राशिफल

13 सितम्बर 2019 : जानें शुक्रवार का राशिफल

मेष
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। दोस्तों और परिचित लोगों के साथ समय बिता सकते हैं। कोई प्रेम प्रसंग की संभावना बन रही है। पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से मदद मिलेगी। दूसरों की तारीफ करें और खुले मन से बात करें, आपको भी लाभ मिलेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार का भी पूरा समर्थन आपको मिलेगा। आज के दिन ब्राहमण को कुछ दान करें, आपको धन लाभ होगा।

वृष
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपका उदार स्वभाव आपके लिए कई खुशनुमा पल लेकर आ सकता है। ऑफिस का माहौल बढ़िया रहेगा। किसी जरुरी काम के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद भी रहेगी। जिम्मेदारी से काम पूरा करने की कोशिश करेंगे। मेहनत से सफलता जरूर मिलेगी। आज के दिन गाय को रोटी खिलाएं, आपका दिन बेहतर गुजरेगा।

मिथुन
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। अचानक से किसी बात पर मूड खराब हो सकता है, लेकिन शाम तक अच्छा फील करेंगे। किसी न किसी चीज की कमी आपको महसूस हो सकती है। दूसरों पर बहुत ज्यादा भरोसा न करें। पैसा जितनी तेजी से आएगा, उतनी ही तेजी से खर्च भी हो सकता है। पैसे को संभलकर रखना फायदेमंद होगा। आपकी सामाजिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज के दिन गणेश जी को बूंदी का भोग लगाएं, आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज परिवार के सभी सदस्य एक साथ डिनर करेंगे तो तालमेल में वृद्धि होगी। इस राशि के छात्रों को आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे उनके करियर में सकारात्मक बदलाव आएगा। इस राशि की महिलाओं के लिये आज का दिन बेहतर रहने वाला है। किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिये ऑफर मिल सकता है। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, करियर में सफलता मिलेगी।

सिंह
आज आपका दिन शानदार रहेगा। कोई नया काम शुरू करने और समस्याओं को सुलझाने के लिहाज से आज का दिन बेहतर है। परिवार के किसी जरुरी काम से आपको आउट ऑफ स्टेशन जाना पड़ सकता है। इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में कामयाबी जरूरी मिलेगी। अपने घर के बुजुर्गों को किसी धार्मिक स्थल पर ले जाएंगे। इससे आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। अपनी बात कहने के लिए आज आप बहुत उत्सुक रहेंगे। मंदिर जाकर भगवान के दर्शन जरूर करें, जीवन में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे।

कन्या
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज कुछ लोग आपके कामकाज में कमी निकालने की कोशिश कर सकते हैं। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपसे काम में कहीं कोई गलती न हो। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी से काम करने पर थोड़ा नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा कि ध्यानपूर्वक काम करें। मन की बात कहने में थोड़ी हिचकिचाहट हो सकती है। आसपास के लोगों से संभल कर रहें। आज के दिन शुक्र मंत्र का 11 बार जप करें, आपको सभी काम में सफलता मिलेगी।

तुला
आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। आज आप खुद को फिट एण्ड फाइन महसूस करेंगे। आपका कॉन्फिडेंस लेवल हाई रहेगा। बिजनेस से जुड़े कागजी काम आज पूरे होंगे। आज आपकी कई तरह के लोगों से मुलाकात भी होगी। पारिवारिक समस्याओं का समाधान निकलेगा। आज के दिन मंदिर में घी का दान करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

वृश्चिक
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज वाद-विवाद से दूर रहने की कोशिश करें। आपको धार्मिक आयोजन में सेवा करने का मौका मिल सकता है। इसका भरपूर फायदा उठाएं। इस राशि के जो लोग समाज सेवा के कार्य से जुड़े हैं, उनके लिये आज का दिन बेहतर है। बच्चों के काम के लिये कुछ पैसे खर्च हो सकते हैं। आज के दिन बंदर को केले खिलाएं, आपका दिन शुभ जायेगा।

धनु
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। परिवार से जुड़ा कोई जरुरी काम पूरा हो सकता है। आप संपर्क में आए व्यक्ति से शालीनता से बात करेंगे। आपके कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी। आज आप कोई ऐसा काम शुरू करने की सोच सकते हैं, जिसके लिए आपको लोन लेना पड़े, लेकिन अभी के लिये ये प्लान टाल देना अच्छा होगा। कोई पुराना रोग आपकी परेशानी को बढ़ा सकता है। डॉक्टर के सलाह की अनदेखी करने से बचें। आज के दिन जरुरतमंद को मीठे चावल दान करें, आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा।

मकर
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। बड़े से बड़ा काम आसानी से पूरा कर लेंगे। बड़ों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। बच्चों के साथ लज़ीज खाने का लुफ्त उठाएंगे। पिछली इंवेस्टमेंट से आपको फायदा हो सकता है। कानूनी मामले आज आसानी से निपट सकते हैं। आज हर तरह के लोगों से आपको मदद मिलेगी। आज के दिन घर से निकलते समय दही खाकर निकलें, आपके सभी काम बनते नजर आयेंगे।

कुंभ
आज पिता के बताये हुए मार्ग पर चलेंगे, तो सफलता जरुर हासिल होगी। किसी पुरानी बात को लेकर परेशान होने के बजाय आगे बढ़ने की कोशिश आपके लिये अच्छी रहेगी। आपकी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आएगा। आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी। शाम को इवनिंग वॉक जरूर करें। आज के दिन अपने पास एक पीला रुमाल रखें, आपको खुशी और सफलता, दोनों मिलेगी।

मीन
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। काम को पूरा करने के लिये नई योजना बनायेंगे, जिससे आपको फायदा भी मिलेगा। आपके कार्यों की गति बढ़ेगी। आपका उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। आज किसी जरुरतमंद की मदद करेंगे, तो आपका मन प्रसन्न रहेगा। संतान पक्ष से भी सुख मिलेगा और परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। आज के दिन माँ दुर्गा को लाल चुड़िया चढ़ाएं, आपके धन में बढ़ोतरी होगी।

Related posts

17 फरवरी 2023 : जानें शुक्रवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

26 सितम्बर 2021 : जानें रविवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

19 सितम्बर 2021 : जानें रविवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk