राशिफल

राशिफल 28 जुलाईः जुलाई का अंतिम शनिवार इन राशियों के लिए शुभ

मेष:
आज घर में सुखद बदलावों के लिए नई योजना बनाएंगे। कार्यस्थल पर उच्च पदाधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा।

वृषभ:
आपका मन खुश होगा। लंबी दूरी की यात्रा करने का अवसर आ सकता है। ऑफिस या व्यावसायिक स्थान पर कार्य भार बढ़ेगा। व्यापार-धंधे में लाभ होने की संभावना है।

मिथुन:
आज का दिन प्रतिकूल है। आज शुरू किए गए नए कार्य अपूर्ण रह सकते हैं। क्रोध पर संयम रखें अन्यथा हानि हो सकती है। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।

कर्क:
आज का दिन आमोद-प्रमोद में बीतेगा। उत्तम भोजन, वाहन-सुख के योग हैं तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा।

सिंह:
आज का दिन मिश्रित फलदायी है। घर में शांति का वातावरण रहेगा। ऑफिस में साथ काम करने वालों का सहयोग मिलेगा।

कन्या:
आज आप संतान के भविष्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। मन विचलित रह सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें। शेयर-सट्टे पैसा न लगाएं।

तुला:
आप मानसिक रूप से थकावट का अनुभव कर सकते हैं। पानी से दूरी रखें। पारिवारिक एवं जमीन-जायदाद के मामलों में सावधानी बरतें।

वृश्चिक:
कार्यसफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के योग हैं। तन-मन में स्फूर्ति और आनंद अनुभव होगा।

धनु:
आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। परिजनों के साथ गलतफहमी की वजह से मनमुटाव ना हो, इस बात का ध्यान रखें।

मकर:
नौकरी-व्यवसाय में अनुकूल परिस्थिति रहेगी। आज आपका हर कार्य सरलता से पूर्ण होगा। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं।

कुंभ:
एकाग्रता रहेगी। खर्च अधिक मात्रा में हो सकता है। स्वास्थ्य पर विषय ध्यान दें। आपकी बातों से परिजन सहमत न हों तो परेशान न हों। दूसरों की बातों में हस्तक्षेप ना करें।

मीन:
मित्रों से आज आपको लाभ होगा और उनके पीछे धन खर्च भी हो सकता है। सामाजिक कार्यों में अधिक रुचि रहेगी। घर से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

13 सितम्बर 2019 : जानें शुक्रवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

25 दिसंबर 2019 : जानें बुधवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

21 अगस्त 2021 : जानें शनिवार का राशिफल