राशिफल

राशिफल 22 जून 2018 : जानें, कैसा गुजरेगा आज आपका दिन

मेष:
व्यवसायियों के लिए आज का दिन लाभदायी है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवार का आनंददायी वातावरण भी आपके मन को प्रफुल्लित रखने में सहायता करेगा। स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। सहयोगियों का अच्छा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में यशकीर्ति मिलेगी।

वृषभ:
आज बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहें। विद्यार्थियों के लिए समय कठिन है। पेट संबंधित रोग से भी मन चिंतित हो सकता है, परंतु मध्याह्न के बाद रोग में आपको राहत का अनुभव होगा। मानसिक रूप से भी आपको अच्छा लगेगा।

मिथुन:
आज आप में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के बीच में तूतू-मैंमैं होने की भी आशंका है। स्थावर संपत्ति के पात्रों के विषय में सावधानी रखें। आकस्मिक धन के खर्च की आशंका रहेगी।

कर्क:
किसी भी कार्य को बिना सोच-समझकर ना करें। आपके स्वजनों के साथ हुई भेंट से आनंद मिलेगा। उनसे प्रेमपूर्ण सम्बंधों से आपके आनंद में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धियों के सामने मनोबल पूर्वक टिके रहें। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

सिंह:
आज बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होने से चर्चा में भाग ले सकते हैं परंतु वाद-विवाद टालें। पारिवारिक सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा। आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है। भाइयों से लाभ होगा। आध्यात्मिक क्षेत्र में सिद्धि प्राप्त होगी।

कन्या:
आज के दिन आपकी वाणी के प्रभाव से आपको लाभ होगा। इससे अन्य लोगों के साथ आपके संबंधों में प्रेम की भी वृद्धि होगी। पर्यटन आपके लिए आनंददायी रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में भी आपको लाभ होगा।

तुला:
क्रोध को वश में रखकर स्वभाव को मृदु बनाए रखें। वाणी पर संयम रखने से वातावरण को शांत रखने में आप सफल हो सकते हैं। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज बिगड़ सकता है। आर्थिक रूप से आपको लाभ होगा।

वृश्चिक:
जीवनसाथी प्राप्त होने के लिए आज का दिन शुभ है। आय और व्यापार में भी वृद्धि के योग हैं। मित्रों के साथ प्रवास घूमने जा सकते हैं, जहां आपका समय काफी आनंदपूर्वक बितेगा। आपके स्वभाव में क्रोध और उग्रता ना हो, इसका ध्यान रखें।

धनु:
आज आपकी कार्य की योजनाएं अच्छी तरह से संपन्न होगी। व्यावसायिक रूप से भी सफलता प्राप्त होगी। कार्यालय में वातावरण अनुकूल रहेगा। परिवार में भी आनंद-उल्लास बना रहेगा। मित्रों से हुई भेंट से मन प्रफुल्लित रहेगा।

मकर:
आज विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए संभावनाए बढ़ सकती हैं। परिजनों में आनंद-उल्लास का वातावरण बना रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रमोशन होगी। उच्च अधिकारियों को भी आपके कार्य से प्रसन्नता होगी। धन के साथ मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।

कुंभ:
सक्रिय राजनीति में भाग लेने का योग बन रहा है। प्रतिस्पर्धा में प्रतिद्वन्दी आपके पीछे रह जाएंगे। दिन का उत्तरार्ध भी शुभ व्यय कीर्ति की वृदि कारक है। पुण्य कार्यों पर भी व्यय हो सकता है।

मीन:
व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी मनोरंजन स्थल पर स्नेहीजनों के साथ आनंद मनाने से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। परंतु मध्याह्न के बाद परिस्थिति में परिवर्तन का अनुभव आप करेंगे। नए कार्य का प्रारंभ न करें।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

21 फरवरी 2019 : जानें गुरुवार (फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि) का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

3 October 2025 Ka Rashifal : आज उभयचरी योग का निर्माण, सभी 12 राशियों को करियर और आर्थिक क्षेत्र में मिलेंगे विशेष लाभ

30 June 2024 Ka Rashifal : आज सर्वार्थ सिद्धि योग में 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें 12 राशियों का राशिफल