राशिफल

3 नवम्बर 2022 : जानें गुरुवार का राशिफल

मेष
आर्थिक मामलों में संभलकर निर्णय लेने होंगे। नुकसान का भय है। आज बाहर जाना पड़ सकता है। नौकरी में मन उचाट रहेगा। पिता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। किसी मित्र से मिलकर उदासी को दूर कर सकते हैं। आज गुरु के नाम सिमरन करें।

वृष
आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। व्यापार में फायदे की उम्मीद है। नौकरी में आज का दिन बेहतर रहने वाला है। सिर दर्द हो सकता है। विवाह के इच्छुक लोगों के लिये आज उत्तम दिन है। आज गाय को हरा चारा खिलाएं।

मिथुन
आज का दिन फलदायक साबित होगा। व्यापार में लाभ के संकेत है। नौकरी करने वालों के बॉस आज प्रसन्न दिखाई देंगे। परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। आज खानपान सोचसमझकर करें। दिन रोमांटिक रहेगा। आज गुड़ खाकर घर से निकलना फायदेमंद रहेगा।

कर्क
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके अपने व्यक्तिगत कार्य पूरे होंगे। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी वालों के लिए दिन समान्य रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। फास्टफूड खाने से बचना होगा। लाइफ पार्टनर से तालमेल बनेगा। आज माथे पर केसर तिलक लगाएं।

सिंह
आज का दिन आपके लिए काफी प्रसन्नता भरा रहेगा। युवाओं को अपने किसी मनपसंद कार्य के पूरा होने से सुकून रहेगा। व्यापार में दिन ठीक—ठाक रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। ब्लड प्रेशर की दवा लेना मत भूले। आज शादी तय हो सकती है। आज गरीब बच्चें को मिठा दे।

कन्या
काफी बेहतरीन रहेगा आज का दिन। व्यापारियों को लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी खुश रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। बदलते मौसम में सेहत खराब हो सकती है। लव मैरिज के इच्छुक युवक युवतियों की इच्छा पूरी हो सकती है। आज मंदिर में शिव को जल चढ़ाएं।

तुला
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। कई स्त्रोत से धन आयेगा। नौकरी में दिन उत्तम रहेगा। पैसे खर्च करने से पहले सोच—विचार करें। दूषित जल से परेशानी हो सकती है। लव लाइफ के लिहाज़ से दिन ठीक-ठाक है। आज भगवान गणेश का ध्यान करना चाहिए।

वृश्चिक
दिन काफी अच्छा रहेगा। बाहर घुमने जा सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखनी जरुरी है। व्यापार में दिन समान्य रहेगा। नौकरी में आज का दिन रुटिन का ही रहेगा। मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज लवर पर खर्चा ज्यादा होगा। आज मां दूर्गा की अराधना करें।

धनु
आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके पारिवारिक जीवन में शांति एवं खुशहाली बनी रहेगी। बिजनेस में दिन ठीक रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों से रिश्ता बेहतर रखें। रिश्तेदारों का आगमन शुभ समाचार देगा। लव लाइफ बिताने के लिए थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। आज मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन करें।

मकर
आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरुरत है। कार्यालय में राजनीति बातों पर ध्यान न दें। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज शिवलिंग पर केले चढ़ाने से लाभ मिलेगा।

कुंभ
आज दिनचर्या में ज़रूरी बदलाव आ सकते हैं। कोई मित्र मिलने के लिए घर आ सकता है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस में दिन समान्य रहेगा। नौकरीपेशा वालों को समय का ध्यान रखना ​होगा। माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। आज सूर्य जल अर्पण करें।

मीन
आज का दिन हल्का—फुल्का रहने वाला है। परिवार के साथ यात्रा संभव है। आर्थिक लाभ कर संभावना बनी हुई है। नौकरी में लाभ मिलेगा। वाहन संभलकर चलाएं। स्वास्थ की नजरअंदाजी भारी पड़ सकती है। रोमांश के लिए दिन अच्छा है। आज भगवान विष्णु का ध्यान करें।

Related posts

18 नवम्बर 2022 : जानें शुक्रवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

30 July 2025 Ka Rashifal : आज महालक्ष्मी योग में 5 राशियों को होगा धनलाभ,जानें 12 राशियों का राशिफल

29 जून 2021 : जानें मंगलवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk