्ण कार्यो के विषय में निर्णय संभलकर लेना होगा।
मकर (Capricorn): मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। मध्याह्न के बाद आपको शारीरिक और मानसिक परेशानी हो सकती है। अधिक खर्च हो सकता है। स्वभाव में क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी। परिजनों और सहकर्मियों का व्यवहार तकलीफ दे सकता है।
कुंभ (Aquarius): आज आपको कार्य में सफलता और यश-कीर्ति मिलेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सामाजिकरूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों और स्वजनों के साथ मध्याह्न के बाद आप मनोरंजन का कार्यक्रम बनाएंगे।
मीन (Pisces): कला के क्षेत्र में अभिरुचि एवं मित्रों से मुलाकात होगी। छात्रों के लिए अच्छा समय है। प्रियपात्र के साथ हुई भेट आनंददायी होगी। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। मध्याह्न के बाद आर्थिक लाभ की संभावना है। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

15 दिसंबर 2019 : जानें रविवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

12 फरवरी 2022: जानें शनिवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

27 जुलाई 2018 का राशिफल : जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन