राशिफल

राशिफल: 28 मार्च 2018, बुधवार

मेष (Aries): परिजनों के साथ उग्र वाद-विवाद होने की आशंका है, संयम से काम लें। छाती में दर्द या अन्य किसी विकार से व्यग्रता का अनुभव होगा। निरर्थक आर्थिक खर्च से बचें। शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा।

वृष (Taurus): आज आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपको मान-सम्मान मिलेगा। सलाह है कि दोपहर के बाद मान-सम्मान का ध्यान रखते हुए काम करें।

मिथुन (Gemini): शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। व्यर्थ धन का व्यय होगा। मध्याह्न के बाद आर्थिक लाभ होगा। भाई-बंधुओं के साथ प्रेम बढ़ेगा। भाग्यवृद्धि के प्रसंग बनेंगे। कार्य में सफलता से आपका उत्साह बढ़ेगा।

कर्क (Cancer): आज का दिन आनंद में बीतेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। स्नेहीजनों और मित्रों से मुलाकात होगी। मध्याह्न के बाद परिजनों के साथ बोलचाल में उग्रता आ जाने से आपका मन व्यथित होने की संभावना है। क्रोध पर संयम रखिएगा।

सिंह (Leo): आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना होगा। मध्याह्न के बाद का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप नए कार्यो का प्रारंभ कर सकेंगे। स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी। आर्थिक लाभ होगा।

कन्या (Virgo): आज आपको विविध क्षेत्रों से लाभ होने की संभावना है। सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। मित्रवर्ग के लिए जो व्यय होगा वह लाभप्रद रहेगा। क्रोध में किसी के साथ उग्र चर्चा न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। आरोग्य नरम-गरम रहेगा।

तुला (Libra): दिन आपके लिये एकदम शुभ है। धार्मिक काम और देव दर्शन के लाभ मिलेंगे। आपको विविध क्षेत्रों में लाभ मिलने की संभावना है। उच्च अधिकारीयों की तरफ से आपको प्रोत्साहन मिलेगा। पदोन्नति के योग हैं एवं मनवांछित फलप्राप्ति होगी।

वृश्चिक (Scorpio): विविध क्षेत्रो में लाभ मिलने की संभावना है। विदेश गमन के लिए परिस्थिति अनुकूल होगी। उच्च अधिकारियों को आपके कार्य से प्रसन्नता हो सकती है और वे आपको प्रोत्साहित कर सकते हैं। स्थान वृद्धि होने की संभावना है।

धनु (Sagittarius): क्रोध पर संयम रखिएगा। परिजनों के साथ वाद-विवाद न करिएगा। मध्याह्न के बाद स्थिति में सुधार होने की संभावना है। पारिवारिक कठिनाइयां भी कम होंगी। मित्रों के साथ भेंट होने से आनंद होगा। भाग्यवृद्धि के प्रसंग बनेंगे।

मकर (Capricorn): साझेदारी से लाभ होगा। प्रवास की सुस्मृतियां मन में अंकित रह जाएंगी। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको लाभ होगा, परंतु मध्याह्न के बाद आपके लिए समय प्रतिकूल है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अस्वस्थ महसूस करेंगे।

कुंभ (Aquarius): आजका दिन पूर्ण रूप से शुभ फलदायी होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यवसाय करने वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। दिनभर मनोरंजक प्रवृत्ति में आप व्यस्त रह सकते हैं।

मीन (Pisces): अशांति और उद्वेग आपके मन पर छाया रहेगा। किसी कारणवश आकस्मिक धन खर्च हो सकता है। शारीरिक नरम रहेगा, परंतु मध्याह्न के बाद घर में आनंद और शांति का वातावरण बन जाएगा। कार्य में यश कीर्ति मिलेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ होगा।


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

13 मई 2021 : जानें गुरुवार का राशिफल

7 December 2023 Ka Rashifal : आज 5 राशि के जातकों की जागेगी किस्मत, जानें 12 राशियों का राशिफल

7 July 2024 Ka Rashifal : आज सर्वार्थ सिद्धि योग में तुला, मकर सहित 3 राशि के जातकों को बोलना होगा संभलकर, जानें 12 राशियों का राशिफल