दुनिया

पाकिस्तान के गृहमंत्री पर जानलेवा हमला, रैली के दौरान मारी गोली

इस्लामाबाद,
पाकिस्तान के गृहमंत्री एहसान इकबाल पर जानलेवा हमला हुआ है। रविवार को पाकिस्तान के नरोवाल के कंजरूर में एक रैली को संबोधित करने के दौरान एक शख्त ने उन पर गोली चला दी, जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गए।

उनके दाहिने कंधे पर गोली लगी है। हमलावर शख्त की उम्र 20 से 22 साल के बीच बताई जा रही है। उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। हमलावर के पास से 30 बोर का पिस्टल भी बरामद कर लिया गया है। उसने पाकिस्तान गृहमंत्री इकबाल पर उस समय हमला बोला, जब वो अपने वाहन पर बैठे थे। नरोवाल के डीपीओ इमरान किश्वर ने इस घटना पुष्टि की है।

पाकिस्तानी न्यूज चैनल ‘जियो’ के मुताबिक गोली लगने के बाद एहसान इकबाल को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। इकबाल के बेटे अहमद ने पुष्टि की कि उनके पिता होश में हैं और खतरे से बाहर हैं। उन्होंने बताया, ”एहसान इकबाल का नरोवाल के DHQ हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है। यहां से उनको आगे के इलाज के लिए लाहौर शिफ्ट किया जाएगा।”

पाकिस्तान के गृह राज्यमंत्री तलाल चौधरी ने बताया कि संदिग्ध हमलावर की उम्र 20 से 22 साल के बीच है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है। वहीं, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। साथ ही घटना को लेकर आईजी से रिपोर्ट तलब किया है और अधिकारियों को अपराधी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..मुफ्त में पाए एक्सीडेंटल बीमा …और करोड़ो के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

परमाणु युद्ध की धमकियों के बीच तानाशाह किम जोंग उन से मिलने को तैयार हुए ट्रंप

सऊदी अरब के रॉयल पैलेस के पास हुई भारी गोलीबारी, तख्तापलट की अटकलें

सिंगापुर में बोले राहुल,’हम देंगे आपको नई कांग्रेस पार्टी’