राशिफल

14 अक्टूबर 2022 : जानें शुक्रवार का राशिफल

मेष
आज काम में मन लगेगा लेकिन खर्च अधिक करके अपना बजट बिगाड़ ​सकते हो। परिवार के किसी बुजुर्ग की सहेत बिगड़ सकती है। धार्मिक कामों में मन लगेगा। बिजनेस में स्थिती काफी बेहतर रहेगी। सामाजिक कामों में रुचि जागेगी। कुछ परेशानियां भी आ सकती है लेकिन थोड़े धैर्य से उनसे निपटा जा सकता है। आज गरीबों को भोजन करवाना काफी अच्छा रहेगा।

वृष
सामाजिक कार्यों में मन लगेगा और नई योजना पर काम करेंगे। बहुत से लोग आज आपसे दोस्ती करना चाहेंगे। खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। सेहत आज खराब हो सकती है। आज मेहनत के बल पर काफी कुछ हांसिल कर सकते हैं। परिवार में हल्की नोंकझोंक हो सकती है। घर से बाहर निकलते समय सतर्क रहने की आवश्यकता है। दुर्घटना से बचाव रखें। आज हनुमान जी की पूजा करें।

मिथुन
आज ऊर्जा का स्तर थोड़ा कम रह सकता है। काम ज्यादा होने के कारण थकावट रह सकती है। आज परिवार के लिए समय अवश्य निकाले। आज कोई ऐसा समाचार मिल सकता है, जो आपकी पूरी प्लानिंग को बिगाड़ सकता है। निवेश के लिए समय अच्छा है। अविवाहित लोगों को रिश्ते मिल सकते हैं। आज सेहत का ध्यान रखना बेहद जरुरी है। आज गुरुमंत्र का जाप करना श्रेष्ठ रहेगा।

कर्क
आज चालाकी से काम करने के बारे में मत सोचे। मानसिक तनाव आपको विचलित करेगा। किसी को मित्र बनाने से पहले पूरा विचार करें। खर्च अधिक रहेगा। परिवार के सदस्य किसी कारण से नाराज हो सकते हैं। स्वयं पर काबू रखें, गुस्सा आपके काम बिगाड़ सकता है। आज शराब—सिगरेट से दूरी बनाकर चलो। हनुमान जी की पूजा करना और उनके मंदिर जाना हितकर रहेगा।

सिंह
आज का दिन मिलजुला रहेगा। खास काम करने के लिए शुभ रहेगा लेकिन मौज—मस्ती में अधिक खर्च करने से पछतावा भी होगा। कारोबार में लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन में नोंकझोंक हो सकती है। पुराने परिचित से मुलाकात आपके चेहरे में मुस्कान लेकर आयेगी। किसी की चापलुसी से परेशान हो सकते हो। आज दुर्घटना से बचने का प्रयास करना है। पीपल को पानी देना श्रेष्ठ रहेगा।

कन्या
आज मित्रों से मुलकात होगी। नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। परिवार में विवाद हो सकता है। कामकाज अच्छा रहेगा लेकिन चोरी का भय है। आपका रोमांटिक अंदाज ऑफिस में चर्चा का विषय रहेगा। कुछ सहयोगी आपके काम में टांग अड़ा सकते हैं। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। आज कुत्ते को रोटी खिलानी चाहिए।

तुला
आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आप किसी बड़ी योजना या घटना में भागीदार होंगे, जिसके लिए आपको सराहना और पुरस्कार मिलेंगे। वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। परिवार से अच्छी सलाह मिलेगी। कारोबार अच्छा रहेगा। कोई रिश्तेदार मिलने के लिए आ सकता है। आज किसी से आंखें चार हो सकती है। गरीब बच्चों को मीठा देना अच्छा रहेगा।

वृश्चिक
आज का दिन ठीक—ठाक रहेगा। पुराना दिया गया पैसा वापिस मिल सकता है। आत्मविश्वास के चलते बिजनेस काफी अच्छा रहेगा। आफिस में तारीफ होगी। कहीं से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज निजी संबंधों में मनमुटाव बढ़ेगा, सावधान रहें। मित्रों के कारण आर्थिक लाभ संभव है। आज जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान देना चाहिए। मंदिर में जाकर भगवान को प्रसाद अवश्य चढ़ाएं।

धनु
आज चोट लगने का भय है। जमीन के काम—धंधे से जुड़े लोगों के लिए दिन काफी अच्छा रहेगा। किसी पार्टी में जाने का अवसर मिलेगा। घर में किसी की तबीयत बिगड़ सकती है। बिजनेस के लिए यात्रा की संभावना बनती हुई नजर आ रही है। शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिती आज ज्यादा अच्छी नहीं रहेगी। कच्चे कोयले बहते पानी में बहाने से दिन अच्छा गुजर सकता है।

मकर
आज जीवनसाथी के कारण कुछ परेशानी हो सकती है। व्यापार में सांझेदारी से फायदा होगा। नौकरी में काम की प्रशंसा होगी। परिवार का कोई सदस्य दूर हो सकता है। अहंकार के कारण कोई काम बिगड़ सकता है। गुस्से पर काबू रखना जरूरी है। जरुरत से ज्यादा समय और धन आज खर्च कर सकते हैं। लव लाइफ में खुशी रहेगी। मनीप्लांट लगाना आपके लिए काफी हितकारी रहेगा।

कुंभ
आज आपका दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के ज़रिए पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी तरफ़ आएगा। बिजनेस में अचानक आर्थिक लाभ होगा। नई नौकरी का आफर मिल सकता है। सामाजिक मेल-जोल काफी बढ़ेगा। आपके घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आज जातक चाँदी का कड़ा धारण करें, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

मीन
आज घर में रिश्तेदार आ सकते हैं। बिजनेस में लाभ मिलेगा। घर में मांगलिक आयोजन होगा। आर्थिक स्थिती काफी अच्छी रहेगी। सहकर्मी साथ देंगे लेकिन झूठे आरोप लगने की संभावना है। आपके लिए धैर्य और आपने व्यवहार पर नियंत्रण रखना आवश्क है। आज सेहत सामान्य रहेगी। आज के दिन अधिकांश समय ख़रीदारी और दूसरी गतिविधियाँ में जाएगा। गणेश जी की पूजा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

Related posts

23 अक्टूबर 2022 : जानें रविवार का राशिफल

22 June 2023: इन राशियों के सितारे आज चमकेंगे तो इन्हें खलेगी पैसे की कमी.. जानिए आज का राशिफल

15 मई 2019 : जानें बुधवार का राशिफल