राशिफल

राशिफल 20 जुलाईः दिन रात चंद्रमा और गुरु के संयोग से लाभ उठा सकते हैं कई राशियों के लोग

मेष:
आज आपको सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी। परिवार एवं दांपत्यजीवन में सुख-संतोष का अनुभव करेंगे। मौज-मस्ती और मनोरंजन से साझेदारी से लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा मेल-जोल रहेगा।

वृषभ:
वाणी और व्यवहार पर संयम रखने की सलाह देते हैं। आज संतान और जीवनसाथी के स्वास्थ्य के संबंध में चिंता हो सकती है। मौज-शौक तथा मनोरंजन के पीछे खर्च हो सकता है। वाद-विवाद में न उतरें। खान-पान का ध्यान रखें।

मिथुन:
आज के दिन लाभ ही लाभ है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के पीछे खर्च हो सकता है। अविवाहित लोगों के विवाह की संभावना है। व्यापार एवं नौकरी में आय बढ़ेगी। घर में शुभ-प्रसंगों का आयोजन होगा। प्रियजनों का मिलन आनंददायक होगा।

कर्क:
स्वास्थ्य नरम रह सकता है। छाती में दर्द या अन्य किसी परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। परिवार में सदस्यों के साथ वाद-विवाद ना हो, ध्यान रखें। पैसे खर्च हो सकते हैं। समय से भोजन ना मिलने पर क्रोध आ सकता है।

सिंह:
भाई-बंधुओं के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। छोटा प्रवास होगा। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर सामने आएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। प्रिय व्यक्ति की निकटता आपको हर्षित करेगाी। आर्थिक लाभ होगा।

कन्या:
नकारात्मक विचारों से मन परेशान रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी हो सकती है। अनावश्यक खर्च हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है, पढ़ाई में मन लगेगा। प्रवास की संभावना है। खरीद-फरोख्त में सफलता मिलेगी।

तुला:
वर्तमान समय में आप अच्छी तरह आर्थिक आयोजन पूरा कर सकेंगे। आपकी कलात्मक और सृजनात्मक शक्ति श्रेष्ठतम रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से तंदुरुस्त रहेंगे। दृढ़ विचार और आत्मविश्वास से कार्य पूरे कर सकेंगे। साझेदारों के साथ मेल-मिलाप रहेगा।

वृश्चिक:
मित्रों की तरफ से शुभ समाचार मिलने की संभावना है, लाभ होगा। आमोद-प्रमोद में पैसे खर्च हो सकते हैं। दांपत्यजीवन अच्छा रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में संभलकर कार्य करना उचित रहेगा। ऑफिस में स्त्रीवर्ग से लाभ मिलेगा।

धनु:
प्रेम का सुखद अनुभव होगा। सौभाग्य प्राप्त करेंगे। आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से आज लाभ का दिन है। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। स्त्री मित्रों से लाभ तथा प्रवास का आयोजन होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। मांगलिक कार्य होंगे।

मकर:
व्यवसाय के क्षेत्र में धन, मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में भी आपका परिश्रम रंग लाएगा। घर, परिवार और संतान के मामले में आनंद का अनुभव करेंगे। व्यावसायिक कार्य के संबंध में दौड़ धूप बढ़ेगी। नौकरी में प्रमोशन होगी। कार्यों में सफलता मिलेगी।

कुंभ:
आज दिन की शुरूआत थोड़ा बेचैनी से हो सकती है। नयी प्रॉपर्टी खरीदने की सम्भावना है। आर्थिक समृद्धि तभी संभव है जब आप जीवन में थोड़ा धैर्य और सूझ बूझ से निवेश करें। मौज-शौक के पीछे विशेष खर्च हो सकता है। यात्रा का योग है।

मीन:
आकस्मिक धन लाभ का योग है। व्यापारीवर्ग को रुके हुए पैसे मिलेंगे। आज आपको शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक परिश्रम करने पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। मन संयमित रखें।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

17 July 2023 : आज इन राशियों का सितारा रहेगा बुलंदियों पर, जानें अपना आज का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

27 February 2024 Ka Rashifal : आज हस्‍त नक्षत्र में इन 5 राशियों पर होगी बजरंगबली की कृपा, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

राशिफल: 10 जनवरी 2018, बुधवार