हिसार

जाम छलकाने पड़े भारी, दो पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड

हिसार,
पीसीआर की गाडी पर ही महफिल जमाकर जाम छलकाने वाले पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। बालसमंद रोड पर सिविल लाइन थाना की पीसीआर नंबर चार को बार बनाने के मामले में पुलिस विभाग ने ईएएसआई ख्याली राम और ईएचसी राममेहर को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही दोनों की विभागीय जांच शुरू हो गई है। एसपी मनीषा चौधरी ने इस मामले की जांच डीएसपी लॉ एंड आर्डर जितेंद्र को सौंपी थी, जिनकी प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर उक्त कार्रवाई की गई।

डीएसपी के मुताबिक ईएएसआई ख्याली राम पीसीआर नंबर चार का इंचार्ज और ईएचसी राममेहर ड्राइवर था। पीसीआर की जिप्सी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसमें पुलिस कर्मियों ने पीसीआर नंबर चार पर शराब की बोतल व चखना रखकर महफिल जमा रखी थी। एक व्यक्ति ने उनका वीडियो बनाया था। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गया।

जॉब की खोज में है.. और वेतन भी अच्छा चाहिए तो…मार्केटिंग के क्षेत्र में आईए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

किसानों के CM विरोध को ‘कोविड अस्पताल विरोध’ बताने की स्क्रिप्ट आउट, जानें किसने लिखी थी स्क्रिप्ट आउट

बदलती जलवायु व अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखकर करें रिसर्च : समर सिंह

एचएसईबी वर्कर यूनियन ने निगम प्रबंधक निदेशक के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन