राशिफल

राशिफल: 21 अप्रैल 2018, शनिवार

मेष (Aries): आयात निर्यात के साथ जुड़े व्यापारियों को कारोबार में लाभ और सफलता मिलेगी। आपकी खोई हुई वस्तु वापस मिलने की संभावना है। बौद्धिक तथा लेखन कार्य के लिए अच्छा दिन है।
वृष (Taurus): ठोस निर्णय ना लेने पर हाथ में आए हुए अवसर खो सकते हैं। लेखक, कारीगर, कलाकारों को अपने कौशल प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। आपकी वाकपटुता कार्य संपन्न करेगी और दूसरे को मोहित करेगी। प्रवास आर्थिक लाभ और वाहन सुख की संभावना है।
मिथुन (Gemini): आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। सुबह से ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव होगा। आर्थिक लाभ मिलने के साथ-साथ कहीं से गिफ्ट प्राप्त होने से आप अधिक खुश होंगे। सभी के साथ मिलकर आनंददायक प्रवास का आयोजन की संभावना है।
कर्क (Cancer): शरीर और मन में बेचैनी तथा अस्वस्थता का अनुभव होगा। मन की संदिग्धता और दुविधा आपकी निर्णय शक्ति को कसौटी के शिखर पर चढ़ाएंगे। विशेष रूप से परिजनों के साथ मनमुटाव का प्रसंग बनने से मन में उदासी बढ़ेगी।
सिंह (Leo): आज के दिन आपको विविध लाभ मिलने की संभावना है। ऐसे समय में आपका आलस आपको लाभ से वंचित न कर दे, इसका ख्याल रखना पड़ेगा। मित्र और बुजुर्गों से लाभ होगा। नौकरी व्यवसाय में प्रमोशन और आय वृद्धि का योग है।
कन्या (Virgo): नए कार्य शुरू करने के लिए योजनाओं को अमल में लाने का आज उत्तम समय है। व्यापार में लाभ होगा। वसूली के पैसे वसूल किए जा सकेंगे। नौकरी पेशावालों का प्रमोशन हो सकता है। पिता की तरफ से लाभ होगा।
तुला (Libra): लंबी दूरी की यात्रा या धार्मिक स्थान की मुलाकात होगी। विदेश यात्रा के लिए अनुकूलता रहेगी। फिर भी आपको संतान और स्वास्थ्य के संबंध में चिंता रहेगी। नौकरी पेशावालों को उच्च पदाधिकारियों तथा सहकर्मियों का आज सहयोग कम मिलेगा।

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन बिना किसी प्रवृत्ति के सावधानीपूर्वक व्यतीत करना पड़ सकता है। नया कार्य शुरू न करें। क्रोधावेश और अनैतिक आचरण आपको कठिनाई में डाल सकते हैं। समय से भोजन नहीं मिलेगा।
धनु (Sagittarius): शारीरिक-मानसिक रूप से स्वस्थ्य नरम महसूस करेंगे। छाती में दर्द या किसी विकार से परिवार में अशांति हो सकती है। स्त्री मित्रों के साथ मनमुटाव और तकरार होने की आशंका है।समय से भोजन मिलने में दिक्कत आएगी।
मकर (Capricorn): आपके व्यापार-धंधे का विकास होगा। आर्थिक रूप से लाभदायक दिन होने से पैसे की लेन-देन में सरलता रहेगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। कार्यकर्ता तथा अधीनस्थ लोगों का सहयोग मिलेगा।
कुंभ (Aquarius): आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे।
मीन (Pisces): शारीरिक-मानसिक भय हो सकता है। कुटुंबजनों के साथ वाद-विवाद होगा। माताजी का स्वास्थ्य सही होता जाएगा। अनचाही घटनाओं से आपके उत्साह में कमी आ सकती है। धन और कीर्ति की हानि हो सकती है।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

2 जून 2021 : जानें बुधवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

4 जुलाई 2020 : जानें शनिवार का राशिफल

17 फरवरी 2021: जानें बुधवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk