राशिफल

3 नवम्बर 2020 : जानें मंगलवार का राशिफल

मेष
सोचे कार्य समय पर पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक्चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। लेकिन, प्रेम प्रसंग के चलते मन उदास होगा। आज आपका भाग्यांक 5 होगा। शुभ रंग हरा होगा। आज आप गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें लाभकारी होगा।

वृष
जीवन शैली में आए परिवर्तन से खुशी के बीच आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आजीविका के नए स्त्रोत्र स्थापित होने के साथ ही पारिवारिक सोहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी। आज आपका भाग्यांक 8 होगा। शुभ रंग हल्का नीला होगा। आज आप गाय को हरा चारा खिलाएं लाभकारी होगा।

मिथुन
आप आपके समर्थक ही आपका विरोध करेंगे। वहीं आप अपने हिसाब से जिन्दगी जीना पसंद करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रूचि कम रहेगी। आज आपका भाग्यांक 4 होगा। शुभ रंग आसमानी होगा। आज आप भगवान गणेश जी को हरी दुर्वा चढ़ाएं लाभकारी होगा।

कर्क
पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। अत: समय रहते अपने कार्य पूर्ण कर लें। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से पारिवारिक तनाव ख़त्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर चमत्कारिक लाभ देगी। आज आपका भाग्यांक 1 होगा। शुभ रंग हल्का गुलाबी होगा। आज आप भगवान गणेशजी को मोदक का भोग लगाएं लाभकारी होगा।

सिंह
आज वाणी मधुर रखें, अन्यथा बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। साथ ही व्यस्तता के कारण सेहत को न भूलें। यात्रा के योग हैं। साथ ही अपने जीवन साथी से नम्रता से बात करें ताकि आप दोनों की वार्तालाप में स्नेह झलके। आज आपका भाग्यांक 7 होगा। शुभ रंग हल्का नीला होगा। आज आप ॐ गं गणपतये नमः इस मंत्र का जाप करें लाभकारी होगा।

कन्या
पिता के साथ तालमेल न रहने से घर का वातावरण गरमा सकता है। उचित होगा आप व्यवहार नम्र रखें और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखे, नहीं तो आप अपने व्यवहार से सभी से दूरिया बढ़ा लेंगे। संपत्ति से सम्बंधित जरुरी अनुबंध हो सकते है। आज आपका भाग्यांक 4 होगा। शुभ रंग हल्का ब्राउन होगा। आज आप भगवान गणेश जी को मूंग के लड्डुओं का भोग लगाएं, लाभकारी होगा।

तुला
जीवन साथी के स्वास्थ में सुधार की संभावना के बीच परीक्षा परिणाम अनुकूल रहेगा। परिवार में आप की बातों को सुना जाएगा। लेकिन, ध्यान रखें जल्दबाजी के फैसले भारी नुकसान दे सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। आज आपका भाग्यांक 3 होगा। शुभ रंग डार्क ब्लू होगा। आज आप गणेश जी के 12 नामों का पाठ करें लाभकारी होगा।

वृश्चिक
अभी अपनी बारी का इंजतार करें, क्योंकि समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होगे। वाहन सुख संभव है। नए लोगों से संपर्क बनेगा जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। आज आपका भाग्यांक 9 होगा। शुभ रंग हरा होगा। आज आप गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें लाभकारी होगा।

धनु
समाज में नाम होगा। लेकिन, ध्यान रखें किसी के बहकाने से अपने सम्बन्ध तोड़ने से बचें। पैर में चोट लग सकती है। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। ध्यान रखें जो लोग दूसरे के लिए दुआ करते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता। आज आपका भाग्यांक 2 होगा। शुभ रंग हल्का नीला होगा। आज आप गाय गुड़ खिलाएं लाभकारी होगा।

मकर
आज आपके सहयोगी ही आपके विरुद्ध दिखेंगे। बीमारी में दवाई असर नहीं कर रही है तो बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। नए भवन में जाने के योग हैं। आज आपका भाग्यांक 2 होगा। शुभ रंग हल्का हरा होगा। आज आप गाय हरी दुर्वा खिलाए लाभकारी होगा।

कुंभ
अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा। क्रोध की अधिकता से परिजन नाराज हो सकते हैं। आज आपका भाग्यांक 6 होगा। शुभ रंग महरुम होगा। आज आप भगवान गणेशजी का पूजन करें लाभकारी होगा।

मीन
किसी के बहकावे में न आते हुए समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। पिता के व्यवहार से मन मुटाव की संभावना के बीच जीवन शैली में परिवर्तन के योग हैं। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें, पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है। आज आपका भाग्यांक 7 होगा। शुभ रंग हरा होगा। आज आप भगवान गणेश जी दूर्वा अर्पित करें लाभकारी होगा।

Related posts

30 November 2024 Ka Rashifal: आज शश राजयोग में चमकेगी 5 राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

13 February 2026 (Friday) Rashifal : शुक्र और सूर्य के प्रभाव तथा चंद्रमा के वृश्चिक गोचर से किसे मिलेगा प्रेम, धन और निवेश में लाभ, किसे रहना होगा स्वास्थ्य, कोर्ट–कचहरी, शेयर मार्केट और क्रिप्टो निवेश में सतर्क—जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का सटीक भविष्यफल

16 सितम्बर 2020 : जानें बुधवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk