राशिफल

राशिफल 13 जून 2108 : जाने कैसा रहेगा आपका दिन

मेष:
किसी कार्य या प्रोजेक्ट में सरकार की तरफ से लाभ मिलेगा। आफिस में महत्त्वपूर्ण मुद्दों के सम्बंध में उच्च पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श हो सकता है। ऑफिस के कामकाज से प्रवास हो सकता है। कार्यभार बढ़ेगा। पारिवारिक मामले में गहरी रुचि लेकर सदस्यों के साथ विचार-विमर्श करेंगे।

वृषभ:
विदेश से जुड़े विषयों के लिए दिन शुभ रहेगा। व्यापारियों को कारोबार में धन लाभ होगा। नए आयोजन हाथ में ले सकेंगे। लंबी दूरी की यात्रा होगी, तीर्थ यात्रा भी कर सकते हैं। संतानों की प्रगति होगी। गणेशजी स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए कह रहे हैं।

मिथुन:
क्रोध पर संयम रखें। अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी अनुभव कर सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों और ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव या विवाद के प्रसंग हो सकते हैं। ईश्वर की आराधना, जप और आध्यात्मिकता से मन को शांति मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें।

कर्क:
आज का दिन सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए लाभदायक साबित होगा। उत्तम आभूषण और वाहन का सुख मिल सकता है। मौजमस्ती और मनोरंजन में आपका समय व्यतीत हो सकता है। विपरीत लिंगीय व्यक्ति के साथ रोमांचक मुलाकात हो सकती है। साझेदारी में लाभ होगा।

सिंह:
गणेशजी कहते हैं कि उदासीन वृत्ति और संदेह के बादल का आपके मन पर घिरे होने से मानसिक राहत नहीं अनुभव करेंगे। फिर भी घर में शांति का वातावरण होगा। दैनिक कार्यों में थोड़ा अवरोध आएगा। अधिक परिश्रम करने के बाद अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें।

कन्या:
किसी कारण से मन चिंतित रहेगा। पेट में तकलीफ हो सकती है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में कठिनाइयां आने की आशंका है। आकस्मिक धन खर्च हो सकता है। शेयर सट्टा से दूर रहने की गणेशजी सलाह देते हैं। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी।

तुला:
आज आप अत्यधिक भावनाशील बनेंगे और उसके कारण मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। माताजी के साथ सम्बंध बिगड़ेंगे अथवा माताजी के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता होगी। यात्रा के लिए वर्तमान समय अनुकूल नहीं है। विवादित विषयों से दूर रहें।

वृश्चिक:
आज का दिन कुल मिलाकर अच्छा गुजरेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। भाग्य साथ देगा। विरोधियों का पक्ष कमजोर होगा और प्रिय व्यक्तियों के साथ आपकी मुलाकात होगी। भाई-बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा।

धनु:
पारिवारिक वातावरण के कारण आप परेशानी अनुभव कर सकते हैं। निरर्थक धन खर्च हो सकता है। विलंब से कार्य पूर्ण होंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी टालने का प्रयास करना पड़ेगा। दूर बसनेवाले मित्रों और स्नेहीजनों से लाभ मिल सकता है।

मकर:
धार्मिक कार्य और पूजा-पाठ में रुचि रहेगी। गृहस्थजीवन में आनंद छाया रहेगा। मित्रों और संबंधियों की तरफ से उपहार मिल सकता है। शारीरिक एवं मानसिक रूप से आनंदित रहेंगे। नौकरी व्यवसाय में भी अनुकूल परिस्थिति रहेगी। दांपत्यजीवन सुखद रहेगा।

कुंभ:
आज राजनैतिक दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलने के योग हैं। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें। यात्रा का योग है, इससे लाभ होगा।

मीन:
आज आपके लिए लाभदायक दिन है। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में आय वृद्धि होगी। बुजुर्ग वर्ग और मित्रों की तरफ से आपको लाभ होगा। नए मित्र बनेंगे, जिनकी मित्रता भविष्य में लाभदायक साबित होगी। मांगलिक अवसरों में जाना होगा। आकस्मिक धनलाभ होगा।

अब बने गांव में न्यूज इंफॉर्मर..अपने गांव के समाचार प्रकाशित करवाये और रखे अपने गांव को सदा आगे..ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जॉब की खोज में है.. और वेतन भी अच्छा चाहिए तो…मार्केटिंग के क्षेत्र में आईए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

20 August 2025 Ka Rashifal: आज सम योग के शुभ संयोग में वृष, कर्क सहित 5 राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे, मिलेगा पूरे दिन लाभ, जानें 12 राशियों का राशिफल

राशिफल: 18 दिसंबर, सोमवार

Jeewan Aadhar Editor Desk

27 अक्टूबर 2021 : जानें बुधवार का राशिफल