राशिफल

11 नवम्बर 2022 : जानें शुक्रवार का राशिफल

मेष
आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मुमकिन है कि आप ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करें या आपका पर्स खो भी सकता है। घर में मरम्मत का काम या सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफ़ा हो सकता है। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों।

वृष
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। बिजनेस में आज मुनाफा होगा। आपको दाम्पत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा। बच्चों से सहयोग मिलेगा। घर पर कोई रिलेटिव आ सकते हैं। आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। परिवार से सहयोग मिलेगा। किसी खास काम में आपकी प्लानिंग अच्छी रहेगी। माँ दुर्गा का आशीर्वाद लें, आपको सुख की प्राप्ति होगी।

मिथुन
आज आर्थिक स्तर पर हुआ बदलाव साकारात्मक रहेगा। गरीबों में सफेद वस्त्र का दान भाग्यवृद्धि कारक है। पूर्व की गलती से सबक ले सकते हैं। मायके की ओर से कोई अच्छे समाचार मिलेंगे। शुक्र देव की कृपा से घर में प्रफुल्लितता का माहौल होगा। परिवारजनों के लिए उन्हीं के साथ खर्च करने का प्रसंग उपस्थित होगा। आर्थिक विषय में बहुत सावधानी रखें।

कर्क
अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। बहुत ख़ूबसूरत और प्यारे इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज के मोर्चे पर चीज़ें काफ़ी कठिन नज़र आ रही हैं। दुश्मन षड्यंत्र करके आपको हानि पहुँचा सकते हैं। चीज़ों और लोगों को तेज़ी-से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी।

सिंह
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। काम का बोझ अधिक हो सकता है। ऑफिस में बॉस से अनबन हो सकती है। आपको किसी पारिवारिक काम से बाहर जाना पड़ सकता है। किसी के भरोसे कोई काम शुरू ना करें। काम फैलने के कारण मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ सकती है। लक्ष्मी जी की आरती करें, आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।

कन्या
कन्या राशि वाले स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। गरीबों में पीले वस्त्र का दान करें। शुक्र देव की कृपा दृष्टि से आपकी मनोकामनाएं जल्द ही पूरी होने वाली है। आपके घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। व्यापार में भी आपका आयोजन व्यवस्थित होगा। खर्च भी अधिक हो सकता है। कई दिनों से बकाया वसूली होगी। किसी विशेष प्रयोजन की यात्रा से लाभ संभव है।

तुला
आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे। किसी को उधार मत दे। आपके लिए अपने प्रिय से दूर रहना बहुत मुश्किल होगा। आपके काम की गुणवत्ता देखकर आपके वरिष्ठ आपसे प्रभावित होंगे। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें। दिन में जीवनसाथी के साथ बहस के बाद एक बेहतरीन शाम गुज़रेगी।

वृश्चिक
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। इस राशि के जो लोग पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज अपने काम के लिये तारीफ मिल सकती है। आज किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। समाज में मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में सफलता मिल सकती है। बहते जल में सेब प्रवाहित करें, आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

धनु
आज आपका रूका हुआ धन भी वापस आने की पूरी संभावना हैं। आपने जिन लोगों को पैसा उधार दिया हुआ है उनसे बात करें और उनसे पैसा वापस मांगे। अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें। हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। आपकी खाली बैठने की आदत खतरनाक साबित हो सकती है।

मकर
आपकी प्रगति में बाधा आयेगी। पैसों का गलत प्रयोग मत करे। किसी संबंधी से मिला उपहार आपको ख़ुशी दे सकता है। लंबित परियोजनाएँ पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी। आज समय का सदुपयोग करे। दिन को उन्नत बनाने के लिए किसी निर्धन बच्चे को फल दान देना काफी अच्छा रहेगा।

कुंभ
आज आपका दिन पॉजिटिव रहेगा। नौकरी के लिए आज का दिन अनुकूल फल प्रदान करने वाला है। आय के नए स्रोत मिलेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में आज बेहतर तरीके से होगा। सहकर्मी का भरपूर सहयोग मिलेगा। घर में सुबह-शाम घी का दीपक जलाएं, आपको काम में लाभ की प्राप्ति होगी।

मीन
काफी समय से अटके हुए कार्य आज तेजी से बनेंगे। प्रेम में माधुर्यता बनी रहेगी। समाज में आप तेजी से प्रगति करेंगे। उच्चाधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। अपनी शारीरिक सेहत सुधारने के लिए संतुलित आहर लें। राजनीति में किसी बड़े व्यक्ति के संपर्क में आएंगे। नई मित्रता के कारण भविष्य में भी लाभ हो सकता है।

Related posts

राशिफल: 13 मार्च 2018, मंगलवार

31 मई 2020 : जानें रविवार का राशिफल

11 फरवरी 2020 : जानें मंगलवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk