राशिफल

राशिफल: 18 मई2018, शुक्रवार

मेष:
गणेशजी कहते हैं कि आज आपका मन काफी चंचल रहेगा, जिसके कारण आपको निर्णय लेने में काफी परेशानी हो सकती है। प्रतिस्पर्धियों का सामना करना पड़ सकता है। नए काम करने की प्रेरणा मिलेगी।

वृषभ:
भाई-बंधुओं से प्रेम तथा सहयोग मिलेगा। कलाकारों, कारीगरों और लेखकों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का अवसर मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। कार्य की उचित प्रशंसा भी होगी। सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मिथुन:
आज का दिन आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। स्वादिष्ट भोजन और अच्छे कपड़े पहनने को मिलेगें। भेंट-उपहार मिल सकता है। आर्थिक लाभ होगा।

कर्क:
आज आप मन में खिन्नता और भय का अनुभव कर सकते हैं। परिवार में मतभेद होने से पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। मन में दुविधा रह सकती है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज अत्यधिक खर्च हो सकता है।

सिंह:
आज व्यापार में लाभ और आय में वृद्धि होगी। उत्तम भोजन प्राप्त होंगे। मित्रों के साथ रमणीय स्थान पर जा सकते हैं। स्त्री मित्र आज विशेष सहायक बनेंगे। कोई शुभ प्रसंग हो सकता है। वैवाहिक जीवन बेहतर रहेगा तथा जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

कन्या:
आज का दिन लाभप्रद रहने वाला है। उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी, जिससे प्रमोशन होने के अवसर मिलेगें। पिता की तरफ से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा।

तुला:
आज आप नए काम की शुरुआत की कोशिश करेगें। तीर्थ यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। विदेश में रहनेवाले मित्रों और सगे-संबंधियों के समाचार प्राप्त होगें, जिससे काफी प्रसन्नता का अनुभव करेगें। आज किसी भी चर्चा या वाद-विवाद में नहीं उलझें।

वृश्चिक:
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कफ, सांस या पेट की परेशानी हो सकती है। आज शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ्य रह सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। जलक्षेत्र के पास सजग रहें। आज आप खर्च ज्यादा करेगें।

धनु:
मित्रों के साथ अच्छा दिन बीतेगा। स्वादिष्ट भोजन तथा नए कपड़े प्राप्त होगें। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों की ओर विशेष आकर्षण रहेगा और उनके साथ मुलाकात रोमांचक रहेगी। आज आपके विचार स्थिर नहीं रहेगें। साझेदारी में लाभ होगा।

मकर:
आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यश, कीर्ति और आनंद की प्राप्ति होगी। धन लाभ का योग है। नए कार्यों का आयोजन करने के लिए समय अच्छा है। आर्थिक लाभ की और प्रवास की संभावना है।

कुंभ:
आज आपके कार्यक्षेत्र के वातावरण में सुधार होगा। कठोर प्रकृति का व्यक्ति नज़रों से दूर रहेगा और वातावरण में हल्कापन और मनोरंजन का रंग छाया रहेगा। किसी सहकर्मी या बॉस के द्वारा पार्टी देने से और भी चहल पहल बढ़ेगी।

मीन:
रिश्तेदारों तथा मित्रों के साथ वाद-विवाद ना हो, इसका ध्यान रखें। कई परेशानियों तथा विरोधी परिस्थितियों के कारण आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। किसी भी तरह के दस्तावेज में सावधानी से रखें। प्रतिष्ठा का ध्यान रखें।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..मुफ्त में पाए एक्सीडेंटल बीमा …और लाखों के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

15 February 2025 Ka Rashifal : आज धृति योग में बढ़ेगी 5 राशियों की आय, मिलेगा मान—सम्मान, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

1 August 2023 Ka Rashifal : सूर्य की तरह चमकेगा कुंभ राशि का दिन, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

28 June 2024 Ka Rashifal : आज रवि योग में मां लक्ष्मी की रहेगी 5 राशियों पर मेहरबानी, जानें 12 राशियों का राशिफल