राशिफल

राशिफल 26 जुलाई 2018 : जानें कैसा रहेगा आज का दिन

मेष:
गणेशजी आपको क्रोध पर संयम बरतने की सलाह देते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज आय के मुकाबले खर्च अधिक रहेगा। आंखों में तकलीफ हो सकती है। किसी धार्मिक स्थल अथवा मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहने का आमंत्रण मिलेगा।

वृषभ:
आज शुरू किए गए नए कार्य अपूर्ण रह सकते हैं। खान-पान में उचित-अनुचित का विवेक रखें। आज कार्यभार अधिक हो सकता है। मन में किसी प्रकार के निषेधात्मक विचार को प्रवेश न करने दें। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा।

मिथुन:
आज का दिन आमोद-प्रमोद में बीतेगा। आज आप खुशी का अनुभव करेंगे। मित्रों और परिजनो के साथ घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे। वाहनसुख मिलेगा। आपके मान-सम्मान और लोकप्रियता में वृद्धि होने के संकेत हैं।

कर्क:
व्यवसाय में आज का दिन लाभदायी रहेगा। कार्यालय में साथ काम करने वालों का सहयोगा मिलेगा। परिजन आपके साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करेंगे। कार्य में यश प्राप्त होगा।

सिंह:
गणेशजी कहते हैं कि आज सृजनात्मकता और कला संबंधी प्रवृत्तियों के लिए दिन श्रेष्ठ है। विद्यार्थीगण पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। मित्रों से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

कन्या:
आजका दिन प्रतिकूलताओं से भरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्थायी संपत्ति के काम में सावधानी बरतें। आर्थिक लेन-देन में जोखिम से बचें।

तुला:
आज का दिन आनंद में गुजरेगा। प्रतिस्पर्धियों का पक्ष कमजोर होगा इन पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। प्रत्येक कार्य सफलता मिलेगी। स्वजनों के साथ आज मुलाकात हो सकती है। धार्मिक प्रवास से मन आनंद का अनुभव करेगा।

वृश्चिक:
विचारों की अधिकता के कारण मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव होगा। आपकी वाणी से आज किसी के मन को ठेस पहुंच सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मन ग्लानि से भरा रहेगा।

धनु:
आज धार्मिक प्रवास होगा। निर्धारित कार्यों को आज संपन्न कर सकेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। परिवार में मांगलिक प्रसंग बनेंगे। स्वजनों के साथ हुई मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मकर:
आज धार्मिक और आध्यात्मिक विषयो में रुचि रहने से उनके पीछे खर्च भी हो सकता है। कोर्ट-कचहरी से संबंधित कार्य सामने आ सकते हैं। व्यवसायिक कार्यों में विध्न उपस्थित होंगे।

कुंभ:
व्यवसायिक क्षेत्र में आपके लिए आज लाभदायी दिन है। मित्रों के साथ भेंट होने से मन में आनंद छाया रहेगा। उनके साथ प्रवास का आयोजन भी हो सकता है। नए कार्य का शुभारंभ आपके लिए लाभदायी रहेगा।

मीन:
व्यावसायिक दृष्टि से आज आपके लिए लाभदायी दिन है। आपकी कार्यसफलता के कारण उच्च अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में प्रमोशन के भी योग हैं। व्यापारियों को व्यापार में लाभ होगा तथा कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। पिता से लाभ होगा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

13 जुलाई 2021 : जानें मंगलवार का राशिफल

21 मार्च 2023 : जानें मंगलवार का राशिफल

23 November 2025 Ka Rashifal : आज रविवार को रवियोग का शुभ संयोग, सूर्यदेव की कृपा से वृष, कन्या समेत पांच राशियों का चमक रहा भाग्य, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk