राशिफल

27 नवम्बर 2022 : जानें रविवार का राशिफल

मेष
आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं, बशर्ते आप पारंपरिक रूप से निवेश करें। बिजनेस में मध्यम फल मिलेगा। नौकरी करने वालों को अपने बॉस के गुस्से का शिकार होना पड़ेगा। आज सेहत पर ध्यान दें। खानपान नियमित रखें। किसी सामाजिक या पारिवारिक उत्सव में शामिल होने के भी संकेत हैं।

वृष
आज इस राशि के जातक आज आपको अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए विशेष परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता पड़ेगी। आपका कोई नया मित्र बन सकता है। सम्भव है कि किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर में किसी उत्सव में भाग लेने का अवसर मिले। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं दुर्घटना का डर है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

मिथुन
आज कड़ा संघर्ष करने का दिन है जिसके कारण आप तनाव और थकानग्रस्त रह सकते हैं। आप अपनी हिम्मत से कोई निर्णय लेंगे और उसकी सफलता के लिए खूब मेहनत करेंगे। इसलिए धैर्य बनाये रखें और अपना कार्य चालू रखें। पैसा कड़ी मेहनत से ही प्राप्त होगा। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे।

कर्क
आज आपके परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा या आप किसी सामाजिक गतिविधि में शामिल होंगे। आर्थिक पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। आप अपनी वाणी से दूसरों का मन मोह लेंगे। आपकी दाहिनी आंख में कुछ समस्या आ सकती है। आपको विभिन्न स्रोतों से धन की प्राप्ति संभव है। आपको पारिवारिक कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह
आज आपका दिन नई सौगात लेकर आएगा। व्यापार में अचानक लाभ के योग हैं। सहकर्मी आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। धन कमाने के जो भी अवसर आपको मिलें, उन्हें हाथ से जाने न दें, बल्कि खुलकर अपनाएं। आज जातक पैसे की बढोतरी के साथ कारोबार में विस्तार होगा। आज नौकरी में उच्च अधिकारी का साथ मिलेगा।

कन्या
आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज व्यवसाय में परिवर्तन के साथ लाभ मिलेगा। आज नौकरी में दिन सामान्य रहेगा। आज कोई त्यौहार मनाने के लिए तैयार हो जाइए। दोस्तों और रिश्तेदारों का साथ मिलेगा और खूब मौज-मस्ती होगी। अधिक काम करने से बचें और पूरा आराम करें। अपने रिश्तों को समय दें।

तुला
आज निश्चित रूप से आप समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को आज निश्चित रूप से अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। यह समय सट्टे में निवेश करने के लिए शुभ है। आप आत्मनिर्भर रहेंगे। कुल मिलाकर दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।

वृश्चिक
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। कारोबार में आपको उम्मीद से ज्यादा पैसा मिल सकता है। अपनी जरूरी बातों का ध्यान रखने की जरूरत है, जल्दबाजी में कहीं भूल सकते हैं। बच्चों का सहयोग आपके हृदय को प्रसन्नता व उत्साह से भर देगा। व्यापारियों के लिए नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन श्रेष्ठतम है।

धनु
आज का दिन सौभाग्यदायक रहेगा। व्यापारी लोग अपने व्यापार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो आपका दिन सामान्य रहेगा। यदि आप सट्टे में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन ऐसा करने के लिए श्रेष्ट रहेगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

मकर
अपने छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। अपने मन की बात तथा अपने कार्य करने की रणनीति को किसी अन्य के साथ साझा न करें। अन्यथा आप धोखा खा सकते हैं। जहां तक सम्भव हो किसी से उधार धन या वस्तु न लें, वापसी करने में मुश्किल आ सकती है। किसी अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। विपक्षी लोग आपको निशाना बनाने का प्रयास करेंगे।

कुंभ
आज परिवार में किसी शुभ प्रसंग की रूपरेखा बन सकती है। व्यावसायिक अवसर आपको सुखद यात्रा पर ले जा सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आएंगे। व्यापारी को किसी नए सांझेदार या व्यापारिक प्रस्ताव की प्राप्ति होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।

मीन
आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं, अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। खर्च अधिक हो सकता है। परिजनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। सट्टेबाजी में धन निवेश किया जा सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद के कारण वाद-विवाद हो सकता है। आज का दिन आपके प्रेम संबंधों के लिए अशुभ रहेगा।

Related posts

11 अप्रैल 2019 : जानें गुरुवार का राशिफल

9 फरवरी 2019 : जानें शनिवार (माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी व पंचमी तिथि) का राशिफल

18 April 2023: तुला, मकर, मीन राशि वाले को लाभ, सभी 12 राशियों का जानें राशिफल