राशिफल

15 अक्टूबर 2022 : जाने शनिवार का राशिफल

मेष
आज अचानक धन लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। अटके काम बन सकते हैं। स्वभाव में चिड़चड़ापन रहेगा। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पूर्व दोबारा से जांच करना अच्छा रहेगा। व्यवसाय में किसी भी तरह का जोखिम ना उठाएं। आज बीपी, शुगर और कोरोना के पेसेंट है तो स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। कुत्ते या बिल्ली को दूध पिलाना लाभदायक रहेगा।

वृष
आज का दिन शुभ संदेश लेकर आ रहा है। आज नौकरी के लिए नए ऑफर मिलेंगे। कोर्ट—कचहरी के काम आपके पक्ष में बनेंगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। घर में सम्बंध मधुर रहेंगे। धर्म—कर्म में मन लगेगा। पूरे दिन प्रसन्नता छाई रहेगी। कोई सोचा हुआ काम पूरा होगा। घर में मेहमान आएंगे। थकावट हो सकती है। किसी मंदिर में भगवान के दर्शन करना लाभ देगा।

मिथुन
आज कहीं से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आर्थिक लाभ के योग बने हुए है। कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। बिजनेस में लाभ होगा। अतिरिक्त स्रोत से धन लाभ होगा। आज बुखार से परेशान रह सकते हैं। आपका अपना कोई दूर जा सकता है, जिससे दु:ख होगा। प्रेम में दगा करना नुकसानदायक साबित होगा। आज आपको गरीब बच्चों को खाने को कुछ देना चाहिए।

कर्क
आज आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ रहेगा। आर्थिक लाभ होने के संकेत है। बिजनेस के लिए दिन काफी पॉजिटिव है। धोखा खा चुके लोगों को किसी का साथ मिलेगा। ऑफिस का कोई साथी प्यार का इजहार कर सकता है। नौकरी की जगह अपना बिजनेस करने की सोच सकते हैं। आज घर के बड़े-बुजुर्गों की सेवा करें, आशीर्वाद से काम बनेगा।

सिंह
आज का दिन समान्य से ज्यादा अच्छा रहेगा। परिवार का साथ​ मिलेगा। व्यापार में धीमा लाभ मिलेगा। समाज में बेहतर छवि बनेगी। संतान की तबियत खराब हो सकती है। जो नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो जायेगी। आज ससुराल पक्ष से दुखद समाचार मिल सकता है। घर से निकलते वक्त दाया पैर को पहले निकालें, काम बनेगा।

कन्या
आज अनावश्यक खर्च होंगे। काम में बाधा आयेगी लेकिन बाद में बनता हुआ दिखाई दे रहा है।
घरेलु समस्या आपको परेशान करेगी। बिजनेस में उम्मीद से कम लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन ठीक रहेगा। बच्चों की शादी का रिश्ता आएगा। आज कमरदर्द और सरदर्द हो सकता है। पीपल में पानी देना दिन को सुधार सकता है।

तुला
आज कहीं से शुभ समाचार मिलेगा। काफी ​दिनों के बाद अच्छे मूड में दिखाई देंगे। पैसा कमाने की इच्छा जागृत होगी। ऑफिस के अदंर वैसे आज कुछ खास सम्मान प्राप्त होगा। बिजनेस में भी लाभ की उम्मीद है। आज आपके दिल और दिमाग में रोमांस बना रहेगा। आज ना चाहते हुए विवाद में फसेंगे। आज किसी गरीब बच्चे को मीठा खिलाने से दिन उत्तम परिणाम देगा।

वृश्चिक
नौकरीपेशा वालों को उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में काफी लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। दिल में जोश देखने को मिलेगा। परिवार का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। कहीं घुमने का प्लान बन सकता है। लेखन, कला में नाम कमाएंगे। छोटी—मोटी बिमारी की चपेट में आ सकते हैं। आज राधा—कृष्ण का ध्यान करना आपका दिन बना सकता है।

धनु
आज का दिन सम्मान पाने की दृष्टि से उत्तम रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। नौकरीपेशा के लिए दिन उत्तम रहेगा। दाम्पत्य जीवन में शांति रहेगी। मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ सकता है। परिवार में सभी का पूरा सहयोग मिलेगा। आप खुद को बहुत मजबूत महसूस करेंगे। रोमांश जरा सोच—समझ कर करें। आज हनुमान मंदिर में अवश्य जाएं।

मकर
आज खर्च करने के मूड में रहेंगे। आसपास के लोग आपकी तारीफ करेंगे। बिना सोचे—समझे बिजनेस मत करे। ऑफिस में सहयोगी साथ देंगे। प्रेम में अनुकूलता रहेगी। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज अचानक से यात्रा होगी। आज घर में खुशबू वाला प्लांट लगाए।

कुंभ
आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। सभी रुके हुए काम आसानी से पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में पुरानी पहचान का लाभ मिलेगा। बड़े भाई-बहनों से मदद मिलेगी। बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो दिन आपके लिए अच्छा है।आज दोस्त की मदद से आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। आज आपका मन अध्यात्म की ओर अधिक रहेगा। नारंगी रंग शुभ परिणाम देगा।

मीन
आज का दिन पॉजिटिव रहने वाला है। सफलता आपका इंतजार करती हुई नजर आयेगी। आज सपने का राजकुमार या राजकुमारी मिल सकती है। परिवार के सदस्यों या मित्रों के साथ छोटी यात्राएं या भ्रमण की योजना बन सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद से किसी ऊंचाई पर चढ़ेंगे। किसी गरीब अधेड़ उम्र की महिला को लाल रंग की साड़ी देंगे तो नौकरी में लाभ होगा।

Related posts

21 सितम्बर 2021 : जानें मंगलवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

1 दिसंबर 2018 : जानें शनिवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

26 अक्टूबर 2019 : जानें शनिवार का राशिफल