राशिफल

2 अगस्त 2018 : जानें वीरवार का राशिफल

मेष:
दिन आपके लिए मिश्रित फल कारक है। धार्मिक यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगति होगा। शुभ व्यय कीर्ति की वृद्धि होगी। संतान पक्ष से मन को संतोष मिलेगा।

वृषभ:
आज मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वरिष्ठ व्यक्तियों की कृपा से धन लाभ के योग हैं। अवसर लाभ उठाने के लिए प्रयास करें।

मिथुन:
आज अकारण ही कोई चिंता मन पर हावी हो सकती है। माता को कष्ट हो सकता है। व्यवसाय में सावधानी बरतें और जोखिम के कामों से दूर रहें।

कर्क:
आज का दिन आपके लिए सुख शांति का रहेगा। पिछले कईं दिनों से चला आ रहा तनाव आज कुछ कम हो जाएगा। परिवार की सेहत का ध्यान रखें।

सिंह:
आज अचानक ही बड़ी मात्रा में लाभ के योग हैं। धन लाभ की प्रबल संभावना है। शाम के समय हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। रात्रि में किसी मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता है।

कन्या:
आज का दिन आपके स्वास्थ्य एवं सुस्त पड़े कारोबार में सुधार का दिन है। इच्छित धन लाभ होने से मनोबल बढ़ेगा। पत्नी व संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार मिलने के योग हैं।

तुला:
आपको राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सांसारिक सुख तथा परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक:
आज का दिन विशेष व्यस्त एवं तनाव मुक्त रहेगा। आपकी राशि पर शनि योग बना हुआ है। अतः विेवेक से काम लें और निकटवर्ती लोगों से व्यर्थ के विवाद में न उलझें,
हानि हो सकती है। स्वास्थ्य भी न्यून रहेगा अतः खानपान में सावधानी बरतें।

धनु:
आज आपको अग्नि का प्रयोग करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही अपने सामान का ध्यान रखें क्योंकि चोरी का भय है। सांय काल कुछ अच्छे समाचार मन को शांति देंगे।

मकर:
आज का दिन आपका प्रभाव बढ़ानेवाला दिन है। आज आपको ज़मीन-जायदाद के कार्यों से अकल्पित लाभ हो सकता है। उच्चाधिकारियों की कृपा से राज्य में बिगड़ा काम बन जाएगा।

कुंभ:
आज आपके लिए आय के नए स्रोत बन सकते हैं। शत्रु व प्रतिद्वन्दी पक्ष पराजित होंगे। नया परिचय स्थाई मित्रता में परिवर्तन होगा। समय का लाभ उठाएं।

मीन:
आज आपको खोया हुआ धन या रुका हुआ पैसा मिल जाएगा। सोच-विचारकर के बल पर किसी कठिन समस्या का समाधान भी हो जाएगा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

10 जनवरी 2023 : जानें मंगलवार का राशिफल

1 अगस्त 2021 : जानें रविवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

29 अक्टूबर 2018 : जानें सोमवार का राशिफल