राशिफल

राशिफल: 27 अप्रैल 2018, शुक्रवार

मेष (Aries): आर्थिक लाभ मिलेगा। लंबे समय का वित्तीय आयोजन भी कर सकेंगे। शरीर और मन से स्वस्थ रहेंगे। मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के साथ आनंद में दिन व्यतीत होगा। अधिक लोगों के साथ सम्पर्क में रहने का अवसर मिलेगा।
वृष (Taurus): बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। परिश्रम के अनुपात में कम सफलता मिलने पर भी निष्ठापूर्वक आप आगे बढ़ेंगे। पाचनतंत्र की समस्या से तबीयत खराब होने की आशंका है।
मिथुन (Gemini): महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने में आप द्विधा अनुभव करेंगे। माता और स्त्रियों के मामले में अधिक संवेदनशील बनेंगे। विचारों की भरमार से मानसिक थकान अनुभव करेंगे। अनिद्रा के कारण शारीरिक अस्वस्थता हो सकती है।
कर्क (Cancer): मित्रों तथा स्वजनों के साथ की मुलाकात से आप खुशहाल रहेंगे। लघु यात्रा का योग हैं। भाई-बंधुओं से मेलजोल बना रहेगा। प्रिय व्यक्ति के सानिध्य से मन रोमांचित बनेगा। आर्थिक लाभ तथा समाज में आदर सम्मान मिलेगा।
सिंह (Leo): परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। अपनी वाकपटुता से किसी के मन को जीत सकते हैं। निर्धारित काम में सफलता मिलेगी। स्त्री मित्र आपको सहायक साबित होंगी।
कन्या (Virgo): व्यवसाय की दृष्टि से आज का दिन लाभदायक साबित होगा। आपका स्वास्थ्य बना रहेगा और मन भी स्वस्थ रहेगा। सगे-सम्बंधियों के साथ मुलाकात होगी और सुख-आनंद की प्राप्ति होगी। धन लाभ तथा पर्यटन का योग हैं।
तुला (Libra): आपकी वाणी और व्यवहार को संयम में रखना पड़ेगा। अन्य व्यक्तियों या कुटुंबीजनों के साथ उग्र बोलाचाली होने की संभावना है। परोपकार का बदला उपकार से मिल सकता है। आय की अपेक्षा खर्च की मात्रा बढ़ेगी।

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी की कृपा से आप गृहस्थजीवन में सुख और संतोष की अनुभूति करेंगे। पत्नी तथा पुत्र की तरफ से शुभ समाचाल मिलेगा। मांगलिक कार्य होंगे। विवाह के लिए संयोग बनेंगे। नौकरी धंधे में अच्छे अवसर खड़े होने से आय में वृद्धि होगी।
धनु (Sagittarius): आर्थिक और व्यापारिक आयोजन करने के लिए शुभ दिन है। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा। परोपकार की भावना आज बलवतर रहेगी। नौकरी-व्यवसाय में प्रमोशन और मान-सम्मान प्राप्त होगा। गृहस्थजीवन में आनंद व्याप्त रहेगा।
मकर (Capricorn): नकारात्मक विचारों से मन में हताशा पैदा हो सकती है। इस समय मानसिक उद्वेग और क्रोध की भावना का अनुभव कर सकते हैं। स्वास्थ्य खराब हो सकता है, ध्यान रखें, अंत में सब सही हो जाएगा।
कुंभ (Aquarius): आपका आज का दिन मिश्र फलदायक साबित होगा। बौद्धिक कार्यों और व्यवसाय में नई विचारधारा अमल में लाएंगे। फिर भी मन के किसी कोने में आपको अस्वस्थता अनुभव हो सकता है। संतानों की समस्याओं के विषय में चिंता पैदा हो सकती है।
मीन (Pisces): व्यापारियों औप साझेदारियों के लिए उत्तम समय है। पति-पत्नी के बीच दांपत्यजीवन में निकटता का अनुभव होगा। मित्रों, स्वजनों के साथ मिलन मुलाकात होगा। प्रेमीजनों का रोमांस अधिक गहरा बनेगा।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

16 April 2024 Ka Rashifal : आज नवरात्रि के आठवें दिन इन 4 राशियों के खुल जाएंगे भाग्य, जानें 12 राशियों का राशिफल

8 November 2025 Ka Rashifal : आज शिव गौरी योग का शुभ संयोग, वृष और कुंभ सहित पांच राशियों को मिलेगा शिवजी की कृपा से लाभ का मौका, जानें 12 राशियों का राशिफल

8 मार्च 2022 : जानें मंगलवार का राशिफल