उत्तर प्रदेश

दुल्हन ने दूल्हे की जगह प्रेमी के गले में डाली वरमाला..बिन दुल्हन के लौटी बारात

सहारनपुर,
उत्तर प्रदेश के नगीना में एक दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां एक बारात में उस समय हंगामा हो गया जब एक दुल्हन ने दूल्हे की जगह उसके प्रेमी के गले में वरमाला डाल दी। बारातियों ने दुल्हन के प्रेमी की जमकर पिटाई की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
बिजनौर में बुधवार को नगीना थानाक्षेत्र में एक शादी समारोह था। नाचते-गाते बारात समारोह स्थल पर पहुंची। दुल्हन पक्ष ने बारातियों का स्वागत किया। द्वारचार के बाद दूल्हा दोस्तों के साथ स्टेज पर पहुंचा। दूल्हा और बाराती बहुत खुश थे। दुल्हन को वरमाला के लिए बुलाया गया। वरमाला लेकर स्टेज पर पहुंची दुल्हन और दूल्हा दोनों वरमाला के लिए खड़े हो गए।

पहले दुल्हन को माला डालने को कहा गया। दूल्हा आगे बढ़ा लेकिन दुल्हन ने उसकी बजाए उसके बगल में खड़े एक युवक के गले में वरमाला डाल दी। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। युवक की तरफ हर कोई संदेह से देखने लगा। पता चला कि वह युवक बारातियों की तरफ से नहीं था फिर भी वह नाचते गाते दूल्हे के साथ स्टेज तक पहुंचा।

बारातियों ने युवक को पकड़कर जमकर पीटा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। युवक के हिरासत में जाते ही दुल्हन ने शादी से इनकार करते हुए कहा कि उसने जिसके गले में वरमाला डाली है, वह उसी से शादी करेगी। काफी हंगामे के बाद बाराती बिना दुल्हन के वापस लौट गए।

पुलिस ने बताया कि युवक और दुल्हन एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं। दोनों का लंबे समय से प्रेम संबध था। युवती के परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे। उसकी शादी जबरन दूसरी जगह कराई जा रही थी। इसके बाद दोनों ने मिलकर यह प्लान बनाया था। पुलिस ने बताया कि युवती बालिग है। उसके परिजनों को समझाया जा रहा है कि दोनों की शादी कर दें।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

भाजपा का ऐसे दिल धड़काता रहा गोरखपुर लोकसभा का नतीजा

भाभी बाहर 2 आदमी मरे पड़े हुए हैं..मेरे दरवाजे और आंगन में एक आदमी मरा पड़ा है..पढ़े विस्तृत रिपोर्ट

राहुल ने सरसावा में लगाई पंचायत